Latest News
66 दिनों के बाद कोविड-19 को मात देने में सफलता हासिल की
/रांची सदर अस्पताल में रिकॉर्ड 57 दिनों में 25 दिन सिर्फ वेंटिलेटर पर रहे
रांची। बिहार के नवादा जिले के रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार ने 66 दिनों बाद कोविड-19 को मात देने में सफलता हासिल की है। इस दौरान 57 दिनों तक रांची सदर अस्पताल में सबसे लंबे समय तक भर्ती रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीज रहे। 57 दिनों में से 25 दिन वे सिर्फ वेंटिलेटर पर रहे, बाकी दिन ऑक्सीजन सपोर्ट और आईसीयू में भर्ती रहे।
34वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार रेलवे कर्मचारी है और उनकी पोस्टिंग मुंगेर में है। 22 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके 27अप्रैल को वे नवादा के एक अस्पताल में भर्ती रहे, जहां सीटी स्कैन रिपोर्ट में उनका स्कोर 17/25 आया था। 40 अप्रैल तक वे नवादा के अस्पताल में ही भर्ती रहे, उस समय उनको 2 से 3 लीटर ऑक्सीजन की जरुरत होती थी। 30 तारीख के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा और बुखार लगातार रहता था। नवादा के डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि वे किसी हायर सेंटर चले जाएं , उस समय किसी भी मरीज के लिए ज्यादा ऑक्सीजन का इंतजाम कर पाना लगभग वहां मुश्किल था। दूसरी वेब के दौरान बेड भी मुश्किल हो रहा था, इस बीच उन्होंने रांची में अपने किसी परिचित के माध्यम से एक प्राइवेट अस्पताल में बेड का पता किया और 30 अप्रैल को वहां भर्ती हुए, परंतु वहां पर भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत थी और रोज का खर्च भी 20000 से 25000 आ रहा था। इस बीच सदर अस्पताल के डॉ. अजीत कुमार से उनके परिजन संपर्क में आये है और पुरुषोतम को 2 मई को रांची सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां उनको उनको तुरंत रेमडेसीविर और अन्य जरूरी दवाइयां शुरू की गई। शुरुआती दिनों में कुछ सुधार के बाद उनके स्वास्थ्य में दोबारा गिरावट आने लगीं। तब उन्हें एनआईवी- नॉन इंवेसीव वेंटिलेटर पर डालना पड़ा। जिस पर वह कम से कम 25 दिन तक रहे। वेंटिलेटर का मैनेजमेंट एवं केयर अपने आप में एक चैलेंजिंग टास्क होता है परंतु सदर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों ने उसको स्वीकार किया। बीच में दो-तीन बार ऐसा हुआ उनका ऑक्सीजन लेवल घट के वेंटिलेटर पर भी 55-60 आ गया तब रात में हमने उन्हें जाकर देखा तो उनका ब्रीडिंग पैटर्न बहुत खराब चल रहा था। वह गैस्पिंग मोड (सांस उखड़ रही थी) में थे और उनकी हालत खराब हो रही थी। तुरंत उनकी एसीबी जांच कराने की जरूरत थी जोकि सदर सदर अस्पताल में उस समय नहीं हो रहा था । तुरंत उसे प्राइवेट से जांच कराया उसके बाद उसी अनुसार दवा चलाया गया। सदर असपताल में कार्यरत सभी आईसीयू के डॉक्टर रात 3-4 बजे तक उस केस को लेकर चिंतित रहें और डिस्कस करते रहे और अंततः चिकित्सकों के परिश्रम का सुखद फल मिला और 3 दिन की मेहनत के बाद मरीज का ऑक्सीजन लेवल दोबारा 90 के ऊपर आने लगा। फिर धीरे-धीरे चिकित्सकों ने उन्हें एनआईवी से हटाकर हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रखा , जिसमें 20 लीटर ऑक्सीजन लगती थी 10-12 दिन के बाद उन्हें नॉर्मल ऑक्सीजन पर 8 से 10 लीटर पर ले आए। इसको धीरे-धीरे घटा के अंततः 2 लीटर पर वो आ गए।
शुक्रवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने के साथ ही यह भी सलाह दी है कि वह लगातार ऑक्सीजन मॉनिटर करते रहेंगे और उनके द्वारा बताए गए सावधानी और निगरानी बरतेंगे और जरूरत पड़ने पर वह उनसे दूरभाष पर भी संपर्क करके सलाह लेते रहेंगे।
रांची सदर अस्पताल में इतने लंबे समय तक भर्ती रहने वाले और ठीक होकर जाने वाले वह पुरुषोत्तम पहले मरीज हैं। उन्होंने इस पूरे इलाज के लिए डॉ अजीत तथा आईसीयू की पूरी टीम- डॉ पंकज ,डॉ अंशुमन, डॉ नीरज, डॉ राजकुमार, डॉ पवन ,डॉ अभिनव ,आईसीयू के वेंटिलेटर टेक्नीशियन, नर्सेज, सफाई कर्मचारी और पूरे सदर अस्पताल के प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
