Latest News
1300 से 1400वर्ष पुरानी सभ्यता का अस्तित्व हो रहा है समाप्त, कसपुर गांव में आज भी खेतों की
जुताई में मिलते है पुराने जमाने के अवशेष
भगवान राम की माता कौशल्या के राज्य की थी राजधानी, खेत-खलिहानों में मिलते हैं शिवलिंग
रांची। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने प्रारंभिक छानबीन में झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत कसपुर गांव में छठी और सातवीं सदी के ऐतिहासिक धरोहर मिलने की संभावना जतायी हैं, लेकिन सरकार और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण कई ऐतिहासिक धरोहर नष्ट होते जा रहे हैं। वहीं इलाके में बसे ग्रामीण भी नहीं चाहते हैं कि इस क्षेत्र को पुरातात्विक महत्व के क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, ऐसा होने से उन्हें विस्थापित होने का डर सताता रहता है।
भगवान राम की माता कौशल्या के राज्य की थी राजधानी
इतिहास के जानकारों का कहना है कि लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में भगवान राम की माता कौशल्या के राज्य की राजधानी थी। इस प्रखंड के कसपुर गांव में आज भी पुराने जमाने के किले के अवशेष व खेतों की जुताई में पुराने जमाने के सिक्के और बर्तनों के अवशेष मिलते हैं। गांव के कुछ लोग यह भी बताते है कि घर निर्माण के लिए कई बार नींव की खुदाई के सदियों पुराने तलवार, भाला, तीर-धनुष और अन्य परंपरागत औजार भी मिलते हैं। कसपुर गांव स्थित सदियों पुराने किला का अस्तित्व अब पूरी तरह से मिट चुका है। पहाड़ी के तलहटी में बसे किले के अवशेष के ऊपर ही अब कई घर बनने लगे हैं। ग्रामीण यह बताते है कि जब भी नये घर बनाने के लिए नींव की खुदाई मिलती है, तो सदियों पुराने किले की ईट और भवन के अवशेष जरुर मिलते हैं।
पुरातत्व सर्वेक्षण में ऐतिहासिक धरोहर की हुई पुष्टि
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम कुछ वर्षां पहले गांव में प्रारंभिक सर्वेक्षण के लिए पहुंची। खुदाई में मिले पुराने जमाने के सिक्के, बर्तन और औजार तथा ईट को देखकर यह अनुमान लगाया कि यहां करीब 1300 से 1400वर्ष पुरानी सभ्यता रही होगी, लेकिन बाद में इस क्षेत्र को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने की कोई पहल नहीं की गयी।
प्राचीन काल से ही शिव की आराधना का रहा केंद्र
इतिहास के जानकार, खोजकर्ता और चतरा महाविद्यालय चतरा के सेवानिवृत प्राचार्य डा. इफ्तिखार आलम कहते हैं कि यह क्षेत्र शिव और शक्ति साधना का केंद्र रहा है। यहां प्राचीन काल से ही शिव की आराधना होती आई है। क्षेत्र भगवान हनुमान का ननिहाल भी है। यहां पाए जाने वाले शिवलिंग छठी और सातवीं शताब्दी के हैं। यहां का वातावरण साधना के लिए बहुत ही अनुकूल था। यही कारण था कि दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के लोहरदगा में शिव साधना के कई ऐतिहासिक प्रमाण मिलते रहे हैं। मुंडा, खेरवार जैसी जातियां शिव की साधक रही है।
खेत-खलिहार व पहाड़ों में मिल जाते हैं शिवलिंग
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के कसपुर गांव में खेत खलिहान, पहाड़ों में शिवलिंग मिल जाते हैं। इस क्षेत्र को शिव की नगरी कहा जाता है। जाने कब कहां से शिवलिंग मिल जाए, यह कोई नहीं जानता। इस क्षेत्र को लोग शिव की नगरी कहते हैं। भंडरा गांव के कसपुर, भंडरा के खेत, खलिहान और पहाड़ों में भी शिवलिंग बिखरे पड़े हैं। शिव साधना के प्रमाण का आलम यह रहा है कि यहां शिवलिंग सिर्फ मंदिरों में नहीं, बल्कि खेत और खलिहान में भी मिलते रहे हैं। इतिहास के जानकार बताते हैं कि इस क्षेत्र में पाए जाने वाले शिवलिंग छठी शताब्दी से लेकर 14 शताब्दी तक के रहे हैं।
भगवान विष्णु के हिरण्यकश्यप अवतार की पत्थर में उकेरी प्रतिमा
कसपुर गांव में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु के हिरण्यकश्यप अवतार की पत्थर में उकेरी प्रतिमा देखने को मिलती है। इसके साथ ही भंडरा के ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम का तीन फीट व नीले रंग के शिवलिंग शेष स्थानों पाए जाने वाले शिवलिंग से अलग है।
अखिलेश्वर धाम में मन्नत को लेकर दूर-दूर से आते है श्रद्धालु
कसपुर गांव स्थित प्राचीन अखिलेश्वर धाम मंदिर में आज भी दूर-दूर से लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम का तीन फीट व नीले रंग के शिवलिंग शेष स्थानों पाए जाने वाले शिवलिंग से अलग है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर में पूजा-अर्चना से उनकी हर मनोकामना पूरी होती। मंदिर के बगल में ही एक तालाब है, जिसके बारे में स्थानीय लोग बताते है कि इस तालाब का निर्माण कब हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन उनके पूर्वज यह बताते हैं कि एक जमाने में तालाब की गहराई इतनी अधिक थी कि इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल था।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
