/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
17 सीटों के लिए थमा प्रचार का शोर
289 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 49.70लाख मतदाता 5862बूथों पर करेंगे वोट
रांची,7दिसंबर।झारखंड में तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 9 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में 289 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा, जिनके लिए करीब 50.16 लाख मतदाता 5862 मतदान केंद्रों पर मतदान कर उम्मीदवारों को चुनेंगे। तीसरे चरण में तीन क्षेत्रों रांची,हटिया तथा कांके विधानसभा सीटों के लिए वीवी-पैट का इस्तेमाल होगा, जबकि इन सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। शेष सभी सीटों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 14 विधानसभा सीटों के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम गया, वहीं तीन सीटों रांची,हटिया व कांके विधानसभा सीट के लिए शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थमा। चुनाव प्रचार की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया है, वहीं उम्मीदवारों की ओर से बूथ मैनेजमेंट को भी अंतिम रुप दिया जा रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान कर्मी कलस्टर के लिए रवाना
तृतीय चरण में 9 दिसंबर को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में होने वाले मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री देकर आज संबंधित निर्धारित कलस्टर की ओर रवाना कर दिया गया है। बताया गया है कि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में मतदानकर्मियों को पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गयी।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर रांची, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, और कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कलस्टर की ओर रवाना होने वाले मतदानकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम के साथ रवाना किया गया।
2.71लाख 18-19वर्ष के मतदाता
राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 5016657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 26.58लाख पुरुष व 23.55लाख युवा मतदाता है, वहीं थर्ड ग्रुप के मतदाताओं की संख्या 13 है,जबकि 2549 सर्विस मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के 2.71लाख मतदाता भी 9 दिसंबर को वोट डाल सकेंगे। संभवतः यह पहली बार या लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बाद दूसरे पर उन्हें वोटिंग का अधिकार मिल पाएगा।
2अनुसूचित जाति व 1 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
इस चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, इनमें से दो विधानसभा सीट सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि खिजरी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं 14 सीटें कोडरमा, बरकट्टा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, रांची और हटिया सीट सामान्य श्रेणी की है। जबकि हटिया विधानसभा सीट मतदाताओं के ॰ष्टिकोण से सबसे बड़ा है,यहां 3.80लाख मतदाता है, वहीं सिल्ली विधानसभा सीट में सबसे कम 1.81लाख मतदाता है।
26 महिला प्रत्याशी
तीसरे चरण में कुल 289 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 और पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 263 है। सबसे अधिक प्रत्याशी हटिया विधानसभा सीट में है,जहां कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, वहीं सिल्ली विधानसभा सीट में सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
472 मॉडल बूथ व 347बूथों से वेबकास्टिंग
इस चरण के लिए कुल 5865 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें से 472 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ का दर्जा दिया गया है, वहीं 347 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की सुविधा होगी और आयोग इन बूथों में मतदान के दौरान सारी स्थिति पर सीधी नजर रखेगा।
29हजार मतदानकर्मी, 40हजार सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनिुयक्ति
स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर 291310 चुनाव कर्मियों को मतदान कार्य में लगाया जाएगा, जबकि 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं चार हेलीकॉप्टर से संवेदनशील क्षेत्र्ाों में हवाई नजर रखी जाएगी और मतदाताओं में विश्वास पैदा करने के लिए विभिन्न शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा मार्च पास्ट किया जा रहा है।
17 पर्यवेक्षक, 807माइक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे नजर
