/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
1969 के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में तगड़ा मुकाबलाःसंगमा

रांची ,11जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पी.ए. संगमा ने कहा है कि 1969 के बाद देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में तगड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। पूर्व की भांति यह सांकेतिक मुकाबला नहीं है, बल्कि गंभीरता से चुनाव लड़ा जा रहा है और इस बार अंचभित करने वाला भी परिणाम आ सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान के तहत संगमा आज रांची पहुंचे। उन्होंने रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायकों व सांसदों से अपील किया कि वे 1969 की भांति राष्ट्रपति चुनाव में आत्मनिर्णय से वोट दें। उन्होंने कहा कि 1969 में कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में नीलम संजीव रेड्डी को उतारा था। नीलम संजीव रेड्डी को तत्कालीन कांग्रेस में स्थापित एक गुट विशेष की ओर से प्रोजेक्ट किया गया था। यद्य्नपि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी संजीव रेड्डी के नामांकन में प्रस्तावक भी बनीं थी, लेकिन बाद में स्व. गांधी को लगा कि कि संजीव रेड्डी पार्टी के सिंडिकेट के उम्मीदवार है और इनके राष्ट्रपति बनने से उन्हें खतरा हो सकता है। स्व. गांधी ने इसके बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया और विधायकों-सांसदों को आह्नान की कि वे स्वविवेक से वोट दें। इसके बाद कांग्रेस का प्रत्याशी संजीव रेड्डी चुनाव हार गये थे।
संगमा ने कहा कि उसी तर्ज पर स्वविवेक से वोट देकर सांसद विधायक उन्हें इस बार राष्ट्रपति निर्वाचित करेंगे। वे झारखंड समर्थन जुटाने आएं है और उन्होंने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं ऑजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो से मुलाकात कर समर्थन मांगा। दोनों नेताओं ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया है और कहा है कि अगले दो दिनों के अंदर पार्टी की बैठक कर आयोजित करके इस मामले में ठोस फैसला लिया जाएगा। संगमा ने कहा कि इस बार भी पार्टी और गठबंधन के इतर दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यूपीए से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अलग राय रखती है, जबकि एनडीए में भी जदयू व शिवसेना गठबंधन से अलग राय रखती है।
संगमा ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए आज वे रांची आएं। हवाईअड्डे पर बारिश के बावजूद उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके लिए वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते है, साथ ही हवाईअड्डे पर स्वागत व नृत्य करने वाले जनजातीय समूह के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी संगमा ने कहा कि झारखंड आदिवासी बाहुल प्रदेश है।यहां से उन्हें काफी उम्मीद है। उन्होंने जनजातीय सांसदों-विधायकों से समर्थन की अपील की। हालांकि संगमा ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव में जाति-संप्रदाय की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन देश में यह हो रहा है। देश में दलित , अल्पसंख्यक और सिख राष्ट्रपति बनें, तो फिर आदिवासी राष्ट्रपति क्यों नहीं बन सकता है।
एक सवाल के जवाब में पी0ए0संगमा ने कहा कि प्रणव मुखर्जी के खिलाफ लाभ के पद मामले को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आवेदन खारिज कर दिये जाने बाद उनके कानूनी सलाहकार राम जेठमलानी, सुब्रह्मयम स्वामी व सतपाल जैन द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए गंभीरता से विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कानूनविदों से राय मिलने के बाद ही वे अगला कदम उठाएंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में संगमा ने उम्मीद जतायी कि चुनाव आयोग द्वारा ह्निप के मसले पर स्थिति साफ करने से उन्हें फायदा मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, अरविंद नेताम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के झारखंड प्रभारी हरेंद्र प्रताप और विधायक बड़कुंवर गगराई भी उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)