/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
20विस सीटों के लिए वोट आज
223 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, 44.13लाख मतदाता, 5011बूथ, 25440 मतदानकर्मी,40हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती,16 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित,दो विस सीटों पर वीवी पैट का इस्तेमाल, सामान्य,व्यय,पुलिस व माइक्रो ऑब्जर्बर रखेंगे नजर
रांची,1दिसंबर।झारखंड में दूसरे चरण में 2 दिसंबर को 20विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में राज्य प्रशासन की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कल शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद से सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन का आग्रह करने का आज एक दिन का वक्त मिल गया। वहीं सभी प्रत्याशियों की ओर से बूथ मैनेजमेंट की रणनीति को भी अंतिम रुप देने का प्रयास किया गया। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि शेष 18 सीटों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व अन्य मतदान सामग्रियों के साथ कड़ी सुरक्षा के साथ संबंधित मतदान केंद्रों व कलस्टर की ओर रवाना कर दिया गया।
इस चरण में जिन 20 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने वाले है,उनमें से 16 विधानसभा सीटें घाटशिला, पोटका, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, वहीं जुगसलाई विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सामान्य श्रेणी की सीट है।
जिन 20सीटों के लिए 2 दिसंबर को वोट डाले जाने है, उन क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर रहेगी। इस चरण में करीब 40 हजार जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं संवेदनशील इलाकों में चार हेलीकॉप्टरों की मदद से विशेष नजर रखी जाएगी, जबकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। बताया गया है कि दूसरे चरण के चुनाव में सात जिलों में 270 कंपनी सुरक्षा बलों को तैनाती की गयी है,जो पहले चरण से 40 कंपनी अधिक है। इनमें सीआरपीएफ की 102, बीएसएफ की 30, आईटीबीपी की 10कंपनी, एसएसबी की 24 कंपनी, सीआईएसएफ की 38 कंपनी, सैप की 26 कंपनियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावा जैप, जिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा चुनाव कार्य में 25440 मतदानकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।बहरागोड़ा विधानसभा सीट से 9 उम्मीदवार, घाटशिला में 11, पोटका में 12, जुगसलाई में 14, जमशेदपुर पूर्वी में 14,जमशेदपुर पश्चिमी में 15, सरायकेला में 14, खरसावां में 8, चाईबासा में 12, मंझगांव में 8,जगन्नाथपुर में 8, मनोहरपुर में 12, चक्रधरपुर में 9, तमाड़ में 13, मांडर में 13, तोरपा में 8, खूंटी में 12, सिसई में 10, सिमडेगा में 12 व कोलेबिरा में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।
दूसरे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है,उनमें खरसावां से पूर्व मुख्यमंत्र्ाी व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा, मंझगांव से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बहरागोड़ा से भाजपा के दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पश्चिमी सिंह से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता,भाजपा के सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के रघुवर दास, जुगसलाई से कांग्रेस के दुलाल भुईंया, पोटका से भाजपा की मेनका सरदार, घाटशिला से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू की पुत्री एस.बलमुचू, सरायकेला से झामुमो के चंपई सोरेन, चाईबासा से पूर्व आईएएस व भाजपा प्रत्याशी जे.बी.तुबिद, जगरनाथपुर से गीता कोड़ा,मनोहरपुर से झामुमो की जोबा मांझी, तमाड़ से निर्दलीय गोपालकृष्ण पातर, खूंटी से भाजपा के नीलकंठ मुंडा, मांडर से तृणमूल कांग्रेस के बंधु तिर्की, सिसई से कांग्रेस की गीताश्री उरांव, सिमडेगा से भाजपा की विमला प्रधान और कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के एनोस एक्का शामिल है।
दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें से महिला प्रत्याशियों की संख्या 35 है, जबकि किसी भी विधानसभा सीट पर 15 से अधिक उम्मीदवार नहीं है। इस कारण यहां हर मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों के नाम एक ही ईवीएम में दर्ज होंगे। इस चरण में झामुमो व कांग्रेस के 20, भाजपा के 18, झाविमो के 18, आजसू के 2, बसपा के 9, माकपा के 2, भाकपा के 3, एनसीपी के 1 और अन्य दलों के 75 तथा 56 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें से भाजपा व कांग्रेस एवं झाविमो ने 4-4 महिलाओं को टिकट दिया है, वहीं झामुमो ने 3 व बसपा ने 1 महिला को टिकट दिया है। वहीं अन्य दलों से 13 महिलाएं व पांच निर्दलीय महिला उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है।
इस चरण में कुल 44.13लाख मतदाता 5011मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें से 22.48लाख पुरुष और 21.65लाख महिला मतदाता है, वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 6 है और सर्विस वोटर की संख्या 3833 हैउन्होंने इस चरण में करीब 99.99 फीसदी प्रतिशत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र्ा उपलब्ध करा दिया गया है। 2 दिसंबर को सात जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा गुमला में मतदान होने है। मतदान को लेकर 5011 मतदान केंद्र बनाये गये है, जो 3992 भवन में अवस्थित होंगे,इसके अलावा 37 सहायक केंद्र बनाये गये है।
दूसरे चरण के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में वीवी पैट का इस्तेमाल होगा। यहां के मतदाता देख पाएंगे कि उन्होंने जिस चुनाव चिह्न पर बटन दबाया है,वोट उसे ही मिला या नहीं।वीवी पैट सिस्टम का उपयोग मतदान के दिन किया जाएगा। मतदाताओं को वोट देने के बाद एक स्लिप पर दिखेगा कि उसने किसे वोट दिया है, यह स्लिप मतदाता को नहीं मिलेगा, बल्कि डिस्प्ले के बाद कटकर बॉक्स में गिर जाएगा। यहां पर सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य, व्यय, पुलिस व माइक्रो ऑब्जर्बर पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। प्रत्येक विधानसभा सीटों के लिए एक-एक सामान्य ऑब्जर्बर को ड्यूटी में लगाया गया है, वहीं 10 व्यय ऑब्जर्बर, 2 पुलिस ऑब्जर्बर और 512 माइक्रो ऑब्जर्बर को चुनाव कार्य में लगाया गया है। इस चरण में कुल 5047 ईवीएम का प्रयोग होगा और 216 मॉडल बूथ बनाये गये है, जबकि 349 मतदान केंद्रों से वेब कास्टिंग होंगी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)