Latest News
झारखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग अब 2600 किमी की बजाये होगा 5300 किमी
धनबाद, 27जनवरी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज धनबाद के कोयलानगर में बरही-हजारीबाग, चास-रामगढ़ और बरवाड्डा -चोरदहा सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि बहुत ही जल्द झारखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग 2600 किलोमीटर की बजाये 5300 किलोमीटर की होगी। उन्होंने कहा कि आज राज्य में 6 हजार करोड़ के राजमार्ग का शिलान्यास हो रहा है लेकिन बहुत जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ जायेगा। श्री गडकरी ने आज धनबाद में कुल 271 किलोमीटर की 5100 करोड़ रुप्ये से बनने वाले तीन 2, 4 और 6 लेन का शिलान्यास किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द साहेबगंज में गंगा नदी पर दो हजार करोड़ रुपये की लागत से पुल के निर्माण का कार्य शुरु किया जायेगा साथ ही दिसंबर माह तक झारखंड में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरु किये जायेंगे। साहेबगंज में स्मार्ट सिटी के लिये जमीन उपलब्ध कराती है तो उसे स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जायेगा। उन्होंने जल्द ही 12 रेलेव ओवरब्रिज बनाने की भी बात कही। उन्होनंे कहा कि राज्य सरकार विभिन्न सड़कों का डीपीआर तैयार करें, केन्द्र सरकार हर स्तर पर मदद करने को तैयार है। श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में बनी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि धनबाद में रिंग रोड बनाने के लिये भूमि अधिग्रहण का कार्य सरकार करें और उसका निर्माण केन्द्र सरकार अपने खर्च पर करेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार की मंशा किसानों को सिंचाई, पानी और बिजली मुहैया कराने की है। झारखंड में जो कोयला की खदान बंद हो गयी हैं वहां यूरिया का उत्पादन हो सकता है इस दिशा में केन्द्र सरकार काम कर रही है। इसके तहत सरकार की ओर से किसानों को यूरिया 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
गडकरी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है और अब यहां खनिज आधारित उद्य्नोगों की स्थापना की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 हजार करोड़ के निवेश से करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और पहली बार झारखंड को इतनी बड़ी सौगात केन्द्र सरकार देने जा रही है। उन्होनंे कहा कि सड़क एक जीवन रेखा है जिसके विकास से ही आगे का रास्ता तय किया जा सकता है। श्री दास ने कहा कि केन्द्र सरकार सड़कों के मामले में राज्य को राष्ट्रीय औसत में शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, इसके लिये उन्होंने केन्द्र सरकार के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद पीएन सिंह, सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद एम जे अकबर, बहराईच की सांसद सावित्री बाई फुले, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक जगरनाथ महतो, विधायक मनोज कुमार यादव, विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक योगेन्द्र महतो, विधायक ढूल्लू महतो, विधायक संजीव सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक विरंजी नारायण, धनबाद नगर निगम के महापौर शेखर अग्रवाल समेत कई जिला के जिला परिषद अध्यक्ष व प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग राजबाला बर्मा भी उपस्थित थीं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
