Latest News
सांस्कृतिक विरासत एक, टैगोर अंतरराष्ट्रीय राजदूत- प्रणब मुखर्जी
रवींद्र भवन व हज हाउस का शिलान्यास
रांची, 2अप्रैल।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि झारखंड भी 1935 तक बंगाल प्रेसिडेन्सी का हिस्सा था, इसके अंतर्गत आज का बांग्लादेश के अलावा पश्चिम बंगाल, एकीकृत बिहार और उड़ीसा शामिल थे, इसलिए यहां की संस्कृति, आचरण और जीवन की दिनचर्या मिलती जुलती है। उन्होंने कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर समस्त विश्व में इसके अघोषित संवाहक राजदूत रहे है। राष्ट्रपति आज रांची के नगर भवन में आयोजित हज हाउस और रविंद्र भवन के ऑनला न शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री मुखर्जी ने कहा कि 9161 में रवींद्र नाथ टैगोर के जन्म शताब्दी समारोहों के दौरान पूरे देश के सभी राज्यों में रवींद्र भवनों का निर्माण किया गया था, लेकिन झारखंड राज्य बाद में बना, लिहाजा यहां भी उस भवन की कमी दूर करने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। उन्होंने रांची में रवींद्र भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नेपिछले वर्ष रांची में बंग साहित्य सम्मेलन के दौरान राज्य में सांस्कृतिक चर्चा और गतिविधियोंके लिए यह भवन निर्माण कराये जाने की घोषणा की थी और उन्होंने अपना वायदा पूरा किया। राष्ट्रपति ने कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर हमारे देश के राजदूत के रुप में भी काम किया करते थे और देश विदेश में यहां की कला संस्कृति और भाषा का प्रचार प्रसार करते थे। उनके 150 वीं जयंती के अवसर पर देश के हर राज्य की राजधानी में रवींद्र भवन निर्माण का फैसला तत्कालीन सरकार ने लिया था जो आज झारखण्ड में पूरा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रांची में हज हाउस की आधारशिला रखकर उन्हें संतोष का अनुभव हो रहा है,क्योंकि किसी भी मुस्लिम का अपने पैगंबर के जन्मस्थान मक्का-मदीन में जाकर नमाज अदा करने का सपना होता हैऔर इसमें यह हज हाउस लोगों की मदद करेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है और मोमेंटम झारखण्ड के भव्य आयोजन के बाद राज्य में निवेश के द्वार भी खुले हैं जिससे यहां की जनता को रोजगार और आर्थिक विकास का मौका मिलेगा। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि रांची में हज हाउस के निर्माण कार्य के शुरु होने से उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने हज हाउस को समय पर पूरा करने के लिए सरकार से अपील की। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के सम्मान में बनने वाले रविन्द्र भवन को भी समय पर पूरा किया जाये ताकि यहां के कला प्रेमियों को एक मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखण्ड क तरह के कलाओं का संगम है। यहां की संस्कृति व्यापक है और इसे बढ़ावा देने के लिए ही रविन्द्र भवन का निर्माण किया जा रहा है । यह भवन स्टेट ऑफ आर्ट भवन के नाम से सार्थक होगा।
हज हाउस और रविन्द्र भवन के शिलान्यास समारोह में अतिथियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन झारखण्ड के लिए काफी अच्छा है, चैत्र नवरात्र और चैत्र छठ के दिन राज्य में दो महत्वपूर्ण भवन हज हाउस और रविन्द्र भवन का शिलान्यास माननीय राष्ट्रपति के कर कमलों से किया जा रहा है। श्री दास ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में सभी आवश्यक कार्य कर रही है। भारत सरकार का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। सरकार सर्वधर्म समभाव तथा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। सरकार का मूल मंत्र है विकास और तेजी से विकास। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के मूल मंत्र से काम कर रही है, लेकिन तुष्टीकरण पर विश्वास नहीं रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार एक ही मंत्र-विकास व तेजी से विकास पर काम कररही है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत अनमोल है। इस अनमोल सांस्कृतिक विरासत को, सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण रखने के लिए सरकार कार्य कर रही है। रवीन्द्र भवन एवं हज हाउस का शिलान्यास कार्यक्रम इसका प्रतीक है। सरकार किसी वर्ग विशेष का तुष्टिकरण नहीं विकास चाहती है। सभी के हाथों में हुनर चाहती है। इसलिए कौशल विकास योजनाओं के अतिरिक्त अन्य विकास योजनाएं भी चला जा रही है। लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्यवा की जा रही है। श्री दास ने नवरात्र एवं चैती छठ की शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि झारखण्ड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कर कमलों से राज्य के दो महत्वपूर्ण भवन हज हाउस और रविन्द्र भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व में राज्य में विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के आवास विहीन लोगों को आवास देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि रविन्द्र भवन और हज हाउस का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण और समय पर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रांची को स्मार्ट सिटी के लिए चुना जाना राज्य के लिए गौरव की बात है। राज्य के 54000 युवाओं को कौशल विकास योजना के तहत विभाग प्रशिक्षण दे रहा है और अभी तक 6700 युवाओं को इसके तहत नियोजन भी किया जा चुका है।
रविन्द्र भवन और हज हाउस का निर्माण 24 महीने के अंदर 155 करोड़ की लागत से पूरा किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, रांची की महापौर आशा लकड़ा, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
