Connect with us

Latest News

शासन की इच्छाशक्ति ने बदली दशा और दिशाःनथवाणी

Published

on

जिंदल ने कहा बदल गया झारखंड,अडाणी बोले असीम संभावनायें, कई एमओयू पर हस्ताक्ष
4रांची,17फरवरी। मेक इन इंडिया सप्ताह के तहत आज सम्पन्न झारखंड इन्वेस्टर सम्टि के दौरान देश के बड़े उद्य्नोगपतियों की सराहना झारखड सरकार को मिली। मुख्यमंत्री व राज्य के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित उद्य्नोगपतियों ने मिनिमम गर्वनमेंट मैक्सिमम गर्वनेंस की तर्ज पर झारखण्ड सरकार द्वारा विभागों को समायोजित कर कम कर दिये जाने,सिंगल विंडो सिस्टम, लेबर रिफॉर्म, लैंड बैंक,टैक्स रिफॉर्म नई उद्य्नोग नीति पारदर्शी और जवाबदेह नौकरशाही,नियमों के सरलीकरण जैसे मुद्दों पर उठाये गये कदमों की मुक्त-कंठ से प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के द्वारा रखे गये उदघोष प्रतिबोधन के बाद राज्यसभा सांसद सह रिलायंस इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष परिमल नाथवानी ने कहा कि झारखंड में निवेश की काफी संभावना है। नयी सरकार ने अपनी इच्छाशक्ति से राज्य की दिशा और दशा बदली है। कानून-व्यवस्था के साथ ही नीतियों में सुधार लाकर आज झारखंड सबसे प्रमुख निवेश केंद्र बन गया है।
जे0एस0पी0एल0 के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि झारखंड में काफी बदलाव आये हैं। नयी सरकार बनने के बाद से यहां निवेशकों के बीच माहौल काफी अच्छा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि जिंदल स्टील झारखंड में अपने निवेश को और बढ़ायेगी।
अडाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडाणी ने कहा कि झारखंड संभावनाओं वाला राज्य है। यही कारण है कि अडाणी ग्रुप की प्राथमिकता में झारखंड शामिल है। 1000 मेगावॉट के सोलर प्लांट के अलावा कंपनी ग्रीनफिल्ड पावर प्रोजेक्ट में भी 15 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को आडाणी समूह व झारखंड सरकार के बीच 2ग800 मेगावाट विद्य्नुत ताप संयंत्र स्थापना के लिये एम0ओ0यू भी हस्ताक्षरित हुआ।
टाटा स्टील के एम0डी0 टी0वी0 नरेंद्रन ने कहा कि टाटा को झारखंड में 100 साल से काम करने का अनुभव है। बदले माहौल में काम करना और भी आसान हो गया है। उन्होंने सरकार की पहल को सराहते हुये कहा कि यहां आधारभूत संरचना में सुधार के लिए काफी काम किये जा रहे हैं।
एस्सार ग्रुप के प्रमोटर प्रशांत रुईया ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में काफी सुधार के कदम उठाये गये हैं। उनकी कंपनी झारखंड में पहले ही 5500 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और आनेवाले समय में कंपनी अपना निवेश बढ़ायेगी। इसके अलावा सर्विस सेक्टर में फिलहाल कंपनी का बी0पी0ओ जमशेदपुर में चालू है, इसे दूसरे शहरों में भी शुरु किया जायेगा।
सुजलॉन एनर्जी के सी0एम0डी0 तुलसी तांती ने कहा कि झारखंड में रिन्युएबल एनर्जी के कंपोनेंट बनाने की दिशा में काफी अच्छी संभावना है। सोलर एनर्जी में राज्य सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए उनकी कंपनी झारखंड में निवेश की संभावना तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली दूसरे राज्यों की तुलना में काफी सस्ती है।
कार्यक्रम में झारखंड इंडस्ट्रीयल एंड इंवेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2016 भी जारी की गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में उद्य्नमी और व्यवसायी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.