Connect with us

Latest News

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

Published

on

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। ठंड के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गयी।  पहले दो घंटे में इन 16सीटों के लिए 12.01 प्रतिशत मतदान की खबर है।
भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राजमहल विधानसभा सीट के लिए सुबह नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत, बोरियो में 10.82, बरहेट में 10.83, लिट्टीपाड़ा में 13.10, पाकुड़ में 14,30, महेशपुर में 15.77, शिकारीपाड़ा में 8.59, नाला में 12.13, जामताड़ा में 9.80, दुमका में 9.70, जामा में 7.80, जरमुंडी में 10.20, सारठ में 11.59, पोड़ैयाहाट में 14.52, गोड्डा में 13.93 और महगामा विधानसभा सीट के लिए 15.79 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा पहले दो घंटे में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।
संताल परगना प्रमंड के छह जिलों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देख जा रहा है। साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो औऱ बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ औऱ गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा औऱ महगामा विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग की देखरेख में इन  सीटों के लिए स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है।
इन सभी सीटों के लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5120 मतदान केंद्र अवस्थित है. ये सभी मतदान केंद्र 4096 मतदान केंद्र भवनों में स्थित है. इन मतदान केंद्रों में कुल 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता भी वोट डाल पाएंगे। चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए  मतदान केंद्रों में 2065 व्हील चेयर औऱ 7505  वोलेंटियर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए 2766 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  
पांचवे चरण के चुनाव में 236 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 207पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजमहल से 23, बोरियो से 12, बरहेट से 12, लिट्टीपाड़ा से 11, पाकुड़ से 11, महेशपुर से 12, शिकारीपाड़ा से 13, नाला से 16, जामताड़ा से 13, दुमका से 13, जामा से 15, सारठ से 21, गोड्डा से 14 और महगामा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।  पांचवे चऱण के चुनाव को लेकर 1347 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 249 आदर्श मतदान केंद्र औऱ 133  महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  
 16 सीटों पर होनेवाले मतदान में रिजर्व समेत कुल 8987 बैलेट यूनिट, 6738 कंट्रोल यूनिट औऱ 7006 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है।   जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजमहल, नाला, जरमुंडी, सारठ और महगामा में एक से ज्यादा ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है।  16 सीटों पर होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।   इस चरण में 5389 मतदान केंद्रों में से 1717 अति संवेदनशील औऱ 1973 संवेदनशील मतदान केंद्र के रुप में चिन्हित किए गए हैं।  इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर आर्म्ड फोर्सेज के जवानों की तैनाती की गई है।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.