Latest News
स्थानीय नीति लागू होने से लोगों को हक मिल सकेगाःमुख्यमंत्री
स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में किया ध्वजारोहण
रांची,15अगस्त। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य गठन के 15वर्षां बाद स्थानीय नीति लागू हो जाने के बाद राज्यवासियों को उनका मिल सकेगा और विकास में उनकी समुचित भागीदारी सुनिÜचत हो सकेगी। मुख्यमंत्री आज स्वतंत्रता दिवस पर आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत-खलिहार, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि झारखंड की कृषि मॉनसून व वर्षा पर निर्भर है तथा मॉनसून के प्रतिकूल होने की स्थिति में सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव यहां कृषि के पिछड़ेपन का मुख्य कारण है, सरकार ने वर्षा जल के अधिकतम उपयोग एवं भू जल संवर्द्धन के लिए व्यापक पैमाने पर डोभा का निर्माण कराया है और अब तक 1.89लाख डोभा का निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए कृषि क्षेत्र में कृषि सिंगल विंडो सिस्टम की स्थापना की गयी है। वहीं उद्य्नोगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लागू सिंगल विंडो सिस्टम के फलस्रुप राज्य में औद्य्नोगिक विकास की गतिविधियां तेज हुई है। निवेश को आकर्षित करने के लिए मुंबई बंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता व दिल्ली में रोड शो का आयोजन कर झारखंड की ब्रांडिंग की गयी। इसके अलावा उद्य्नोगों की मांग के अनुरुप श्रम कानून का सरलीकरण किया गया और श्रम सुधार के मामले में देश का प्रथम राज्य बन गया। रघुवर दास ने बताया कि झारखंड कॉर्पारट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी कौंन्सिल का गठन करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि इस कौसिंल के गठन से कॉरपोरेट से जुड़े लोगों को उनके दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पाईन जलापूर्ति योजना की शुरुआत की गयी, जिसके तहत 2020 तक राज्य की 50 फीसदी ग्रामीण आबादी को पाईप जलापूर्ति से आच्छादित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन के विकास को लेकर नीति बनायी गयी है और झारखंड आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है।
फिल्म निर्माण व फिल्म उद्य्नोग की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि रामगढ़ जिले के टोकीसूद-पालू क्षेत्र में फिल्म सिटी निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन नारा नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 को सरकार ने नियुक्ति वर्ष घोषित किया है और सरकारी क्षेत्र में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में किये गये कार्यां का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में पावर हब बनेगा। रघुवर दास ने बताया कि झारखंड को शिक्षा हब बनाने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है, तकनीकी विश्वविद्य्नालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है,रक्षा शक्ति विश्वविद्य्नालय का शिलान्यास हो चुका है। नेशनल स्कूल ऑफ डिजाईन अहमदाबाद के सहयोग से रांची में झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाईन की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस मौके पर सीएम ने राज्य सरकार की उपलब्धयों की चर्चा करते हुए जहां प्रदेश में निवेशकों के रुझान की चर्चा की वहीं, फिल्म सिटी के निर्माण की बाबत चर्चा करते हुए कहा कि इससे जहां फिल्म निर्माण में लगे लोगों को फायदा पहुंचेगा, वहीं पर्यटन में भी इजाफा होगा।
समारोह में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय, समेत कई वरीय अधिकारी, उच्च न्यायलय के न्यायधीश, सांसद, डीजीपी डीके पांडेय, विधायक आदि मौजूद थे। झंडारोहण से पूर्व सीएम रघुवर दास ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में सीआरपीएफ, सीआ एसएफ, आ टीबीपी, झारखंड जगुआर, जेएपी-2, डीएपी-2, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी का एक एक पलाटून, जेएपी-1 में एक प्लाटून व एक प्लाटून बैंड पार्टी, फायर बिग्रेड का दो यूनिट शामिल था।
इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के खास इंतजाम थे. प्रवेश के लिए वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग अलग पास थे। आम लोगों के लिए तीन गैलरी बनायी गई थी।आईएएस, आईपीएस व सैन्य अधिकारियों के लिए मंच के दांयी ओर बैठने की व्यवस्था की गई थी और विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई थी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
