Connect with us

Latest News

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट रांची में

Published

on

दोनों टीमों के खिलाड़ी पांच दिनों तक दिखायेंगे जलवा
रांची,15मार्च। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट क्रिकेट मैच का तीसरा मैच 16 मार्च से 20 मार्च तक राजधानी स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट श्रृंखला के रोमांच को आगे बढ़ाने के लिए जब यहां दोनों टीमें आमने सामने होंगे तो एक बार फिर आकर्षण का केंद्र टॉस और पिच ही होगी। जेएससीए स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले वनडे और टी-ट्वेंटी मैच खेले गये हैं। जेएससीए में टॉस जीतने और पहले बल्लेबाजी करनेवाली टीम के पक्ष में मैच होने की उम्मीद की जा रही है, वहीं पिच पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। लोगों को अनुमान है कि पहले दिन से ही जेएससीए का पिच टर्न लेने लगेगी। चार टेस्ट की बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर चल रही है और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के गृहनगर में होने वाला यह मैच श्रृंखला के नतीजे में अहम भूमिका निभाएगा। दिल्ली में विजय हजार ट्रॉफी टूर्नामेंट में झारखंड की अगुआई कर रहे धौनी को कुछ दिन पहले पिच की तैयारी के दौरान क्यूरेटर के साथ देखा गया था। इस पिच को भी स्पिनरों की अनुकूल माना जा रहा है लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि यह पांच दिन तक बरकरार रहेगी। पिच को सुबह पानी दिया गया और एक हफ्ते पहले बारिश भी हुई थी जिससे पिच को देखकर लग रहा है कि इसमें नमी है। इस श्रृंखला से पूर्व पिछली तीन पारियों में 600 से अधिक रन बनाने वाले मेजबान टीम के बल्लेबाज अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। भारत के किसी भी बल्लेबाज ने सीरीज में अब तक शतक नहीं जड़ा है। टीम इंडिया के तीन अर्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल श्रृंखला में शीर्ष स्कोरर हैं। कप्तान विराट कोहली पिछली चार पारियों में सिर्फ 40 रन बना पाए हैं और रनों के इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। उन्होंने इस श्रृंखला से पहले नौ टेस्ट में 1457 रन बनाए थे और पुणे में हार से पहले टीम इंडिया लगातार 19 मैचों से अजेय थी। बेंगलुरु टेस्ट में दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 118 रन जोड़कर भारत को मैच में वापसी दिलाई थी। यह श्रृंखला की एकमात्र शतकीय साझेदारी है। कंधे की चोट से उबर चुके सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का तीसरे टेस्ट में अभिनव मुकुंद की जगह लेना लगभग तय है। ट्राफी को बरकरार रखने से एक जीत दूर आस्ट्रेलिया को उस समय करारा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क स्ट्रैस फ्रेक्चर के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए।
सवेरे आठ बजे से मिलेगी इंट्री
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए सवेरे आठ बजे से 11 बजे तक लोग स्टेडियम के सभी गेट से लोग प्रवेश कर सकेंगे। बिना टिकट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा और पहला दिन समाप्त होने तक टिकट संभाल कर रखना होगा। वहीं मैच के लंच के समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक लोगों को स्टेडियम के अंदर जाने दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम का यह पहला टेस्ट मैच है। मैच के दौरान तय किये गये पार्किंग स्थलों पर ही लोग अपने वाहन लगा सकेंगे। टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए जेएससीए ने 35 हजार छात्रों को पास निर्गत किया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। पांच दिनों तक प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है और बिना टिकट के लोगों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए स्टेडियम के चारों और 16 बैरिकेटिंग की गयी है। सभी पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए होटल से स्टेडियम तक आने-जाने के लिए भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये गये हैं। आपात स्थिति के लिए मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड भी तैनाती रहेगी।
पानी की बोतल व खाऊन सामग्री नहीं ले जा सकते
जेएससीए ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास हिदायतें जारी की हैं। इसके तहत दर्शक स्टेडियम के अंदर कोई हथियार, पानी की बोतल, पटाखा, रेडियो, कैमरा, पेन, फल, अंडा, मोबाइल, अखबार व किसी भी प्रकार की खाऊन सामग्री लेकर जाने की मनाही है।
दोनों टीमों ने बहाया पसीना
बुधवार को भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। सवेरे नौ से बारह बजे तक भारतीय टीम ने जेएससीए ग्राउंड में प्रैक्टिस की और इस दौरान नेट प्रैक्टिस, बल्लेबाजी और फिल्डिंग में जम कर अभ्यास कया। स्टेडियम में कैप्टन विराट कोहली का जबर्दस्त क्रेज दिखा। बुधवार को भी बड़ी संख्या में बच्चे कोहली से मिलने पहुंचे और उनसे ऑटोग्राफ लिया. बच्चों ने कोहली के साथ जम कर सेल्फी भी ली। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बारह बजे से जमकर अभ्यास किया।
मौसम क्रिकेट के अनुकूल दर्शक कर सकते हैं बेहतर मैच की उम्मीद : विराट
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रांची का मौसम क्रिकेट के अनुकूल है। दर्शक बेहतर मैच की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रांची के पिच का अनुमान लगाना आसान नहीं है। रांची टेस्ट मैच से ठीक पहले विराट कोहली ने कहा कि अब क्रिकेट पर फोकस करने की जरुरत है। कोहली को डीआरएस मुद्दे पर स्टीव स्मिथ के साथ टकराव का कोई मलाल नहीं है, लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने मतभेद भुलाने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोलह मार्च से जेएससीए में शुरु हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट पर ध्यान लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में जो कुछ हुआ वह बेंगलुरु में ही रहना चाहिए। अब हम रांची में हैं और आगे की ओर देख रहे हैं। दोनों ही टीमें बेंगलुरु से आगे निकल चुकी हैं। मैं चाहता हूं कि फोकस दोबारा सीरीज पर हो। क्रिकेट सबसे ऊपर है और बाकी चीजें बैकग्राउंड में होती हैं। जो कुछ हुआ वह बीत चुका है।। ऑस्ट्रेलियन मीडिया को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कोहली ने कहा, यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं यह नहीं कहता कि फोकस मेरे ऊपर रखो। मुझ पर बोलो या लिखो। यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। यदि लोग मेरे बारे में लिखते या बोलते हैं तो यह उनकी पसंद है। आलोचना हो या प्रशंसा, सबकुछ पहले भी होता रहा है। मैं इन चीजों से अलग हूं। यह उनका काम है। वे अपना काम कर रहे हैं मैं अपना काम कर रहा हूं। उधर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम पिछले मैचों से सबक लेगी।
रांची टेस्ट मैच के दौरान सुहाना रहेगा मौसम
रांची में 16 मार्च से होने वाले भारत आस्ट्रेलिया मैच में बारिश कहीं से बाधा नहीं बनेगी। इस दौरान मौसम सुहाना रहेगा। रांची स्थित मौसम विभाग के निदेशक बीके मंडल ने कहा कि 17 मार्च तक मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। हवा की रफ्तार चार पांच किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक नहीं होगी। लिहाजा मौसम कहीं से भी मैच में बाधक नहीं होगा।

