Latest News
20सूत्री व निगरानी समिति का गठन जल्द कर लिया जाएगा-रामेश्वर उरांव
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर है। नई दिल्ली में आज पत्रकारों से बातचीत में डॉ0 उरांव ने कहा कि 20 सूत्री और निगरानी समिति का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा। समिति में पार्टी कार्यकर्त्ताओं को भी उचित स्थान मिलेगा, पार्टी प्रभारी आर0पी0एन0 सिंह खुद सारे मामलों में देख रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली आने के कारणों की कोई विशेष व्याख्या नहीं की जानी चाहिए, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वे कोरोना संक्रमण काल के कारण महीनों नहीं आ सके थे, हाल के दिनों में दो बार दिल्ली दौरा हुआ है। व्यक्तिगत काम के अलावा पार्टी नेताओं से भी मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले है, पश्चिम बंगाल की बड़ी सीमा झारखंड से लगी है, वहीं असम में भी बडी संख्या में झारखंड के लोग रहते है। पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में झारखंड के भी कांग्रेस नेता-कार्यकर्त्ता इन दोनों राज्यों के चुनाव में सहयोग करेंगे। इस संबंध में पार्टी हाईकमान और प्रभारी से भी लगातार चर्चा हो रही है, चुनावी दौरे को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा को समय आने पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अभी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी गये है।
राज्य सरकार के आगामी बजट को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों का ऋण माफ किया, राज्य के नौ लाख किसानों को 50 हजार रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया गया। वहीं गरीबों और जरुरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध कराने में भी बड़ी सफलता मिली है, अब लाल-पीला नहीं, बल्कि लोगों को हरा राशन कार्ड भी मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वभाविक है कि दिल्ली दौरे के क्रम में वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी सलाह लेंगे और उनके द्वारा दिये गये सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की राजनीति में आदिवासियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है, राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए 81 में से 28 सीटें आरक्षित है, इनमें से 26 सीटें अभी गठबंधन दलों के पास है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ दिल्ली गये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में झारखंड सरकार द्वारा गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने, प्रवासी श्रमिकों और अन्य मजदूरों को मनरेगा योजना के माध्यम से गांव में रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सराहना की है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती के लिए भी कई कदम उठाये गये है, अभी राज्य में सदस्यता अभियान भी जोरशोर से चल रहा है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखण्ड कांग्रेस डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में मजबूती से काम कर रही है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
