/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
कोडरमा जक्शन से खुली 5 बोगियों वाली पैंसेजर ट्रेन
रांची,25जून। कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के कोडरमा जक्शन से नावाडीह के बीच पॉच बोगी की ट्रेन मंगलवार को सुभारभ हुआ और पहले दिन लगभग 600 यात्र्ाियों ने टिकट कटा कर इस ट्रेन से यात्र्ा पूरी की और एक नये इतिहास को इस खंड पर रचा। कोडरमा से नावाडीह के बीच 34 किमी के इस सफर में झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं कोडरमा विधायक अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुई। नावाडीह पैंसेजर ट्रेन के उदघाटन पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रेल परिचालन कोडरमा सहित गिरिडीह जिले के गॉवों के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होनें कहा कि क्षेत्र की रेल परियोजना किसी एक प्रयास का परिणाम नहीं है। पूर्व सांसदों ने भी रेल परियोजना के लिए सकारात्मक पहल की थी। सामूहिक प्रयास से ही इस रेलखंड पर रेल के परिचालन का सपना साकार हो सका है। मरांडी ने कहा कि रेल परियोजना के लिए क्षेत्र की जनता का प्रयास भी सराहनीय रहा है। रेल मार्ग पर रेल परिचालन के लिए आम जनता दबाव बनी रहती थी और यहॉ की जनभावना को विभाग तक हम सब पहुचाते रहे और इसका सुखद क्षण आज आ पाया है। वही स्थानीय विधायक अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सुदुरवर्ती इलाकों के लोग अब रेल पर सफर कर सकेगें और कम समय में लोग एक स्थल से दुसरे स्थल आना जाना कर सकते है। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम ने सुधीर ने कहा कि कोडरमा धनबाद रेल मंडल का महत्वपूण्र स्टेशन है और आने वाले समय में यहॉ से तीन रेल परियोजनों का कार्य पुरा होने के बाद देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में हांेगा। उन्होनें कहा कि कोडरमा नावाडीह के लिए 175 करोड खर्च आये हैं। समारोह का मंच संचालन धनबाद रेल मंडल के कार्मिक पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया। मौके पर पूर्व मध्य रेलवे निर्माण महेन्द्रु पटना के मुख्य अभियंता के0यू0 इंग्ले ,वरीय परिचालन प्रबंधक वेद प्रकाश , वरीय वाणिज्य प्रबंधक दयानंद , आरपीएफ कमांडेड शशी कुमार , रेल एसपी प्रशंात कर्ण सहित वरीय पदाघिकारी झुमरी तिलैया नगर पर्षद बजरंगी प्रसाद मौजूद थे।

नवम्बर माह तक राजधनवार तक दौडेगी पैंसेजर ट्रेन
निर्माणाधीन कोडरमा गिरिडीह रेल परियोजना अंतर्गत लगभग 75 किमी तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल इस रेलखंड के नावाडीह तक 34 किमी तक पैंसेजर ट्रेन चलायी गई है। इसी वर्ष नवम्बर -दिसम्बर तक राजधनवार तक रेल परिचालन शुरु करने की योजना है। यह जानकारी मुख्य अभियंता निर्माण महेन्द्रु पटना के0यू0इंग्ले ने दी। उन्होने बताया कि इस परियोजना में थोडा हेरफेर किया गया है। जिसके कारण गिरिडीह की दूरी लगभग 8.8 किमी बढ गई है। पहले यह मार्ग जितपुर स्टेशन से सीधे गिरिडीह तक भेजने की योजना थी । लेकिन अब यह रेल परियोजना जितपुर से महेश मुण्डा स्टेशन जायेगी और वहॉ से गिरिडीह के लिए भेजा जायेगा। उन्होने बताया कि यह परिवर्तन रेल मार्ग को मधुपुर स्टेशन से जोडने के लिए किया गया है। उन्होने बताया कि रेल परियोजना का बजट फिलहाल 900 करोड है।
नावाडीह स्टेशन पर खुलेगा जीआरपी थाना
फिलहाल कोडरमा नावाडीह रेलखंड के सुरक्षा का भार कोडरमा जीआरपी और आरपीएफ का होगा । यह जानकारी रेल एस पी प्रशांत करण , और आरपीएफ कमांडेड शशि कुमार ने संयुक्त रुप से दी। उन्होनें बताया कि उपलब्ध संसाधनों से ही सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। अधिकारी द्वैय ने बताया कि रेलखंड की सुरक्षा के लिए झारखण्ड सरकार को लिखा गया है। वहीं नावाडीह स्टेशन पर जीआरपी थाना खोली जायेगी। वहीं कोडरमा रॉची रेल परियोजना अंतर्गत हजारीबाग टाउन में आरपीएफ पोस्ट खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।