रांची टेस्ट को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग ने विशेष लिफाफा जारी किया
रांची टेस्ट किकेट मैच को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से आज विशेष लिफाफा जारी किया गया।
डाक विभाग के झारखंड परिमंडल के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने विराट कोहली और जेएससीए पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस विशेष लिफाफे को जारी किया। जेएससीए इंटरनेशनल किकेट स्टेडियम में 16 से 20 मार्च तक होने वाले टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण और स्पेशल कवर वाले 4000 लिफाफे जारी किया गया। इन लिफाफों पर रांची में होने वाले मैच को ऐतिहासिक महत्ता के अलावा जेएससीए स्टेडियम और टेस्ट मैच से जुड़ी तस्वीरों का एक कोलाज(चित्र) भी अंकित है। लिफाफे पर आज से ठीक 140 साल पहले शुरु हुए टेस्ट मैच के आगाज और आस्ट्रेलियाई किकेट टीम से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी भी है। लिफाफे की आकर्षक तौर पर डिज़ाइनिंग की गयी है। खेल प्रेमियों के लिए ये सहेज कर रखने वाले दस्तावेज़ की तरह होगा।
डाक विभाग की ओर से बताया कि रांची के खेल प्रेमियों और लिफाफों/टिकटों के संग्रहकर्ताओं के लिए ख़ुशी का मौका है कि वे इतिहास के साक्षी के तौर पर लिफाफों को रख सकेंगे। टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बनाने वाले विशेष लिफाफे आज दोपहर बाद से रांची के डाकघरों में उपलब्ध हो गये है। जबकि राज्य के अन्य डाकघरों में 16 मार्च से लिफाफों की बिक्री की जायेगी। देश के अन्य चुनिंदा पोस्ट ऑफिस में भी सीमित संख्या में लिफाफे सप्ताह के अंत तक उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेष तौर पर बनाये गए 1000 लिफाफे आज जारी किये गये।जबकि अन्य 3000 लिफ़ाफ़े 16 मार्च को ज़ारी किये गये। पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि डाक विभाग इस तरह के ऐतिहासिक क्षणों को डाक दस्तावेज़ों के ज़रिये संजोने का काम वर्षों से करता आया है। उसी कड़ी में श्रैब्। के साथ मिलकर खेल प्रेमियों खासकर क्रिकेटप्रेमियों के लिए प्रयास है।
रांची का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल-कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि रांची का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल है। उन्होंने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दर्शक बेहतर मैच की उम्मीद कर सकते हैं।
इससे पहले आज सुबह नौ से बारह बजे तक भारतीय टीम ने जेएससीए स्टेडियम में जमकर अभ्याय किया और इस दौरान जम कर पसीना बहाया। दोनों टीम के सदस्यों ने कल भी ने स्टेडियम में में प्रैक्टिस की थी।
जेएससीए स्टेडियम में कैप्टन विराट कोहली का जबर्दस्त क्रेज दिखाई दिया। बड़ी संख्या में बच्चे कोहली से मिलने पहुंचे और उनसे ऑटोग्राफ लिया. बच्चों ने कोहली के साथ जम कर सेल्फी भी ली। वहीं मैच के दौरान जेएससीए स्टेडियम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। स्टेडियम के चारो ओर पुलिस बल की तैनाती की ग है. स्टेडियम के चारो ओर 16 बैरिकेडिंग की ग है। होटल रेडिसन ब्लू से स्टेडियम तक के रास्ते में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.