Connect with us

Latest News

13 विस सीटों के लिए मतदान कल , तैयारियां पूरी

Published

on

संवेदनशील इलाकों में एरियल मॉनिटरिंग, रांची एयरपोर्ट पर  एयर एंबुलेंस की सुविधा, 35हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
रांची। झारखंड में छह जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की देखरेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाकों में वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर की मदद से एरियल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है। वहीं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से रांची एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जबकि 35 हजार से अधिक जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
छह जिलों चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला और लोहरदगा जिले की 13 विधानसभा सीटों चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए करीब 37 लाख 83लाख मतदाता 189 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
अति नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्त्ती मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को सुरक्षित एयर ड्रॉपिंग का काम गुरुवार को ही पूरा कर लिया गया है। वहीं अन्य मतदान कर्मियों को सुरक्षा कर्मियों के साथ शुक्रवार को संबंधित मतदान केंद्रों और कलस्टर के लिए रवाना किया गया। देर शाम तक सभी मतदान केंद्र और निकटवर्ती कलस्टर तक मतदान कर्मी ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के साथ पहुंच जाएंगे। शनिवार सुबह को छह बजे तक मॉक पोल के काम को पूरा कर लिया जाएगा और सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
इन 13 सीटों के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 231 मतदान केंद्र शहर औऱ 3675 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 37,83,055 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 19,81,694 पुरुष औऱ 18,01,356 महिला और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता है. इसके अलावा 1,05,822 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.  नए मतदाताओं में 57,687 पुरुष, 48135 महिला मतदाता हैं.
पहले चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय होगा, उनमें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भानू प्रताप शाही, सत्यानंद भोक्ता और बैद्यनाथ राम शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.