पहले दिन कोडरमा स्टेशन से नावाडीह के लिए बिकी 400 टिकटें
मंगलवार को कोडरमा से नावाडीह के लिए खुली 5 बोगी की ट्रेन संख्या 5366 में हर एक व्यक्ति सफर के लिए आतुर दिखा। ट्रेन में झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह कोडरमा सांसद बाबुलाल मरांडी , स्थानीय विधायक अन्नपूर्णा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति , व्यवसायी छात्र आदि इसमें सफर कर एक नये सुखद का अनुभव प्राप्त किया। 11ः55 मिनट पर उक्त ट्रेन को रवाना किया गया। जो कि कोडरमा जक्शन पुनः 04ः 05 मिनट पर पहुॅची । उक्त ट्रेन को 1ः10 मिनट जान पर और एक घंटा आने का समय निर्धारित किया गया। उक्त ट्रेन को देखने के लिए विभिन्न स्थलों पर सैकडों की संख्या में लोगों की भीड जमा हुई। झुमरी तिलैया बाजार में साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोग जुटे और इस खंड पर चलने वाली ट्रेन का नजारा देखा। पहले दिन कोडरमा से नावाडीह के लिए 400 टिकटे बिकी जबकि नवलशाही के 42 , महेशपुर के लिए 35 कोडरमा टाउन के लिए 50 टिकटें की बिक्री हुई।
सुकर महतो ने चालक की भूमिका निभाई
कोडरमा नावाडीह रेलखंड पर चली पहली सवारी गाडी को चलाने का श्रेय चालक सुकर महतो , सहायक कमारेड बिहारी , गार्ड एमएसआलम साथ इस्पेक्टर बिरेन्द्र कुमार मिश्रा मुख्य रुप से शामिल हुए। ट्रेन के डीजल इंजन संख्या 16109 पतरातु से मंगाया गया ा इसमें इसे फुल और गुब्बारे से सजाया गया और सबसे आगे इंजन पर अशोक चिन्ह के अलावा राष्ट्रीय पक्षी मोर एवं शुभ का प्रतीक मछली को दर्शाया गया। ट्रेन की इस इंजन पर कई लोगो ने चढकर तस्वीर खिंचाई । वहीं मोबाइल से उक्त ट्रेन की एक-एक क्षण को कैद करते नजर आये।
कई संगठनों ने मांगांे का पुलिदा सौंपा
कोडरमा नावाडीह रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के उदघाटन समारोह के मौके पर कई संगठन , राजनीतिक दलों के नेताओं अलग -अलग ज्ञापन सौंपा और कोडरमा जक्शन पर कई मुलभूत सुविधाओं को मुहैया करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव के मुददे को लेकर ज्ञापन सौपा। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के सचिव राम रतन महर्षि ने सात सुत्री मंागों के समर्थन में अपनी बातें रखी। इसमें मुख्य रुप से कोडरमा स्टेशन पर कोलकता और हावडा राजधानी का ठहराव , कोडरमा से कोटा के लिए गॉधी धाम ट्रेन का ठहराव देने की मांग रखी। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष देव नारायण मोदी ने भी सात सुत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा । इसमें रेलवे स्टेशन पर चापानल की संख्या में वृद्धि करने , रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेक प्वाइन्ट स्थानांतरित करने की मांग रखी।
रेल ओवर ब्रीज में दो जगहोंे पर होगा सीढी का निर्माण
रेल गुमटी के पास निर्माणाधीन रेलव ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा जुलाई माह तक पूरा कर लिया जायेगा। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या निजाद मिलेगी। यह कहना मुख्य अभियंता निर्माण के0यू0 इंग्ले का है। कोडरमा नावाडीह तक पैंसेजर ट्रेन परिचालन के उदघाटन समारोह में वे शमिल होने कोडरमा आये थे। उन्होनंे बताया कि ओवरब्रिज का प्राक्कलन राशि अब लगभग 30 करोड के आस पास हो गई है। उन्होनें कहा कि जनाकांक्षा के अनुरुप ओवरब्रिज के हावडा दिशा की ओर 2 जगहों पर सीढी की सुविधा मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। मालूम हो कि निर्माणाधीन ब्रिज की लम्बाई 550 मीटर तथा चौडाई 12 मीटर है। इसमें 7.5 मीटर पर दोनों साइड से वाहनांें का आना जाना होगा जबकि दोनों दिशा में 2.25 मीटर का फुटपाथ है ।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)


