Connect with us

Latest News

अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल

Published

on


5389 मतदान केंद्रों पर 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल
208 पुरुष और 29 महिला समेत 237 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
रांची।विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा. इन सीटों के लिए स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन सभी सीटों के लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5120 मतदान केंद्र अवस्थित है. ये सभी मतदान केंद्र 4096 मतदान केंद्र भवनों में स्थित है. इन मतदान केंद्रों में कुल 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इन मतदाताओं में 20,49,921 पुरुष, 19,55,336 महिला, 30 थर्ड जेंडर और 93,779 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता हैं. संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे.
6 जिलों में अवस्थित हैं 16 विधानसभा सीटें’
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो औऱ बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ औऱ गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा औऱ महगामा विधानसभा सीट शामिल है.
दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही विशेष सुविधा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही है. इसके तहत पांचवे चऱण में 16 सीटों पर होनेवाले चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों में 2065 व्हील चेयर औऱ 7505 वोलेंटियर्स की तैनाती की गई है. इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए 2766 वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा.
237 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव में 237 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 208 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा राजमहल से 23, बोरियो से 12, बरहेट से 12, लिट्टीपाड़ा से 11, पाकुड़ से 11, महेशपुर से 12, शिकारीपाड़ा से 13, नाला से 16, जामताड़ा से 13, दुमका से 13, जामा से 15, सारठ से 21, गोड्डा से 14 और महगामा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
वेबकास्टिंग, महिला संचालित और आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चऱण के चुनाव को लेकर 1347 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. वहीं 249 आदर्श मतदान केंद्र औऱ 133 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
5 विधानसभा सीट के चुनाव में 1 से ज्यादा ईवीएम का होगा इस्तेमाल’
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 16 सीटों पर होनेवाले मतदान में रिजर्व समेत कुल 8987 बैलेट यूनिट, 6738 कंट्रोल यूनिट औऱ 7006 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अंतर्गत राजमहल, नाला, जरमुंडी, सारठ और महगामा में एक से ज्यादा ईवीएम का इस्तेमाल होगा.
निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पांचवे चऱण में जिन विधानसभा सीटो के लिए मतदान हो रहा है, वहां प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई. इसके अंतर्गत अंतर्गत साहेबगज जिले में 3 सहायक व्यय प्रेक्षक, 9उड़नदस्ता दल (एफएस) औऱ 9 स्टैटिक सर्विलास टीम (एसएसटी) बनाई गई. पाकुड़ जिले 3 सहायक व्यय प्रेक्षक, 18 एफएस औऱ 27 एसएसटी, दुमका जिले में 4 सहायक व्यय प्रेक्षक, 30 एफएस औऱ 15 एसएसटी, जामताड़ा जिले में में 3 सहायक व्यय प्रेक्षक, 7 एफएस औऱ 15 एसएसटी, देवघर जिले में में 4 सहायक व्यय प्रेक्षक, 16 एफएस औऱ 12 एसएसटी, गोड्डा जिले में में 3 सहायक व्यय प्रेक्षक, 11 एफएस औऱ 15 एसएसटी का गठन किया गया. इस तरह पांचवे चऱण के चुनाव को लेकर कुल 20 सहायक व्यय प्रेक्षक, 91 उड़नदस्ता दल औऱ 93 स्टैटिक सर्विलांस टीम गठित की गई.
सुविधा एप पर मिले 2597 आवेदन, 1803 को स्वीकृति’
पांचवे चरण में हो रहे चुनाव को लेकर साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर औऱ गोड्डा जिले से सुविधा एप्प पर कुल 2597 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 1803 को अप्रूवल दिया गया, जबकि 559 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए. इसके अलावा 135 आवेदन लंबित औऱ 34 आवेदनों को कैंसिल कर दिया गया.
’8 मतदान केंद्र किए गए हैं री-लोकेट’
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए हैं. इनमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2, शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 औऱ जामा विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र हैं. री-लोकेटेड मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाने के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.