/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
15 विस सीटों के लिए थमा शोर
217 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला,43.48 मतदाता डाल सकेंगे वोट
रांची,12दिसंबर। झारखंड में चौथे चरण में 14 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर आज चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही मैदान में डटे प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का काम शुरु कर दिया है। प्रत्याशियों को बूथ मैनेजमेंट को अंतिम रुप देने के लिए पूरे एक दिन का समय बचा है। इस चरण में कुल 217 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.के.जाजोरिया ने बताया कि धनबाद और बोकारो विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि शेष ग्रामीणों क्षेत्रों अवस्थित 13 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।चौथे चरण में कुल 43.48 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष महिलाओं की संख्या 23.42 और महिला मतदाताओं की संख्या 20.03लाख है। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस चरण में कुल 5482बूथ बनाये गये है, जो 3718 भवनों में अवस्थित होंगे। इस चरण में 716 बूथों को अति संवेदनशील और 2001 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है,जबकि 183 मॉडल बूथ बनाये गये है, वहीं 335 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है।
चौथे चरण की तीन विधानसभा सीटें देवघर, जमुआ और चंदनकियारी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वहीं शेष 12 सीटें मधुपुर, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की सीट है।इस चरण में बोकारो विधानसभा सीट के लिए सबसे अधिक 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, वहीं जमुआ, चंदनकियारी और टुंडी में सबसे कम 10-10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।मधुपुर से 14, देवघर से 12, बगोदर से 14, गांडेय से 18, गिरिडीह से 13, डुमरी से 16, सिंदरी से 21, निरसा से 11, धनबाद से 12, झरिया से 14 और बाघमारा से 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस चरण के चुनाव में कुल 5482 कंट्रोल यूनिट और 6978 बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गयी है। 16 से अधिक प्रत्याशी रहने के कारण बोकारो, गांडेय, डुमरी और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो बैलेट यूनिट की व्यवस्था की जाएगी।
इस चरण में 27410 मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है, वहीं पहले संपन्न हुए तीन विधानसभा चरणों के चुनाव की तरह पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टरों से संवेदनशील क्षेत्रों में आसमान से नजर रखने की भी तैयारी है, वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। इन विधानसभा सीटों के लिए 15 सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है, वहीं चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्च पर निगरानी के लिए 6 व्यय पर्यवेक्षक, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये रखने के लिए 2 पुलिस पर्यवेक्षक, मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए 2 जागरुकता पर्यवेक्षकों के अलावा 1069माइक्रो ऑबजर्वर की भी तैनाती की गयी है।
चौथे चरण में बोकारो और धनबाद विधानसभा सीट के लिए वीवी-पैट का प्रयोग किया जाएगा।वहीं इस चरण में सबसे अधिक 15 विधानसभा सीटों पर झामुमो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि भाजपा के 13, बसपा के 14, कांग्रेस के 11, झाविमो के 14, भाकपा के 3, माकपा के 2, राकांपा के 2, आजसू के 2 और राजद के 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा निबंधित राजनीतिक दलों के 70 और निर्दलीय 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस चरण में कांग्रेस ने सबसे अधिक 3 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं झाविमो तथा झामुमो ने भी एक-एक महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
इस चरण में जिन प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के भविष्य का फैसला होने वाला है,उनमें मधुपुर में झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, देवघर में राजद प्रत्याशी सह मंत्री सुरेश पासवान, बगोदर में भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, गांडेय में कांग्रेस के सरफराज अहमद, गिरिडीह में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, डुमरी में झामुमो के जगन्नाथ महतो, बोकारो में निर्दलीय समरेश सिंह, धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री मन्नान मल्लिक, निरसा में कांग्रेस के नीरज सिंह व भाजपा के संजीव सिंह, टुंडी में आजसू पार्टी के राजकिशोर महतो, झाविमो के डॉ. सबा अहमद व झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो और भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो प्रमुख है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)