/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
दुनिया देखी नहीं कि मॉ ने चार बच्चों के ऑखे बंद करा दी
मां सहित चार बच्चों का शव कुएं से बरामद , पति और सास हिरासत में

रांची, 25 नवम्बर। ….. और दुनिया देखी नहीं कि चार बच्चों के साथ मॉ ने सदा के लिए बच्चो के ऑखे बंद करा दी घटना के बाद क्षेत्र में मातम का महौल है। कोडरमा से 6 किमी दूर लरियाडीह गांव में कुएं से एक महिला और उसके चार बच्चों के शव रविवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। इस लोमहर्षक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। शराबी पति से परेषान महिला ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली या फिर पति ने उन्हें मारकर कुएं में डाल दिया, समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपी मोती रविदास को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मालूम हो कि पेशे से राजमिस्त्री मोती रविदास के नित्य शराब सेवन और घर में होने वाले कलह से उसकी पत्नी जमुनी देवी परेषान थी। शनिवार को भी पति पत्नी में झगडा हुआ था जिसके बाद रविवार सुबह घर से थोडी दूर स्थित एक कुएं में मोती दास की पत्नी और सहित बच्चों का शव तैरता पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी जिसके बाद कोडरमा थाना प्रभारी रंजन चौधरी सदल बल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी पाकर विधायक अन्नपूर्णा देवी, जिप उपाध्यक्ष डा. नीरा यादव, कोडरमा एसपी शम्भू ठाकुर, एसडीपीओ विकास कुमार पांडेय, बीडीआ राजीव कुमार, सीओ ( ओम प्रकाश मंडल सहित काफी संख्या में लोग वहां जुट गये। कुएं में तीन शव तैरते हुए पाये गये परन्तु जब ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से शव निकाले गये तो लोग अवाक रह गये। कुएं में पांच शव मिले जिनमें मोती रविदास की पत्नी जमुनी देवी (35 वर्ष), पुत्र अयोध्या दास (10 वर्ष), पुत्री कालिया कुमारी (6 वर्ष), पुत्र करण दास (5 वर्ष) और पंकज (1 वर्ष) शामिल है। इस बाबत ग्रामीणों का कहना था कि मोती रविदास नित्य शराब पीकर कलह करता था और उसी ने शराब के नषे में सबको मारकर कुएं में डाल दिया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कलह की वजह से मोती की पत्नी परेषान थी और सम्भव है कि बच्चों के साथ उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। कई लोगों ने मोती पर जहर देकर पत्नी व बच्चों को मारने और कुएं में डालने का भी आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु कोडरमा सदर अस्पताल भेजा, वहीं पति मोती रविदास और सास रूपिया मसोमात को हिरासत में लिया है।

मामला घरेलू विवाद का- एसपी
कोडरमा एसपी शम्भू ठाकुर ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद है। मोती रविदास ने इन्हें मारकर कुएं में डाला या उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। अंत्यपरीक्षण के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।
शराब ने उजाडी एक परिवार की दुनिया
शराब ने उजाडी एक परिवार की दुनिया! यह हकीकत रविवार की सुबह तब सामने आयी जब ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक कुएं से महिला समेत चार बच्चों का शव बरामद किया। शराब ने राजमिस्त्री मोती रविदास का सबकुछ छीन लिया। शराब के नषे में उसने खुद अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर कुएं में डाल दिया या पत्नी ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी, यह स्पष्ट तो नहीं हुआ है पर यह जरूर है कि शराब ने ही इस परिवार को मिटा दिया। कोडरमा जयनगर रोड से सटे लरियाडीह गांव में रविवार जब कुएं से पांच शव बरामद किये गये तो मीडिया की सुर्खियों में तो गांव आया ही, राजनेता और अधिकारियों का भी यहां जुटान होने लगा। घटना की जानकारी पाकर आस पास के सैंकडों की संख्या में ग्रामीण यहां जुट गये। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी जो शराब को कोस रही थी। सुबह धान देखने खेत जाने वाले ग्रामीणों ने कुएं में शव देखे। जब ग्रामीण जुटे तो कुएं में तीन शव तैरते हुए पाये गये। इनमें मोती रविदास की पत्नी और दो बच्चों के शव थे। हांलाकि दो और बच्चे गायब थे और आषंका थी कि उन्हें भी कुएं में डाला गया है। झगर से निकालने पर कुएं से पांच शव मिले जिनमें मोती रविदास की पत्नी जमुनी देवी (35 वर्ष), पुत्र अयोध्या दास (10 वर्ष), पुत्री कालिया कुमारी (6 वर्ष), पुत्र करण दास (5 वर्ष) और पंकज (1 वर्ष) शामिल है। इस बाबत ग्रामीणों का कहना था कि मोती रविदास नित्य शराब पीकर कलह करता था और उसी ने शराब के नषे में सबको मारकर कुएं में डाल दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना था कि शराब और नित्य होने वाले कलह के कारण उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाबत पुलिस मामले की पडताल कर रही है और मोती के भाई दुर्गी रविदास, मां रूपिया मसोमात से भी पूछताछ कर रही है।

मैंने हत्या नहीं की- मोती
इधर कोडरमा थाना में हिरासत में रखे गये मोती रविदास से पूछने पर उसने पत्नी और बच्चों की हत्या से इंकार किया। उसने बताया कि कल शाम को वह 7 बजे ही सो गया था। रात 10 बजे नींद खुली तो पत्नी और बच्चों को घर पर नहीं पाया। उसने खोजबीन शुरू की और सतडीहा स्थित ससुराल में भी खबर की। सुबह उसे कुएं में शव मिलने की जानकारी हुई तो वहां पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं उसकी मां रूपिया मसोमात ने कहा कि उसे मामले की जानकारी रविवार सुबह मिली। रात में दूसरी बहू ने उसे बताया था कि मोती की पत्नी बच्चों समेत गायब है। उसने यह भी कहा कि जमुनी देवी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
विधायक और अन्य पहुंचे
कोडरमा विधायक श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, जिप उपाध्यक्ष डा. नीरा यादव, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल यादव, उप प्रमुख विजय सिंह के अलावा मुखिया मंजू देवी, बद्री सिंह के अलावा सैंकडों की संख्या में वहां लोग पहुंचे। सबों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि यह हत्या है तो कडी कार्यवाई होनी चाहिये। कोडरमा एसपी शम्भू ठाकुर, एसडीपीओ विकास कुमार पांडेय, सीओ ओप्रकाष मंडल भी वहां पहुंचे और अपने सामने शवों को अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल भेजवाया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)