Connect with us

Latest News

 नोडल अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी

Published

on

गांवों में बिजली की समस्याओं पर होगी विशेष बैठक
चतरा के जिला समाज कल्याण अधिकारी पर भी हो सकती है कार्रवाई
8रांची, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने बोकारो, गोड्डा और हजारीबाग के नोडल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। वे आज रांची स्थित सूचना भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र के जिलावार शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
श्री वर्णवाल का कहना था कि इन जिलों की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि यहां के नोडल अधिकारी काम से अधिक बात बनाने में दिलचस्पी रख रहे है। उन्होंने कहा कि शिकायतें आ रही है तो उसका निष्पादन होना भी उतना ही जरुरी है, ये सारे नोडल अधिकारियों को मालूम होना चाहिए। श्री वर्णवाल ने चतरा के लेंजवा गांव के आंगनवाड़ी सेविका, सुपरवाइजर और सीडीपीओ के खिलाफ मिली शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर चतरा के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर दोषी पाये गये सेविका, सुपरवाइजर, सीडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो चतरा के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी सुनिश्चित है। श्री वर्णवाल को जन संवाद केन्द्र के माध्यम से शिकायत मिली थी कि लेंजवा गांव के नाम पर नौकाडीह में आंगनवाड़ी केन्द्र खोला गया पर उसमें हमेशा ताला बंद रहता है और बच्चे पढ़ाई के लिए नहीं जाते।
देवघर के बियाराजपुर में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण किये जाने पर श्री वर्णवाल ने कहा वहां के सीओ और नोडल अफसर से पूछा जाय कि आखिर उनके रहते सरकारी जमीन का अतिक्रमण कैसे होता रहा। अंचलाधिकारी को इस मुद्दे पर निलबंन की कार्रवाई होनी चाहिए। गढ़वा के दौनाबाग और सिमडेगा के खिंडा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर के खराब होने का मामला उठा, जिस पर विद्य्नुत अधिकारियों का कहना था कि इस मामले को दीन दयाल ग्राम विद्य्नुत योजना से जोड़ दिया गया है। जिस पर श्री वर्णवाल ने एक बिजली से ही संबंधित विशेष बैठक बुलाने की बात कही, और उसमें एमडी को रहने को कहा गया, ताकि इस समस्या को जल्द सुलझाया जा सकें, क्योंकि ज्यादातर इलाकों में इस प्रकार की घटनाएं सुनने को मिल रही है।
गोड्डा के कसबा में चल रहे राजकीय.त मध्य विद्य्नालय की अनुदानित जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला उठा। शिकायतकर्ता का कहना था कि 1940 में स्व. सर्वलाल मिश्र के द्वारा जमीन दान में दी गयी और अब उस जमीन के 15 डिसिमल क्षेत्र्ा पर सड़क बना दिया गया और उसका मुआवजा भी ले लिया गया। इस पर मुख्यमंत्र्ाी के सचिव ने नोडल अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने को कहा, साथ ही हिदायत दी कि इस बिंदु पर ज्यादा जांच हो कि दान की गयी जमीन पर कोई मुआवजा कैसे ले सकता है, अगर शिकायत सत्य पाया जाता है तो मुआवजा लेनेवाले पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।
पाकुड़ के चुंकू टोला में सरकारी कुआं को पवन साव द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर लिये जाने का मामला उठा, जिसे श्री वर्णवाल ने एक सप्ताह के अंदर जांच कराकर उचित निर्णय लेने का आदेश नोडल अधिकारी को दिया। साहिबगंज के सिमरा में पारा टीचर मो. साफिक आलम पर विभिन्न कार्यों में धांधली करने का आरोप का मामला उठा, जिसे अधिकारियों ने सत्य पाया और इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहीं। जिस पर मुख्यमंत्र्ाी के सचिव ने उसे तत्काल हटाने का भी आदेश दिया। जामताड़ा कालेज के प्रोफेसर इंचार्ज नीलेश कुमार के खिलाफ सुनील कुमार वर्णवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनके कार्यकलाप की जांच का आदेश दिया। नीलेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को जन संवाद केन्द्र में शिकायत करने पर कारण पूछा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.