Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

हेमंत समाज, लोकतंत्र व संविधान विरोधी काम कर रहे हैंःभाजपा

Published

on

11रांची,19दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी तथा संविधान विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने 20 दिसंबर को मतदान के दिन तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हर गतिविधियों पर नजर बनाये रखने की मांग चुनाव आयोग से की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने आज रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हेमंत सोरेन दुमका तथा बरहेट दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे है और अंतिम चरण में पूरे संताल परगना की 16 सीटों के लिए चुनाव होने वाले है, झामुमो नेता अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए बौखला गये है और हताशा तथा निराशा में आकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।उन्होंने बताया कि झामुमो के पूर्व नेता रामनंदन मंडल व उनके चालक के साथ पिछले दिनों मारपीट की गयी, वहीं हेमंत सोरेन के इशारे पर 17 दिसंबर को बरहेट के भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की पत्नी को आठ घंटे तक झामुमो कार्यकर्त्ताआंे द्वारा बंधक बनाकर रखा गया और प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज और महिला को प्रताड़ित करने का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ, कल रात हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने दुमका के मुराबहार स्थित भाजपा के क्षेत्र्ाीय चुनाव कार्यालय पर हमला कर दिया।33 रवींद्र राय ने बताया कि 20 दिसंबर को दुमका में मतदान होने वाला है,इसे लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा मतदाता सूची, परची और पहचान पत्र आदि वितरण करने की तैयारी कर रहे थे,इसी दौरान 10-15 वाहनों पर आये झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी, बाहर में पार्टी नेताओं के खड़े दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि दो भाजपा कार्यकर्त्ताओं सीटोन व बबलू को उठा कर ले गये, जिसे पुलिस ने आज सुबह बरामद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय पर हमला व मारपीट की घटना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंगरक्षक भी मौजूद थे, लेकिन बाद में जब गांव वाले लोग एकजुट हुए, तो हेमंत सोरेन व उनके समर्थक वाहनों के साथ कहीं गायब हो गये।

लुईस मरांडी सीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठी
11दुमका की भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की मांग की है।
दुमका में कल रात भाजपा के क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय पर हमले के विरोध में लुईस मरांडी देर रात से ही घटना के विरोध में कचहरी चौक के निकट धरना पर बैठ गयी। उन्होंने कहा कि करीब एक दर्जन वाहनों के साथ हेमंत सोरेन व उनके कार्यकर्त्ता भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे और संगठन के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को बंदूक के कुंदे से मारना शुरु कर दिया गया।लुईस मरांडी ने कहा कि जब तक झामुमो प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराना संभव नहीं है। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और मामला दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाये जाने के बाद लुईस मरांडी व समर्थकों ने अपना अनशन खत्म किया।
झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैःहेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है, अभी भी वक्त है, भाजपा कार्यकर्त्ता सयंम बरते, अन्यथा स्थिति बिगड़ने पर पूरी जिम्मेवारी भाजपा की होगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका सदर अस्पताल में घायल झामुमो कार्यकर्त्ता प्रकाश टुडू से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने बताया पूरे संताल परगना में अपनी सुनिश्चित हार को देखकर भाजपा नेता बौखला गये है और निराशा-हताशा में झामुमो कार्यकर्त्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मसलिया क्षेत्र के एक पार्टी कार्यकर्त्ता को भी भाजपा ने निशाना बनाया गया है। भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी द्वारा प्रचार सामग्री की लूट का आरोप लगाने के प्रश्न के उत्तर में हेमंत सोरेन ने बताया कि आरोप ऐसा लगाना चाहिए, जिसमें कोई तथ्य हो, कल की घटना को लोगों ने देखा होगा, प्रशासन की ओर से भी मामले में कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है।

मारपीट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भाजपा ने दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में झामुमो के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। पार्टी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्त्ताओं को पिटवाने, भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ और आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन की मौजूदगी में कल शाम दुमका के मुड़ाबहाल स्थित भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक ने भी स्थानीय मुफस्सिल थाना पहुंच कर दर्ज प्राथमिकी की कॉपी देखी। वहीं जिले के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी हर्ष मंगला तथा पुलिस अधीक्षक अनूप टी. मैथ्यू सारी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

भाजपा शिष्टमंडल ने सीईओ से मुलाकात की
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. रवीन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी झारखंड से 19 दिसम्बर को मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने 18 दिसम्बर को रात करीब 10 बजे दुमका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ाबहाल स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके भाई बसंत सोरेन के द्वारा अपने समर्थकों के साथ पहुँचकर चुनाव कार्यक्रम में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने एवं पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को जबरन अपने साथ उठाकर ले गये। इसमे साथ ही कार्यालय के बाहर लगे वाहनों में तोड़फोड़ कर उसमे आग लगाने की कोशीश की। इतना ही नही हेमन्त सोरेन के अंगरक्षकों ने हवा में बन्दूक लहराकर ग्रामिणों को धमकाते हुए चेतावनी दी कि अगर भाजपा के पक्ष में मतदान किया तो गम्भीर परिणाम भुगताना होगा।

प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है,कानून अपना काम करेगाःजाजोरिया
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.के.जाजोरिया ने कहा है कि दुमका में कल रात कथित रुप से भाजपा के चुनाव कार्यालय पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और अनुसंधान जारी है, कानून अपना काम करेगा। पी.के. जाजोरिया ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि भाजपा नेताओं के एक शिष्टमंडल ने आज उनसे आकर मुलाकात की थी और दुमका में कल रात करीब दस बजे हुई मारपीट की घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज दुमका के जिला निर्वाची पदाधिकारी से उनकी बात हुई। बताया गया है कि मामले में भाजपा की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जाजोरिया ने कहा कि अनुसंधान के बाद कानून अपना काम करेगा।
झामुमो ने भाजपा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा के अंतिम चरण में संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पर आतंक और अशांति फैला कर निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को स्मार पत्र और और इसकी कॉपी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी भेजा है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने सीईओ को सौंपे गये ज्ञापन में बताया है कि कल शाम दुमका विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्त्ता प्रकाश टुडू को भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा पकड़ कर बरबर्रतापूर्वक पीटा गया और टुडू के मुंह में पार्टी का झंडा व डंडा घुसेड़ कर उनका जबड़ा तोड़ दिया गया तथा जान से मारने की कोशिश की गयी। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रकाश टुडू का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति काफी गंभीर है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में भाजपा के कार्यकर्त्ताओं द्वारा पार्टी प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया के ज्येष्ठ पुत्र पर हमला कर दिया गया। लोहे के छड़ से उनकी पिटाई की गयी। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इससे पहले भी बरहेट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की पत्नी द्वारा सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के जीतपुर गांव में 17 दिसंबर को झामुमो कार्यकर्त्ताओं की जमकर पिटाई की गयी और झामुमो का झंडा, बैनर नष्ट करने का प्रयास किया गया, इसी तरह की घटना नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की पत्नी द्वारा कुंडहीत प्रखंड के बाबूपुर पंचायत में भी झामुमो कार्यकर्त्ताओं को मारा-पीटा गया और लाईसेंसी रिवॉल्वर द्वारा उन्हें जान से मार डालने की धमकी गयी।
उन्होंने बताया कि पूरे संताल परगना का इलाका भाजपा के आतंक एवं दहशत से त्र्ास्त है,इसलिए प्रशासनिक महकमे को यह निर्देशित किया ताए कि क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण समाप्त हो तथा प्रबुद्ध मतदातागण निर्भिक होकर निष्पक्ष तरीके से अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.