/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
नजर सिर्फ बॉल के मूवमेंट पर थीःबिगन सोय

रांची,10अगस्त। जूनियर विश्व कप महिला हॉकी में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में गोलकीपर बिगन सोय की सबसे अहम भूमिका रही। मैच के अंतिम क्षणों में पेनाल्टी शूटआउट के दौरान छह गोल बचाकर खिताब हासिल करवाने में बिगन ने ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पेश है बिगन सोय से हुई बातचीत के प्रमुख अंशः-
प्रश्नः मैच के प्रारंभ में स्थान नहीं मिलने व अंतिम क्षणों में खेलने का अवसर मिलने पर कैसा महसूस हुआ?
बिगनः-
जूनियर विश्व कप महिला हॉकी के लिए भारतीय टीम को तीसरे स्थान के लिए खेलने का अवसर मिला, यह टीम के लिए गौरव की बात थी, मैच प्रारंभ हुआ, तो प्रारंभ में टीम में स्थान नहीं मिला,तब थोड़ी मायूसी जरुर हुई, लेकिन पता था कि यह टीम गेम है, सीनियर खिलाड़ी व मणिपुर की गोलकीपर रनिंग मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में मेरा प्रदर्शन बेजोड़ था, इसलिए अंतिम 20 मिनट के मैच में जब मैदान में बुलाया गया,तो काफी खुशी हुई। खेल दिखाने का यह अवसर था और इसमें कामयाबी मिली।
प्रश्नः मैच के अंतिम क्षण में खेलने का अवसर मिलना कितना चुनौतीपूर्ण रहा?
बिगनः
पूरी टीम के लिए यह एक अहम घड़ी थी। मैदान में आते ही मैंने अपने फारवर्ड व अन्य खिलाड़ियों को यह चुनौती दी, वे गोल करें, मैंच गोल बचाऊंगी। फारवर्ड व स्ट्राइकरों ने बेहतरीन गोल किये और मैंच गोल बचाने में कामयाब हुई, यह जीत एक बड़ी जीत थी, लंबे वक्त के बाद भारतीय टीम को इस जीत का इंतजार था।
प्रश्नःशूटआउट के दौरान किस का दबाव था?
बिगनः
विदेशी मैदान में पदक के लिए खिताबी भिड़ंत थी, एक ओर जहां दर्शक शोरगुल मचा कर व हल्ला कर दबाव बनाने की कोशिश में थे, वहीं प्रतिद्वंदी टीम की खिलाड़ियां भी तरह-तरह के हथकंडों से डराने की कोशिश में जुटी थीं, लेकिन मेरी नजरें सिर्फ बॉल के मूवमेंट पर थी, मैं निरंतर सिर्फ बॉल को ही देख रही थी, मैदान के बाहर क्या हो रहा है, दर्शक किसके पक्ष में हो-हल्ला कर रहे थे, इस पर ध्यान तनिक भी नहीं गया, विरोधी खिलाड़ियों के हथकंडे पर भी नजरें नहीं गयी, नजरें सिर्फ बॉल पर रही। हॉकी के नये नियमों के मुताबिक प्रतिद्वंदी टीम को आठ सेकेंड के अंदर ही गोल करनी थी, पता था, सिर्फ इसी क्षण में कोई चूक नहीं करनी है, इसमें सफलता मिली।
प्रश्नःगोलकीपर के रुप में किस तरह की प्रैक्टिस की जरुरत है,इस बात पर सबसे ध्यान देने की जरुरत है?
बिगनः
गोलकीपर के रुप में अन्य खिलाड़ियों की अपेक्ष कई अहम बिन्दुओं पर खास ध्यान देने की जरुरत है। मैच के दौरान रनिंग और शूटआउट अवधि के दौरान भी गोलकीपर को अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन करना होता है। मैंने शूट आउट के दौरान गोल बचाने का अभ्यास जमकर किया, कई पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को जोरदार हिट लगाने का आग्रह किया और उसे रोकने की कोशिश की, इसके अलावा बॉल के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए तीन-चार बॉल को एक साथ लेकर प्रैक्टिस की।
प्रश्नःगोलकीपर के रुप में क्या जगह बनायी?
बिगनः
प्रारंभ में मैंने भी फारवर्ड के रुप में खेलना शुरु किया, लेकिन एक मैच में गोलकीपर की भूमिका को देखकर प्रशिक्षक व अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने गोलकीपर के रुप में ही कैरियर बनाने की सलाह दी और मैंने इस सलाह को मना, शायद इसी कारण आज इतनी कामयाबी मिली, इतना सम्मान मिला, फारवर्ड खिलाड़ी के रुप में कई अन्य सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद है, यदि मैं भी फारवर्ड प्लेयर रहती, तो शायद इतनी सफलता नहीं मिलती।
प्रश्नःअन्य खिलाड़ियों से हटकर किस तरह की मेहनत करनी पड़ती हैं?
बिगनः
भारतीय टीम में चयन होने के बाद कैंप में निरंतर अभ्यास करने का अवसर मिलता है,इसके बावजूद मेरी कोशिश होती है कि प्रैक्टिस के लिए मैं मैदान आधे घंटे पहले पहुंच जाऊं, या फिर प्रैक्टिस के बाद अन्य खिलाड़ियों से आधे घंटे बाद वापस लौटें। जबकि गोलकीपर के रुप में हार्ड हिट रोकने के लिए लगातार पुरुष खिलाड़ियों से भी सहायता लेनी पड़ती है, क्योंकि कभी-कभी ऐसा अवसर भी आता है कि जोरदार हिट से आंखें स्वतः बंद हो जाती है, वहीं बॉल के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगातार दो-तीन बॉल के साथ अभ्याय करती हूं।
प्रश्नःकैंप में सबसे अच्छी साथी के रुप में कौन मिली?
बिगनः
भारतीय टीम में शामिल होने के बाद टीम के सभी सदस्यों के साथ मित्र्ावत व्यवहार रहा, लेकिन मणिपुर की गोलकीपर मैरीकॉम,जो रनिंग मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण टीम में शामिल है। अक्सर मैं उसके साथ ही रहती थीं और वह मेरी सभी भावनाओं व सुख-दुःख की सहभागी बनी रहती है।
प्रश्नःहॉकी के खेल के प्रति कैसे रुचि बढ़ी,आगे बढ़ने में किनका सहयोग मिला?
बिगनः
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में बचपन के दिनों से ही हॉकी खेलने का अवसर मिला, बड़े भाई जो अभी झारखंड पुलिस में है, वे भी गांव में हॉकी खेलते थे। प्रारंभ के दिनों में स्कूल में लकड़ी के हॉकी स्टिक से खेल की शुरुआत हुई, सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने काफी प्रोत्सोहित किया और यह विश्वास दिलाया कि वह इस खेल में काफी आगे बढ़ सकती है। इसी बीच साईं (भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा उसका चयन कर लिया गया और रांची स्थित बरियातू सेंटर में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी। कुछ समय के लिए फारवर्ड खिलाड़ी के रुप में खेलती रही, लेकिन बाद में सीनियर व प्रशिक्षकों के सुझाव पर गोलकीपर के रुप में टीम में अपनी जगह बनाने में सफलता मिली।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)