Latest News
आउटरीच अभियान में कई चौंकाने वाला खुलासा, कोविड-19 से मरने वाले कई लोगों का नाम रिकॉर्ड में नहीं आ पाया
कोरोना की वजह से रोजगार गया, व्यवसाय भी खत्म हुआ, मिला केवल राशन
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार से शुरू आउटरीच अभियान के दौरान प्रारंभिक सर्वेक्षण के दौरान जमीनी वास्तविकता से जुड़े कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कोरोना योद्धा द्वारा शुरू घर-घर सर्वेक्षण अभियान के दौरान यह बातें सामने आयी हैं कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की मौत कोविड-19 के कारण घर पर ही हो गयी, लेकिन आर्थिक कठिनाईयों और अन्य वजहों से वे अपने परिजन को अस्पताल में भर्ती तक नहीं करा पाये। वहीं यह बात भी सामने आयी है कि इस संक्रमण काल में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश लोगों का रोजगार और व्यवसाय ठप्प पड़ गया है। केन्द्र सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली हैं, सिर्फ राशन समय पर मिल जा रहा हैं, हालांकि राशन कार्ड में भी कई कमियों को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज करायी।
रांची के कांके के हातमा बस्ती में कोरोना योद्धा सुषमा हेम्ब्रम और अर्चना कुमारी ने आउटरीच अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी द्वारा निर्धारित फॉर्म को भरवाया। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू और वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान उपस्थित थे।
आउटरीच अभियान के दौरान यह बात सामने आयी कि कई लोगों की मौत कोरोना संक्रमणकाल में कोविड-19 के कारण हो गयी, लेकिन कोविड अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण व अन्य कारणों से भी उनकी मौत का ब्यौरा कोरोना संक्रमण से होने की बात रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पायी। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि 35 वर्षीय महिला निक्की टोप्पो, 45 वर्षीय प्रमोद टोप्पो, 40 वर्षीय लक्ष्मण मिर्धा, 46 वर्षीय रवि मिर्धा और 42 वर्षीय सोनू मिर्धा की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी।ग्राम वासियों ने बताया कि अब तक उन्हें केंद्र सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है, हालांकि राज्य सरकार की ओर से समय पर अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण उनकी मुश्किलें थोड़ी कम हुई है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनके रोजगार और व्यवसाय पर भी प्रतिकुल असर पड़ा है, जिसके कारण आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्वे के दौरान कांग्रेस प्रवक्ताओं को पुतुल देवी, रिंकू पासवान गीता देवी, दीपा कुमारी, सुशांन देवी ने बताया कि वह घरों में काम करते हैं लेकिन संक्रमण के दौरान यह भी काम उन्हें नहीं मिल पा रहा था एवं पुरुष गाड़ी चलाते हैं जो अभी नहीं चल रहा है। मीना देवी, कमला देवी, मनीषा कुमारी, रिंकू देवी, गीता देवी, पूजा देवी, आंचल देवी,लक्ष्मी देवी समेत अन्य घरों में जाकर कोरोना योद्धा की ओर से जानकारी हासिल की गयी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने बताया कि आउटरीच अभियान के दौरान सर्वेक्षण रिपोर्ट संकलित कर केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी और संक्रमणकाल में प्रभावित लोगों की वास्तविक हालात से सरकार को अवगत कराने का काम और उन तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
जानकारी, तरीक़ा और तकनीक से लैस तीसरी लहर के लिए तैयार हो रहे कोरोना योद्धा
संभावित तीसरी लहर में ग्रामीणों के लिए बनेंगे सुरक्षा कवच
रांची। पाकुड़ निवासी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रश्मि टोप्पो कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर से जंग और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कवच के रूप में खुद को तैयार कर रही है। रश्मि कहती है सरकार तीसरी लहर से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने का लक्ष्य को पूरा करना हमारा संकल्प है। संकटकाल में मानव सेवा से बढकर और कुछ नहीं। सिमडेगा स्थित बानो की ए॰एन॰एम अंजना उरावं समेत करीब 90 महिलाएं खुद को कोरोना योद्धा के रूप में तैयार करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है।
कौन दे रहा है प्रशिक्षण
झारखण्ड सरकार, प्रेझा फ़ाउंडेशन और एचडीएफ़सी बैंक ‘परिवर्तन’ के पहल पर यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया दीदी, आशा दीदी को दिया जा रहा है। ये सभी झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवा बहाल रखने के लिए काम कर रहे हैं। प्रेझा फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज चान्हो, गुमला एवं चाईबासा में 15 दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण में 90 प्रशिक्षुओं को भारतीय सैन्य सेवा के रीटाइर्ड डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एनाटॉमी, संक्रमण नियंत्रण, महामारी विज्ञान, टीकाकरण, ऑक्सीजन प्रशासन, इंजेक्शन, कीटाणुशोधन, नर्सिंग प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी, प्राथमिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
क्यों दिया जा रहा है प्रशिक्षण
राज्य सरकार का मानना है कि प्रशिक्षण में नई तकनीक और तरीक़ों के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी जाये। क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो जानकारी, तकनीक और तरीक़ा जानना जरुरी है। ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी विशेषज्ञों की कमी के कारण इस पाठ्यक्रम को स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि कुशल या समर्पित स्वास्थ्यकर्मी कोरोना महामारी या किसी अन्य संक्रामक बीमारी के प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर सकें। इस प्रशिक्षण में सारी बारीकियों से स्वास्थ्यकर्मियों को अवगत कराया जा रहा है और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए खुद को तैयार कर रहें हैं।
राज्य महामारी विज्ञानी डॉ0 प्रवीण कर्ण ने बताया कि “स्वास्थ्यकर्मियों के लिए महामारी विज्ञान पर यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय बहुत ही गहन है। स्वास्थ्यकर्मियों को बीमारियों की निगरानी और पहचान से अवगत कराया जा रहा है। घर-घर सर्वेक्षण, कोरोना अनुरूप व्यवहार, जैव चिकित्सा, अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ संक्रमण नियंत्रण पर भी जानकारी दी जा रही है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