17 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 17 सामान्य पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, इसके अलावा चुनाव के दिन होने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए 7 व्यय पर्यवेक्षक, सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखने के लिए 2 पुलिस पर्यवेक्षक, मतदाता जागरुकता के लिए 2 जागरुकता पर्यवेक्षकों के अलावा हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर नजर रखने के लिए 807 माइक्रको ऑब्जर्वरों को चुनाव कार्य में लगाया गया है।
9विस क्षेत्रों में दो बैलेट यूनिट
इस चरण में 9 विधानसभा क्षेत्रों में 16 प्रत्याशी से अधिक रहने के कारण दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। कोडरमा, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, ईचागढ़, खिजरी, रांची और हटिया विधानसभा सीटों के लिए दो बैलेट यूनिट का प्रयोग होगा।कोडरमा विधानसभा सीट के लिए अब 16, बरकट्टा में 13, बरही में 14, बड़कागांव में 20, रामगढ़ में 17, मांडू में 16, हजारीबाग में 21, सिमरिया में 13, धनवार में 13, गोमिया में 14, बेरमो में 12, ईचागढ़ में 24, सिल्ली में 11, खिजरी में 25, रांची में 17, हटिया में 29 और कांके विधानसभा सीट के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।
रांची,हटिया व कांके विस क्षेत्रों में वीवी पैट का प्रयोग
रांची, हटिया, कांके विधानसभा सीट के लिए वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत मतदाताओं को वोट देने के वक्त एक स्लीप के माध्यम से यह पता चल पाएगा कि उन्होंने जिसे वोट दिया है,उसी उम्मीदवार को वोट पड़ा है या नहीं। बाद में वह स्लीम भी बॉक्स में ही चला जाएगा। इससे पहले भी दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए वीवी पैट का प्रयोग किया गया था। चौथे चरण में भी धनबाद और बोकारो विधानसभा सीट के लिए वीवी पैट का प्रयोग हो पाएगा।
17 विस सीटों के लिए वोट
तीसरे चरण में जिन 16 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे,उनमें कोडरमा, बरकट्टा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट शामिल है।
बाबूलाल,सुदेश,सीपी समेत अन्य दिग्गजों की किस्मत दांव पर
इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है,उनमें कोडरमा से राजद की अन्नपूर्णा देवी,भाजपा की नीरा यादव, बरकट्टा से भाजपा के अमित यादव, बरही से कांग्रेस के मनोज कुमार यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की साबो देवी, भाजपा के उमाशंकर अकेला, बड़कागांव से कांग्रेस की नीलम देवी, आजसू पार्टी के रौशन लाल चौधरी, रामगढ़ में कांग्रेस के शहजादा अनवर, आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू से झामुमो के जयप्रकाश भाई पटेल, भाजपा के कुमार महेश सिंह, हजारीबाग से कांग्रेस के जयशंकर पाठक, भाजपा के मनीष जायसवाल, सिमरिया से झामुमो के गणेश गंझू, भाजपा के सुजीत भारती, धनवार से झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, गोमिया से भाजपा के माधव लाल सिंह, झामुमो के योगेंद्र महतो, बेरमो से कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल, ईचागढ़ से झाविमो के अरविंद सिंह, झामुमो की सबिता महतो, सिल्ली से आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, झामुमो के अमित महतो, खिजरी से कांग्रेस की सुंदरी तिर्की,भाजपा के रामकुमार पाहन, रांची से भाजपा के सीपी सिंह, झामुमो की महुआ मांजी, हटिया से झाविमो के नवीन जायसवाल,भाजपा की सीमा शर्मा, कांग्रेस के आलोक दूबे व झामुमो के जावेद अहमद और कांके विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुरेश बैठा, भाजपा के जीतवाहन राम प्रमुख है।
तीसरे चरण में झामुमो ने 4 महिला उम्मीदवारों पर जताया भरोसा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान 4 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने दो-दो महिला प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है। इसके अलावा माकपा और भाकपा ने एक-एक महिला प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है।
इस चरण में झामुमो ने रांची से महुआ माजी, ईचागढ़ से सबिता महतो, बरही से साबो देवी और सिमरिया से राजकुमारी देवी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने हटिया से सीमा शर्मा और बरही से नीरा यादव, कांग्रेस ने बड़कागांव से निर्मला देवी और खिजरी से सुंदरी तिर्की को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त निबंधित दलों की 5 और 8 निर्दलीय महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है।
तीसरे चरण में सबसे अधिक 15 विधानसभा सीटों पर झारखंड विकास मोर्चा उम्मीदवार चुनाव मैदान में है,उसके बाद भाजपा,झामुमो और बसपा के 14-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाकपा 8, माकपा 2, राकांपा 3, आजसू 3 और राजद 3 सीटों पर चुनाव मैदान में है। इसके अलावा अन्य निबंधित (गैर मान्यता प्राप्त दल) दलों के 95 और 103 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)