Latest News
10 हजार शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र-मुख्यमंत्री
वीर बुधु भगत की जन्मस्थली शिलागाई में ग्राम चौपाल
रांची,4नवंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि वीर बुधु भगत के गांव समेत पूरे झारखण्ड का घर शिक्षित हो इसके लिए 15 नवंबर को 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। स्कूल जा रहें बच्चों को दूध उपलब्ध इसके भी प्रयास हो रहें हैं, जिससे वे कुपोषण मुक्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि नारी शक्ति को हमें सशक्त करना है। आनेवाले दिनों में स्कूली बच्चों के लिए ड्रेस का निर्माण करेंगी। हर वर्ष 80 लाख ड्रेस सरकार बच्चों को देती है। मुख्यमंत्री रविवार को रांची के चान्हो के शिलागाई में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे गांव चौपाल के माध्यम से आपकी सोच को सकारात्मक दिशा में परिवर्तित करना चाहते है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की स्वाधीनता व अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले वीर शहीदों को किसी ने याद नहीं किया। लेकिन वर्तमान सरकार ने वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव को विकसित गांव बनाने का संकल्प लिया है। वीर बुधु भगत के गांव आकर मुझे खुशी के साथ गर्व की अनुभूति हो रही है कि आज आदर्श ग्राम के तहत पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ कर रहा हूं। यह तो प्रथम चरण की योजना है ऐसे चार अन्य का शुभारंभ जल्द होगा। 49 करोड़ 30 लाख की लागत से वीर बुधु भगत के गांव को विकसित कर आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। जहां गाँव का एक एक ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित होगा। श्री दास ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर रांची स्थित पुराने जेल को 25 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जहां धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों से संबंधित जानकारी मिलेगी। ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा प्राप्त कर देश और राज्य निर्माण में अपना सहयोग दे सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉल्ट्री फेडरेशन के गठन पूरे राज्य कर महिलाओं को जोड़ा जायेगा। उनके स्वावलंबन का मार्गप्रशस्त होगा। आदिवासी विकास समिति में भी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए गाँव के विकास की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। अब 5 लाख तक कि योजनाओं को वे सर्वसम्मति से अपने गांव में लागू कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के मुखिया 14वें वित्त आयोग का पैसा गांव को मूलभूत सुविधा प्रदान करने में करें। श्री दास ने सिलागाई के मुखिया बुधराम उरांव को निदेश दिया कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी सहमति से योजना बनाएं और लागू करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 साल हो गए आजादी को। लेकिन झारखण्ड में जरूरत के अनुसार बिजली हेतु व्यवस्था नहीं की गई। राज्य को जहां 118 ग्रिड की जरूरत थी वहां मात्र 38 ग्रिड बनें। वर्तमान सरकार बिजली से हर घर को रोशन करने हेतु 80 ग्रिड और 257 सब स्टेशन का निर्माण द्रुतगति से कर रही है। 2019 तक 24 घंटा बिजली देने का लक्ष्य है। राज्य के तीन जिलों के प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री में सिलागाई स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मांडर विधायिका श्रीमती गंगोत्री कुजूर, उपायुक्त रांची, वरीय आरक्षी अधीक्षक व अन्य उपस्थित थे।
ग्राम चौपाल के बाद मुख्यमंत्री वीर बुधु भगत के वंशजो से मिलने उनके घर गए
ग्राम चौपाल के बाद मुख्यमंत्री वीर बुधु भगत के वंशजो से मिलने गए। उन्हें इस तरह आता देख वीर बुधु भगत के वंशज शिव पूजन जी खुशी से लबरेज हो गए। मुख्यमंत्री जी ने उनसे पूछा आप सभी कच्चा मकान में रहते हैं। उन्होंने उपायुक्त कोयथाशीघ्र पक्का मकान निर्माण हेतु राशि का निर्गत करने का निर्देश दिया। साथ ही शहीद बुधु भगत के पिंडी के चारों खूबसूरत मार्बल या टाइल्स लगवा दें। यह सभी कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए। इस क्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याओं को सुना उनके निराकरण का निदेश उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दिया।
मुख्यमंत्री से सिलागाई के गफ्फार अन्सारी ने कहा कि बेटा के इलाज में 75 हजार रुपये खर्च ही गये। लेकिन आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिला। जमीन बेचकर अस्पताल में भुगतान किया।इसपर मुख्यमंत्री ने तत्काल उप विकास आयुक्त दिव्यांशु झा को अस्पताल से संपर्क कर रुपये वापस करवाने का निर्देश दिया।
चौपाल में जन संवाद के क्रम में विनोद कुमार साहू ने कहा कि स्कूल में टीचर नहीं है जिससे बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। जल्द इस समस्या से निजात मिलेगा।
दो माह के अंदर बनेगा सड़क
चान्हो से सिलागाई तक करीब 7 किमी सड़क का निर्माण दो माह में कराने का भरोसा मुख्यमंत्री ने ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सड़क से विकास के पैमाने बक आकलन होता है।
कार्यालय का निर्माण करवा दें
महिला समूह की सदस्य ललिता दास ने कहा कि मुख्यमंत्री जी एक कार्यालय के अभाव में हम महिलाओं को बैठक करने में दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद उपायुक्त को कार्यालय निर्माण का निदेश दिया…ताकि उनकी बैठक में किसी तरह की परेशानी न हो।
साथ ही, एक जमीन बंदोबस्ती से संबंधित मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ना करें कोई। क्योंकि आनेवाले दिनों में इसे खाली कराया जाएगा। गरीब लोग ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आये और अपनी जमा पूंजी को सरकारी भूमि को खरीदने में व्यय न करें।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
