Connect with us

Latest News

भापुसे के 15 अधिकारियों का तबादला

Published

on

कई जिलों के एसपी बदले
रांची,6दिसंबर। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में आज गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी। इसके तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल गये है।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची बनाया गया है। पिÜचमी सिंहभू के पुलिस अधीक्षक माईकेल राज एस को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा , पलामू के पुलिस अधीक्षक पटेल मयूर कनैयालाल को विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक, रेल एसपी जमशेदपुर मृत्युजंजय किशोर मितू को एसपी एससीआरबी, एसपी खूंटी अनीष गुप्ता को एसपी पिÜचमी सिंहभूम, एसपी रामगढ़ डॉ. एम तामिल वैनन को राज्यपाल के परिसहाय(पुलिस), एसपी सरायकेला-खरसावां इंद्रजीत महाथा को एसपी पलामू बनाया गया है।
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां, जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा शैलेंद्र प्रसाद वर्णवल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर, एसीबी के एसपी आलोक को पुलिस अधीक्षक गढ़वा, एसपी विशेष शाखा अश्विनी कुमार सिन्हा को एसपी खूंटी, एसपी सीआईडी जया राय को एसपी जामताड़ा, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक को एसपी रामगढ़, ग्रामीण एसपी जमशेदपुर मो. अरशी को एसपी रेल जमशेदपुर और राज्यपाल के परिसहाय हरिलाल चौहान को पुलिस अधीक्षक गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रापुसे के पांच अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के साथ ही राज्य पुलिस सेवा के भी पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जामताड़ा स्थित आईआरबी-1 के समादेष्टा ब्रजमोहन पासवार को गप्रभारी पुलिस अधीक्षक सीआईडी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सरायकेला-खरसावां अम्बर लकड़ा को प्रभारी समादेष्टा आईआरबी-1जमाताड़ा, अपर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा अजीत पीटर डुंगडुंग, को प्रभारी पुलिस अधीक्षक एटीएस सीआईडी, अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी अनुरंजन किस्पोट्टा को प्रभारी अधीक्षक एसटीएफ और अपर पुलिस अधीक्षक अभियान कोडरमा मणिलाल मंडल को प्रभारी समादेष्टा जैप-8 लेस्लीगंज पलामू बनाया गया है।

60पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन

राज्य सरकार ने 60पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में आज गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों का पदस्थापन इस प्रकार किया गया हैः-
क्र. अधिकारी का नाम पूर्व पदस्थापन नव पदस्थापन
1. आशुतोष कुमार परिक्ष्यमान डीएसपी टंडवा
2. पियूष पांडेय परिक्ष्यमान एसडीपीओ लातेहार
3. प्रभात कुमार परिक्ष्यमान एसडीपीओ बाघमारा
4. सुजाता कुमारी वीणापानी परिक्ष्यमान डीएसपी हटिया
5. प्रदीप पॉल कच्छप एसडीपीओ बड़कागांव डीएसपी जे.जे.
6. पुरुषोतम कुमार सिंह एसडीपीओ लातेहार डीएसपी खलारी
7. नाजीर अख्तर एसडीपीओ टंडवा डीएसपी जे.जे.
8. शिवेंद्र डीएसपी हटिया डीएसपी विशेष शाखा
9. प्रमोद केशरी डीएसपी खलारी डीएसपी विशेष शाखा
10. सिरिल मरांडी नवप्रोन्नत डीएसपी एसीबी
11. प्रमोद कुमार मिश्र नवप्रोन्नत डीएसपी जंगल वारफेयर स्कूल नेटरहाट
12. ललन प्रसाद नवप्रोन्नत डीएसपी मुख्यालय साहेबगंज
13. महेश कु.सिंह नवप्रोन्नत एसडीपीओ चास
14. विजय कुमार सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी मुख्यालय-2
15. ललन कुमार ठाकुर नवप्रोन्नत डीएसपी पुलिस अकादमी हजारीबाग
16. पृथ्वीनाथ तिवारी नवप्रोन्नत डीएसपी एसीबी
17. सकलदेव राम नवप्रोन्नत डीएसपी-जैप-6 जमशेदपुर
18. राममनोहर शर्मा नवप्रोन्नत एसडीपीओ मनोहरपुर
19. अरविंद कु. सिन्हा नवप्रोन्नत डीएसपी विशेष शाखा
20. मुमताज अली नवप्रोन्नत डीएसपी गोविंदपुर
21.
इंद्राणी चौधरी नवप्रोन्नत डीएसपी गुमला
22. विष्णु रजक नवप्रोन्नत डीएसपी एसीबी
23. कृष्ण कुमार महतो नवप्रोन्नत एसडीपीओ बड़कागांव
24. कमलेश सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी विशेष शाखा
25. अवध कुमार यादव नवप्रोन्नत डीएसपी जे.जे.
26. बबन सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी गोड्डा
27. रवींद्र प्रसाद नवप्रोन्नत डीएसपी जैप-1
28. तुषार कांत झा नवप्रोन्नत डीएसपी सीसीआर रांची
29. अनिल कुमार सिंह नवप्रोन्नत डीसपी पुलिस अकादमी हजारीबाग
30. रफायल मिंज नवप्रोन्नत डीएसपी जैप-9साहेबगंज
31. जयप्रकाश सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी मंत्रालय सुरक्षा रांची
32. राजेंद्र दूबे नवप्रोन्नत डीएसपी विशेष शाखा
33. अनिल कुमार सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी विशेष शाखा
34. सुधीर कुमार नवप्रोन्नत डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर
35. अमरनाथ नवप्रोन्नत डीएसपी एसटीएफ रांची
36. नीरज कुमार सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी एसटीएफ रांची
37. भोला प्रसाद सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी कोतवाली
38. राजेंद्र सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी जैप-7हजारीबाग
39. विजय कु. सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी जैप-7हजारीबाग
40. मनोज कुमार नवप्रोन्नत डीएसपी केंद्रीय भंडार होटवार रांची
41. सूर्य कु. सिंह नवप्रोन्नत डीएसपी आईआरबी गुमला
42. पांडेय अजय कुमार नवप्रोन्नत डीएसपी जैप-6
43. नवीन कुमार लकड़ा नवप्रोन्नत डीएसपी जंगल वारफेयर स्कूल
44. मिखाईल तिग्गा नवप्रोन्नत डीएसपी आईआरबी-3
45. बंधन बाखला नवप्रोन्नत डीएसपी एसीबी रांची
46. कपिन्द्र उरांव डीएसपी गुमला डीएसपी जे.जे.रांची
47. श्याम कुमार सिंह डीएसपी गढ़वा डीएसपी प्रशासन क्षे.पु.डीआईजी कार्यालय हजारीबाग
48. मनु कच्छप डीएसपी प्रतीक्षारत डीएसपी जैप-4बोकारो
49. अनिल कु. सिंह डीएसपी-जैप-3 डीएसपी जेएपीटीसी
50. विजय कु. महतो डीएसपी तोरपा डीएसपी जे.जे.रांची
51. पवन कुमार प्रतीक्षारत डीएसपी जे.जे.रांची
52. शकील आबीद शम्स डीएसपी जेजे डीएसपी प्रशासन डीआईजी कार्यालय पलामू
53. बैद्य्ननाथ प्रसाद डीएसपी मुख्यालय डीएसपी एसीबी
54. अरविंद कु. सिन्हा डीएसपी चास डीएसपी विशेष शाखा
55. अविनाश कुमार डीएसपी जे.जे. डीएसपी विशेष शाखा
56. समीर कु. सवैया डीसपी महगामा डीएसपी विशेष शाखा
57. राजा कुमार मित्रा डीएसपी गोड्डा डीएसपी महगामा
58. मनीष कुमार डीएसपी बाघमारा डीएसपी तोरपा
59. संदीप गुप्ता डीएसपी मुख्यालय रांची डीएसपी गढ़वा
60. पूनम मिंज डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर डीएसपी जैप-6जमशेदपुर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.