Latest News
इस्लामनगर में 444 मकान बनेंगे,33 करोड़ की मंजूरी
राज्य मंत्रिपरिषद का फैसला
रांची,15मार्च।राज्य मंत्रिमंडल ने राजधानी रांची स्थित इस्लाम नगर में चार सौ चौवालीस आवासीय इकाइयों के निर्माण के वास्ते तैंतीस करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रघुबर दास की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में आज लिए गए फैसले के अनुसार राज्य आवास बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न प्रमंडलों में मकानों में वर्षों से अवैध रुप से निवास करनेवाले लोगों को वर्तमान दर पर दंड सहित राशि के साथ आवासों के आवंटन को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके अलावा राजधानी रांची में राजभवन से बूटी मोड़ तक सड़क के विकास के लिए पांच सौ छियासी करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी। मंत्रिमंडल ने देवघर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के वास्ते राज्य सरकार ,केंद्र सरकार और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकार के बीच समझौते को औपचारिक रुप से मंजूरी प्रदान कर दी है।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के विभिन्न प्रमंडलों के अन्तर्गत भाड़ा-सह-क्रय हेतु निर्मित मकानों व फ्लैटों में वर्षों से अवैध रुप से निवासित लोगों को वर्तमान दर पर दण्ड सहित राशि के साथ अद्य्नतन कीमत पर भाड़ा-सह-क्रय के आधार पर आवंटन करते हुए नियमितिकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। जबकि रांची शहर के कतिपय प्रमुख व्यस्ततम मार्गोंं में से एक राजभवन से बुटी मोड़ (भाया बरियातु रोड-पथ सं0-4) तक पथ के समग्र विकास के लिए 1.84 अरब की योजना एवं योजना के कार्यान्वयन पर कुल रु0 402,12,75,340/- की लागत पर भूमि अधिग्रहण अर्थात पूर्णांक में कुल रु0 586,46,00,000/- (पांच सौ छियासी करोड़ छियालीस लाख रुपये) के योजना लागत की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा रांची शहर में अर्बन सिविक टावर निर्माण के लिए 1837683300.00 लागत की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी।
वित्तीय वर्ष 2016-19 की अवधि में रांची शहर में कन्वेंशन निर्माण के लिए कुल रु0 4060737300.00 लागत की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में राज्य योजनान्तर्गत मझिआंव नगर पंचायत की रु0 42.39 करो़ड़ की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त मझिआंव शहरी जलापूर्ति योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। कोडरमा एवं झुमरीतिलैया शहर का ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लोक-निजी भागीदारी के आधार पर कार्यान्वयन हेतु 252..33 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। वहीं चतरा नगर परिषद् की 62.84करोड़ की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त चतरा शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी।
मंत्रिपरिषद ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यान्वयन हेतु पदाधिकारी व कर्मी की संविदा आधारित नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्तव्य नियमावली-2007 में संशोधन की स्वीकृति दी गयी।वहीं झारखंड राज्य ज्यूडिसियल एकेडमी के भवन निर्माण कार्य की कुल लागत राशि 74,23,00,000/- (चौहत्तर करोड़ तेईस लाख रु0) की योजना की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। ग्राम पंचायतों को मिलने वाली अनुदान की राशि से क्रियान्वित ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित क्रियान्वयन मार्गदर्शिका पर अनुमोदन दिया गया,वहीं कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्य्नालयों में शिक्षण कार्य हेतु तत्कालिक व्यवस्था के अंशकालीन शिक्षकों से कार्य लिए जाने के अवधि विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के अंतर्गत रु0 3256.24 लाख की लागत पर स्वीकृत हजारीबाग सेप्टेज प्रबंधन येजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। जबकि देवघर हवाई अड्डा के विस्तारीकरण हेतु राज्य सरकार एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकार, नई दिल्ली के मध्य दिनांक 16.02.2012 को हस्ताक्षरित के अंतर्गत निहित कार्यशर्तों के परिपालन के क्रम में वर्तमान में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा प्रस्तुत झारखण्ड सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं डी0आर0डी0ओ0 के मध्य त्रिपक्षीय (डव्न्) हस्ताक्षर करने के संयुक्त प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गयी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
