Latest News
हर घर में सुबह-शाम चूल्हा जले,किसी बच्चे को आंसू पीकर सोना न पड़ेःसीएम
रांची,15नवंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार की यह कोशिश है कि हर घर में सुबह-शाम चूल्हा जले और किसी बच्चे को आंसू पीकर न सोना पड़े। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि उनकी सरकार शहीदों के सपनों का झारखण्ड बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कालेधन के खिलाफ सख्त और निर्णायक मुहिम शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।
श्री दास ने कहा कि झारखण्ड 16 साल का सफर तय कर चुका है और अब हमें इन वर्षों में मिली सफलताओं और असफलताओं से सबक लेने की जरुरत है, उन्होंने कहा कि झारखण्ड को प्रकृति ने सम्पन्नता दी है और अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाय तो यह राज्य शीघ्र ही विकसित राज्यों की कतार में सबसे अगली पंक्ति में खडा हो सकता है, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। श्री दास ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी राज्य के 68 लाख में से सिर्फ 38 लाख घरों में बिजली की रोशनी पहुँच सकी है। हमारी सरकार ने अगले तीन वर्षों में बाकी 30 लाख घरों में बिजली की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया है। खेतों तक पानी पहुंचे इसके लिए सरकार लगातार डोभा, तालाब, चेक डैम आदि का निर्माण करा रही है। इसी तरह हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाने के लिये भी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने कानून को सरल और आम आदमी को शक्ति देनेवाला बनाया हैद्य्न हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज की अंतिम कतार में खड़े सबसे आखिरी व्यक्ति तक विकास का अवसर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और हुनर गरीबी के खिलाफ संघर्ष का सबसे कारगर हथियार है और हमारी सरकार कौशल विकास के जरिये बेरोजगार युवाओं को यही हथियार मुहैया करा रही है। इस कार्य में हम महिलाओं को पर्याप्त प्राथमिकता दे रहे हैं। नीतियाँ सरल कर हमने राज्य में निवेश बढ़ाने का प्रयास किया है और इसके उत्साहजनक नतीजे सामने आये हैं।
झारखण्ड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
झारखंड स्थापना दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 600 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं, 250 चिकित्साकर्मियों और 375 रोजगार सेवकों को मिला नियुक्ति पत्र, गरीबों को मिली 35 लाख कीटनाशक युक्त मच्छरदानी, 25 हजार पोषण सखियों को मिला चयन पत्र, 2 हजार स्वयं सहायता समूहों के मेटस को मिला मेट किट, पांच हजार लोगों के बीच वनाधिकार पटटा का वितरण किया गया।
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह में झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी, राजस्व निबंधन, भूमि सुधार एवं पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री डॉ. नीरा यादव,नगर विकास, आवास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह,श्रम नियोजन प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार,कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर सिंह,सांसद लक्ष्मण गिलुवा,मुख्य सचिव राजबाला वर्मा,अपर मुख्य सचिव योजना एवम वित्त सह विकास आयुक्त अमित खरे, प्रधान सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा श्रीमती निधि खरे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किया
रांची,15नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड विकास की ओर चल पड़ा है। इस विकास यात्रा में राज्य के सभी लोग सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही राज्य आगे बढ़ेगा। भगवान बिरसा मुण्डा ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। उनकी स्मृति में उनके गांव को मॉडल गांव बनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण एवं गरीबी के विरुद्ध लड़ते हुए संस्कृति की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समस्त राज्य का सर्वांगीण विकास करेंगे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
