Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

हथियार से व्यवस्था नहीं बदल सकतीःसीएम

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर सरकार की उपलब्धियां बतायी

9रांची,15अगस्त। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में गरीबी रेखा के नीचे इतने लोग क्यों हैं? रोजगार की तलाश में क्यों पलायन हो रहा है? युवा जीवन की राह भूल जाते हैं, जंगलों में चले जाते हैं, गुमराह हो जाते हैं और कोई उन्हें हथियार पकड़ा देता है और वे समझते है कि व्यवस्था हथियार से बदल जायेगी। उन्होंने कहा कि हथियार से व्यवस्था नहीं बदल सकती, कम्युनिस्ट देशों में क्या हुआ? इससे सीख लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने भटके हुए नौजवानों से अपील की कि वे मुख्यधारा में वापस लौट आएं, आम आदमी शांति चाहता है, विकास चाहता है, बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करना चाहता है, सरकार भी यही चाहती है। श्री दास ने बताया कि उन्होंने भी कभी सत्ता के लिए हिंसक संघर्ष नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे सत्ता को सेवा और परिवर्त्तन का माध्यम मानते है। मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्र्ाी ने बताया कि राज्य को भ्रश्टाचार मुक्त बनाना उनका सपना है। ’निगरानी ब्यूरो’ को ’भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो’ के रुप में पुनःगठित किया है। अब हर प्रमंडलीय मुख्यालय में इसका कार्यालय सक्रिय हो रहा है। चिटफंड कंपनियों के गलत कारनामों को रोकने के लिए हमने कानून में तब्दिलियाँ की हैं। उन्होंने बताया कि समावेशी विकास तथा विकास में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में पहली बार ’जन संवाद कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत राज्य का आम व्यक्ति सीधे अपने मुख्यमंत्र्ाी से संवाद कायम कर सकता है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर-181 पर अपने समस्याओं व सुझावों से सरकार को अवगत करा सकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश को, गाँव से लेकर शहर और विधानसभा से लेकर पंचायत तक को जोड़ने के लिए “ई-डिस्ट्रिक्ट” योजना लागू हो गई है। इस परियोजना के अन्तर्गत जन्म प्रमाण-पत्र्ा, मृत्यु प्रमाण-पत्र्ा, आवासीय प्रमाण-पत्र्ा, आय प्रमाण-पत्र्ा, जाति प्रमाण-पत्र्ा निर्गत करने की ऑन लाईन व्यवस्था की गई है। राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं पंचायतों के कुल 4562 (चार हजार पाँच सौ बासठ) प्रज्ञा केन्द्रों से सेवाएँ दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर एवं राज्य के अनुसूचित क्षेत्र्ाों के 14 जिलों में ’जनजातीय विकास परिषद’ का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रांची-बोकारो-धनबाद एक्सप्रेस-वे तथा रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर के बीच इंण्डस्ट्रीयल कोरीडोर की स्थापना सरकार की कुछ ऐसी बड़ी परियोजनायें हैं, जो आने वाले दिनों में राज्य के विकास को नया आयाम प्रदान करेंगी।
मुख्यमंत्र्ाी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र्ा में गुणात्मक सुधार की जरुरत को हमने महसूस किया है। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए हमने अबतक प्राथमिक विद्य्नालयों के लिए उर्दू शिक्षक सहित 5,039 शिक्षकों की नियुक्ति की है। निकट भविष्य में 35835 शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न विद्य्नालयों के लिए की जानी है। जबकि राज्य में लगभग 400 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं लिपिक के 2072 पदों पर शीघ्र बहाली होनी है। वहीं कनीय अभियंताओं के कुल 1110 वनरक्षी के 2204 , उत्पाद विभाग के विभिन्न 538 , सचिवालय सहायक के 114 एवं पुलिस बल के लिए सिपाही के कुल 6279 एवं झारखण्ड सशस्त्र्ा पुलिस के 850 पदों पर बहाली हेतु प्रक्रिया पूरी होने वाली है। उन्होंने बताया किराज्य में कुपोषित बच्चों के विशेष देखभाल के लिउ 11,000 ’आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सह पोषण सखी’ की बहाली होनी है।जबकि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के 17 विभिन्न जिलों में कुल 20 नये राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों की स्थापना की योजना का प्रस्ताव है। अब राज्य के प्रत्येक जिले में कम से कम एक पोलिटेकनिक संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था हेतु राँची में अपोलो ग्रुप, चेन्नई को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण हेतु करीब तीन एकड़ भूमि दी गई है। इसमें बीपीएल धारकों को विशेष सुविधा दी जाएगी। श्री दास ने कहा कि राज्य की युवक-युवतियों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं सही दिशा देने के लिए क्रीड़ा विश्वविद्य्नालय एवं क्रीड़ा अकादमी की स्थापना का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है तथा इसके लिए सी0सी0एल0 के साथ एम0 ओ0 यू0 किया गया है। उन्होंने कहा कि 38 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत 95,465 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 6 लाख आबादी लाभान्वित हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.