Connect with us

Latest News

देवघर बासुकीनाथ सड़क होगी फोर लेन

Published

on

देवघर,27जनवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवम् जहाजरानी मंत्री नतिन गडकरी ने आज देवघर में 493 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि देवघर में सावन मेला के वक्त लाखों कांवरियांे को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए देवघर से बासुकीनाथ तक सड़क को 4 लेन किया जायेगा ताकि बाबा नगरी में आने वाले कावरियो को कोई परेशानी ना हो।
देवघर में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उसमें पहला राष्ट्रीय राजमार्ग 114ए गिरिडीह- देवघर 28.4 किलोमीटर 170 करोड़ की लागत से बनाया जायगा। दूसरी परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 133 पीरपैंती से गोड्डा हंसडीहा होते हुए देवघर तक जायेगी। इस काम में 185 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि तीसरी परियोजना 27.3 किलोमीटर लंबे देवघर- मधुपुर राजकीय पथ पर 84 करोड खर्च होंगे।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि झारखण्ड मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है । उन्होंने कहा कि झारखण्ड के राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई को दोगुना किया जायेगा साथ ही साहेबगंज में गंगा नदी के ऊपर 2000 करोड़ रुपये की लगत से एक पुल और 500 करोड़ की लगत से एक वाटर पोर्ट बनाया जायेगा साथ ही 15000 करोड़ की लागत से पाईप लाईन बिछाया जायेगा। राज्य में रेलवे लाइन के ऊपर 1500 करोड़ रुपये की लागत से चार पुलों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश आज विकास कर रहा और एक करोड़ के काम में 1 लाख लोगो को रोजगार मिलता है, जबकि झारखण्ड में इस साल 50000 करोड़ रुपये का काम होने वाला है। जिससे झारखण्ड की बेरोजगारी में काफी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भी वो देवघर आयेंगे तो स्थितियां काफी बेहतर हो चुकी हांेगी। मुख्यमंत्रीरघुवर दास के काम की सराहना करते हुये कहा कि झारखण्ड के विकास के लिए केंद्र सरकार झारखण्ड सरकार के साथ पूरे ताकत के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसी भी राज्य की लाईफ लाइन सड़क होती है और आज बाबानगरी में मैं सड़क शिलान्यास के अवसर पर श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करता हुं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क मार्ग के बेहतर होने से राज्य में विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
इस मौके पर देवघर में मंत्री, राज पलिवार, मंत्री रणधीर कुमार सिंह, राज्य सभा सांसद एम् जे अकबर , निशिकान्त दूबे, सांसद गोड्डा, जय प्रकाश वर्मा,विधायक, गांडे्य, नारायण दास,विधायक देवघर, राकेश महतो,अध्यक्ष, जिला परिषद, गिरिडीह, रीता देवी,अध्यक्ष,, जिला परिषद, देवघर , संजय मित्रा, प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग राजबाला वर्मा, साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.