Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

भाजपा की हुंकार रैली,चुनावी तैयारी का शंखनाद

Published

on

bjp

भाजपा की सरकार बनेगी, तभी वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना होगीःसीएम
रांची,21दिसंबर। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार से ही राज्य में समस्याओं का असली समाधान हो सकता है।
अर्जुन मुंडा ने आज रामगढ़ में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ’हुंकार रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में देश को एक नये नेतृत्व की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में आज महंगाई और भ्रष्टाचार से हर लोग त्र्ास्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री के हाथों में सत्ता सौंप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया, बाद में राज्यपाल और राष्ट्रपति शासन के माध्यम से सत्ता को हाईजैक करने की कोशिश की गयी। उन्होंने कहा कि राज्य की असली समस्या का समाधान भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने मंच से आह्नान किया है, आज पार्टी कार्यकर्त्ता संकल्प लेकर जाए, 2014 में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होने वाले है, भाजपा की सरकार बनेगी, तभी वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है। अर्जुन मुंडा ने गुजरात के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से विकास के कार्याें में तेजी आती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र्ा की मर्यादा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से भी आम जनों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को महिला व बालिका वर्ष घोषित किया, जबकि मार्च के बाद युवा वर्ष राज्य सरकार बना रही है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीए सरकार ने खुदरा क्षेत्र्ा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कर देश की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर को गिरवी रखने का काम किया, देशज हुनर को समाप्त करने की साजिश रची गयी है, लेकिन राज्य सरकार एक झंझावत को झुलते हुए अगले पांच वर्षाें में 25 लाख युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी सिद्धांतों, मर्यादा और परंपरा तथा संस्कृति के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है, इस बार भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से उन्होंने जोहार यात्रा का कायक्रम बनाया था, लेकिन व्यस्त कायक्रमों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है और शीघ्र ही वरीय नेताओं की सलाह के बाद यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार जमीनी हकीकत को समझ कर विकास की गति को अंजाम देना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज यह संकल्प लेने का वक्त है कि भाजपा ने अलग झारखंड राज्य गठन के प्रसव पीड़ा को झेला है, उसे विकास के माध्यम से अंजाम तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्त्ता तैयारी में जुट जाएं।

भाजपा कोई समझौता नहीं करेगीःयशवंत
हुंकार रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा सांसद यशंत सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी हाल में भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकती, महंगाई, कोयला चोरों, जमीन चोरों और शराब माफियाओं से किसी हाल में कोई समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि 1940 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने रामगढ़ की धरती से ही आवाज बुलंद की थी, कोई समझौता नहीं किया जाएगा, आज पार्टी भी हुंकार रैली के माध्यम से यह आवाज बुलंद करना चाहती है कि भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में हजारीबाग में ईमानदार बनाम भ्रष्टाचार के बीच मुकाबला होगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र्ा की आवाज को उनकी ओर से संसद में बुलंद किया गया है। उन्होंने बिना किसी दल या नेता का नाम लिये हुए कहा कि कुछ लोग यह कह रहे है कि हुंकार रैली का जवाब उनकी रैली के जवाब में किया गया है, लेकिन उन्हें वे बता देना चाहते है कि वे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जवाब देने की शक्ति रखते है कि छुटभैय्या नेताओं को जवाब देने की उन्हें फुर्स नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह तय कर लिया है कि भविष्य में भी कभी किसी से कोई समझौता नहीं किया है, आगे भी नहीं किया जाएगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा कायकर्त्ताओं में गुस्सा है, उनकी आंखों के सामने किस प्रकार अन्याय हो रहा है, यह उनसे सहन नहीं हो पा रहा है। कुछ राजनीतिक दल के नेता अपने वाहनों में पत्थर लेकर घूमते है और जहां चाहे मौक देखकर शिलान्यास-उदघाटन कर देते है। पार्टी दफ्तर में सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसे भाजपा कायकर्त्ता बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि एफडीआई के मसले पर उन्होंने पार्टी के सहयोगियों के साथ संसद में मुद्दे को उठाया, लेकिन सीबीआई साथ में नहीं थी, इसी कारण मुलायम सिंह और मायावती ने केंद्र की यूपीए सरकार को परोक्ष-अपरोक्ष रुप से सहयोग किया। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से पार्टी कार्यकर्त्ता यह संकल्प लेते है कि इस लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ छुटभैय्या सांसद लोकसभा जाने की इच्छा रखते है, लेकिन उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अभी छुटभैय्या नेता जहां है, वहां भी उन्हें नहीं रहने दिया जाएगा। पार्टी चुपचाप काम करने में विश्वास रखती है, विरोधी दल की ओर से फुंफकार मारने वालों को चेतावनी देने के लिए ही आज हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। यशवंत सिन्हा ने बरही विधानसभा क्षेत्र्ा में पार्टी विधायक उमाशंकर यादव की परेशानियों का जिक्र करते हुए उनके क्षेत्र्ा में एक इम्पोर्टेड नेता आ गये है, जो अपने पैसे से ट्रांसफार्मर बदलवा दे रहे है, गांव में चापाकल लगवा दे रहे है। जबकि वे देश के वित्त मंत्री रहे, लेकिन इतना पैसा उनके पास भी नहीं है, यह वहीं लोगों के लिए संभव है, जो प्रतिदिन करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहे है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी ऐसा अवैध कमाई करने वाले नेताओं से वसूली करने की सलाह दी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग और रामगढ़ जिले की छह विधानसभा सीटों मे ंसे अभी दो पार्टी के कब्जे में है, अगले चुनाव में सभी छह सीट जीत कर पार्टी की झोली में लाएंगे, ऐसा वायदा वे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से करते है, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अपने दम पर 60 विधानसभा सीटों को जीत कर सत्ता में आएंगी, प्रचंड बहुमत मिलेगा, ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज हुंकार रैली के माध्यम से बिगुल फूंका गया है, अब हर प्रमंडल में इस तरह की रैली होगी और अंत में राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, यह सब दो महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

