/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
70 प्रतिशत भ्रष्टाचार को आई0टी0 आधारित सेवाओं के माध्यम से लगेगा अंकुशःसीएम
मोबाइल गर्वनेंस,झार-सेवा व अन्य आईटी इनबिल्ड सेवाओं का उदघाटन, 16नवंबर से मोबाइल एस.एम.एस.वैन सुविधा
रांची,15सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि घिसे-पिटे नारों से सरकार
नहीं चलती है, सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास, सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और पारदर्शिता से चलती है। इन्हीं प्रयासों से आज झारखण्ड राज्य में आठ महीने की अल्प अवधि में काफी बदलाव आया है। यह बदलता झारखण्ड है; विकासोन्मुख झारखण्ड है। बदली कार्य संस्कृति में हो रहे बदलावों को विश्व बैंक
सहित सी0आई0आई0 और भारत सरकार के औद्य्नोगिक नीति एवं सवर्धन विभाग (डी0आई0पी0पी0) ने भी मान्यता दी है। यद्य्नपि टीम-वर्क के द्वारा और भी तेज कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सूचना प्रौद्य्नोगिकी पर काफी फोकस है। ऐसे में लाजिमी है कि जनता और सरकार के बीच की दूरी को कमतर करने के लिए मोबाईल गर्वनेंस का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री आज प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में मोबाईल गर्वनेंस, झारसेवा एवं अन्य आई0टी0 इनबिल्ड सेवाओं का उद्घाटन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगले 15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोबाईल एस0एम0एस0 वैन सुविधा का लोकार्पण किया जाएगा। आज से शुरु हो रही मोबाईल गर्वनेंस की सुविधाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखण्ड आज से देश का पहला राज्य हो गया है, जहां आधार आधारित मिड-डे-मील मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी हो गया है। इससे राज्य के दूर-दराज इलाकों के भी स्कूलों में भी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति, उपलब्ध कराए गए भोजन की सामग्री, ड्रॉपआउट की स्थिति इत्यादि की ऑनलाईन निगरानी सम्भव होगी। बच्चों के स्कूल अनुपस्थित होने की स्थिति में उनके अभिभावकों के मोबाईल पर एस0एम0एस0 द्वारा जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वादे के मुताबिक तीन महीने की अल्प अवधि में ही सेवा की गारंटी देने के अधिनियम से संबंधित ऑनलाईन मॉनिटरिंग की प्रणाली भी आज शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत भ्रष्टाचार को आई0टी0 आधारित सेवाओं के द्वारा रोका जा सकता है। इससे बिचौलिया और दलाल की भूमिका स्वतः समाप्त हो जाएगी बशर्ते आम-जनता इन सेवाओं का उपयोग करें एवं बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में सरकार को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज से कुल 54 नागरिक सेवा का ऑनलाईन होना सुखद है एवं इसके लिए आई0टी0 विभाग धन्यवाद का पात्र्ा है।
प्रधान सचिव योजना-सह-वित्त विभाग अमित खरे ने कहा कि झारखण्ड राज्य की बदली कार्य संस्कृति का लोहा अब पूरा देश मान रहा है। इसी प्रकार से टीमवर्क के साथ कार्य किए जाने पर वह दिन दूर नहीं जब झारखण्ड उन्नत राज्यों की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा होगा। सूचना प्रोद्य्नोगिकी विभाग के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक मोबाईल गर्वनेंस माह का आयोजन पूरे राज्य में किया जाना है। इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि सरकार के सभी विभागों की आई0टी0 एनेबल्ड सेवाओं को एक प्लेट-फार्म पर लाया जा सके। इस अवधि में आम-जनता एवं सरकारी तंत्र की सुविधा, अन्तर्विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग के लिए दस मोबाईल ऐप विकसित किए जाएंगे। ऐप विकसित करने में एन0आई0सी0, जे0एस0ए0सी0 एवं जैप-आई0टी0 का संयुक्त प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग एन0एन0सिन्हा, प्रधान सचिव वाणिज्य-कर निधि खरे, सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता आराधना पटनायक, सचिव भवन निर्माण के0के0सोन, कार्मिक सचिव रतन कुमार, सचिव खाद्य्न एवं आपूर्ति विभाग विनय कुमार चौबे, परियोजना निदेशक झारखण्ड शिक्षा परियोजना हंसराज सिंह, निदेशक आई0टी0 यू0पी0साह, एन0आई0सी0 के राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी मो0 शाहिद अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)