Connect with us

Latest News

राष्ट्रपति ने कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की

Published

on

देवघर में कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उदघाटन
रांची,2अप्रैल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को दक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों से लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। श्री मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री राजीव प्रताप रुडी के कार्यां की तारीफ की।
राष्ट्रपति द्वारा अपने संबोधन में उद्य्नमिता विकास के लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री एवं कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी की प्रशंसा की गयी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय आबादी की बहुसंख्य जनता का बी0पी0एल0 में अबतक बना रहना काफी दुखद है और इसे दूर करने में कौशल उन्नयन के तहत चलायी जा रही सरकारी योजनाएं काफी प्रभाव कारी होंगे। राष्ट्र की मौजूदा वैश्विक परिवेश में अपने आर्थिक गति को बनाये रखने में भी कौशल उन्नयन की गतिविधियां काफी प्रभावकारी होगी और इससे जुड़कर एक दक्ष मानव शक्ति का श्रृजन होगा; जो देश की आर्थिक गति को एक नया आयाम देगा।
राष्ट्रपति द्वारा देवघर कॉलेज मैदान से चार महत्वपूर्ण योजनाओं का ऑनलाईन उद्घाटन किया गया, जिसमें देवघर-बासुकिनाथधाम के बीच 44 किमी0 के सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाईट का ऑनलाईन उद्घाटन किया गया। इसकी नीव राष्ट्रपति द्वारा अपै्रल, 2013 में रखी गयी थी। इस योजना के द्वारा शहरवासियों के अलावा पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा इलैक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉरमेशन टैक्नॉलोजी मिनिस्ट्री, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य के उद्य्नमशीलता तथा निर्यात को बढ़ावा देने और स्थानीय आई0टी0 उद्य्नोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए देवघर में सॉफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क ऑफ इंडिया का भी ऑनलाईन शिलान्यास किया गया। राष्ट्रपति द्वारा संथाल परगना के कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित हॉस्पीटल की भी ऑनलाईन आधारशिला रखी गई। इसके अलावा देवघर एवं गोड्डा में भारत सरकार द्वारा कौशल विकास योजना के तहत् संचालित ड्राईविंग ट्रेनिंग सेन्टर की स्थापना के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा ऑनलाईन आधारशिला रखी गई तथा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के द्वारा पूरे देश में कुशल ड्राईवर की कमी से निपटने में सहायता मिलेगी। राष्ट्रपति द्वारा 35 प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों का भी ऑनलाईन शिलान्यास किया गया।
इससे पहले आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं राज्यपाल द्रौपदी का 11ः45 बजे देवघर, हवाई अड्डा में आगमन हुआ। इनके साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा एवं पुलिस महानिदेशक डी0के0 पांडेय मौजूद थे। हवाई अड्डे पर राजीव प्रताप रुढ़ी, माननीय कौशल विकास और उद्य्नमिता विकास मंत्री, श्रममंत्री राजपलिवार, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, शहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री के0एन0 झा एवं देवघर, उपायुक्त के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आगमन के साथ ही राष्ट्रपति को बाबा बैद्य्ननाथ मंदिर का गर्भ गृह ले जाया गया, जहाँ पाँचों वैदिकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्य्ननाथ की पूजा-अर्चना करायी गयी। पूजनोपरांत राष्ट्रपति का श्राईन बोर्ड की तरफ से उपायुक्त द्वारा एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से इसके अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्रम् समर्पण द्वारा अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात ये मुख्य कार्यक्रम स्थल देवघर कॉलेज के लिए प्रस्थान कर गये।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का देवघर कॉलेज पहुँचने पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्तंत्र प्रभार) बंडारु दत्तात्र्ोय, कौशल विकास राज्य मंत्री, राजीव प्रताप रुढ़ि, केन्द्रीय विधि और न्याय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रोद्य्नोगिकी राज्य मंत्री पी0पी0चौधरी, बुलू मंडल, भागलपुर बी0जे0पी0 प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, झारखण्ड सरकार के श्रम एवं कौशल विकास प्रशिक्षण मंत्री, राजपलिवार एवं गोड्डा सांसद निशीकांत दूबे, के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं मंचासिन मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया गया एवं कौशल विकास योजना के लिए राजीव प्रताप रुढ़ि के सफल प्रयासों की भूरी-भूरी प्र्रशंसा की गयी एवं समाज से बेरोजगारी को दूर करने के इस सफल प्रयास के लिए संबंधित विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में माननीय श्रम रोजगार एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री राजपलिवार द्वारा कार्यक्रम में आये सभी मुख्य अतिथियों एवं सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.