पार्टी सत्ता में रहे या जाएं, सीएम सभी भ्रष्टाचारियों का फाइल तैयार करें:हरेंद्र प्रताप
पूर्ण बहुमत मिली, तो सभी भ्रष्टाचारी जेल में होंगे

भाजपा के प्रदेश प्रभारी हरेंद्र प्रताप ने आज हुंकार रैली में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से अपील की कि वे सभी भ्रष्टाचारियों का फाइल तैयार करें, पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगी, तो सभी भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि आज भले की पार्टी के समक्ष मजबूरी है लेकिन पार्टी सत्ता में रहे या जाए, ऐसे लोगों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिये हुए कहा कि आज कई राजनीतिक दल बन गये है, लेकिन पार्टी ले अलग झारखंड राज्य गठन में अहम भूमिका निभायी है, पार्टी अलग राज्य गठन की प्रसव पीड़ा को जानती है और लोगों की जनआकांक्षा को पूरा किया जाएगा।

पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे,सपने को साकार करेंगेःदिनेशानंद गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा है कि राज्य में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और सपने का झारखंड बनाएंगे।
रामगढ़ में पार्टी द्वारा आयोजित हुंकार रैली को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि धन-बल और अपराधिक तत्व राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते है, जनता ऐसे तत्वों को खारिज कर देगी। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्जुन मुंडा सरकार के प्रयास से पिछले दो वर्षाें में विकास की दिशा में कई प्रयास शुरु किये गये थे। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल या नेता का नाम लिये बिना कहा कि कुछ दल कांग्रेस की आलोचना करते है,लेकिन संसद में वोटिंग के दौरान वे सदन से गायब रहते है। उन्होंने कहा कि राज्य में विस्थापन की सबसे अधिक समस्या कोल इंडिया सेल के कारण उत्पन्न हुई है, लेकिन विरोधी दलों के नेताओं को यह नहीं दिखता है। दिनेशानंद गोस्वमी ने कहा कि विस्थापन की समस्या का समाधान भाजपा सरकार द्वारा ही संभव है, राज्य की अर्जुन मुंडा सरकार द्वारा ऐसे विस्थापितों के लिए आकर्षक पुनर्वास के पैकेज का इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है।
सांसद पीएन सिंह ने कहा कि गुजरात की जनता से देश को सीख लेनी चाहिए। कल जिस तरह से भाजपा पांचवीं बार वहां सत्ता में लौटी है, वहीं नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक बनायी है। उन्होंने कहा कि कुछ दल पांच विधायक के बल पर संख्या को दुगुना करने और मुंगेरीलाल के सपने देखने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास संभव है।
भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि छोटा नदी-नाला सोचता है कि उनकी धार में बड़ी रफ्तार है, लेकिन हकीकत क्या है, इससे सभी वाफिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम सालों भर चलता है, लेकिन कुछ लोग जिनके पास नाजायज तरीके से पैसा आ आता है, वे तब तक इतराते रहते है, जब तक उनका पैसा खत्म न हो जाए।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कुछ क्षेत्र्ाीय दलों द्वारा राज्य की राजनीति को प्रदूषित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी इसे सफल नहीं होने देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र्ाीय दल के कुछ छुटभैय्या नेता अपनी तुलना भाजपा से कर रहे है,अब समय आ गया है कि पार्टी कार्यकर्त्ता ऐसे लोगों का डटकर मुकाबला करें।
हुंकार रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद पीएन सिंह, रवींद्र राय, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, पूर्व मंत्री रवींद्र राय, महासचिव बालमुकुंद सहाय, अनंत ओझा और राज्य की पर्यटन मंत्री विमला प्रधान, विधायक अमित यादव व उमाशंकर अकेला ने भी संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र भौमिक ने किया, वहीं हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर मंच पर पूर्व सांसद महावीर विश्वर्मा, प्रतिभा पांडेय, विरंची नारायण, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, देवदयाल कुशवाहा, लोकनाथ महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

विभिन्न दलों नेता-कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल
कई पंचायत प्रतिनिधि भी हुए पार्टी में शामिल

प्रदेश भाजपा द्वारा रामगढ़ के फुटबॉल मैदान में आयोजित ’हुंकार रैली’ के दौरान ऑजसू, झाविमो और कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्त्ता-नेता भाजपा में शामिल हो गये।
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में चुरचू प्रखंड की ऑजसू नेत्री सह पंचायत समिति सदस्य कंचन देवी, पंचायत समिति सदस्य नूरजहां, झाविमो नेत्र सह मुखिया रेशमी देवी, मुखिया सुनीता देवी, कांग्रेस की बबिता सिंह, दारु प्रखंड की प्रमुख ललिता देवी, मुखिया टुकनी देवी, के अलावा दीपक कुमार, बलेन्दु यादव, शंकर करमाली, आजाद करमाली, जितेंद्र करमाली, बदलेव कुमार, विकास कुमार, निर्मल कुमार समेत कई कार्यकर्त्ता-नेता भाजपा में शामिल हो गये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.