/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में ए.के. 47 से फायरिंग
गैंगवार में कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्ताव समेत तीन की मौत, दो अन्य घायल
रांची,2जून। झारखंड में हजारीबाग स्थित व्यवहार में आज हमलावरों ने खतरनाक स्वचालित ए.के.47 से फायरिंग की। आपसी गैंगवार की इस घटना में अदालत में पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्तव समेत तीन की मौत हो गयी,जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद सुशील श्रीवास्तव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आज सुबह 10.30बजे व्यवहार न्यायालय परिसर लाया गया। लेकिन पहले से ही अदालत परिसर में घात लगाये बैठे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सुशील श्रीवास्तव के सहयोगी ग्यास खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि गोली लगने के बाद सुशील श्रीवास्तव व उसके एक अन्य सहयोगी कमाल खान, न्यायालय परिसर में पदस्थापित हवलदार देवेंद्र पासवान तथा रामगढ़ समाहरणालय में कार्यरत जोलेन सोरेन घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। जहां कमाल की भी मौत हो गयी। वहीं आठ गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल सुशील श्रीवास्तव को रांची रेफर कर दिया गया,लेकिन
रास्ते में ही सुशील श्रीवास्तव को भी मौत हो गयी।
प्रत्याक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोली चलाने के पहले एक स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिससे अदालत परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी और धुआं फैलते ही अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। बताया गया है कि अपराधियों की ओर से करीब 20 राउंड और पुलिस की ओर से 14 से 15 राउंड फायरिंग की गयी। पुलिस ने घटनास्थल से एक ए.के.47 रायफल, दो मैगजिन और अपराधियों द्वारा प्रयुक्त बोलेरो से एक स्मोक ग्रेनेड जब्त किया गया।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पतरातु थाना
क्षेत्र में एक हत्याकांड मामले में सुशील श्रीवास्तव को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। उन्होंने संभावना जतायी कि इस कांड को सुशील श्रीवास्तव के प्रतिद्वंदी भोला पांडेय गिरोह के तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने में विकास तिवारी का नाम सामने आ रहा है। ज्ञातव्य हो कि करीब छह महीने पहले सुशील श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियों ने जमशेदपुर में भोला पांडेय गिरोह के किशोर पांडेय की हत्या कर दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी घटना को बदला आज दूसरे गुट के लोगों ने लिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी दावा किया गया है कि पुलिस की गोली भागते हुए एक अपराधी को भी लगी है। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद जिला जज, डीआईजी और उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना के पहले भी हजारीबाग व्यवहार न्यायालय परिसर में गोलीबारी और बम फेंकने की घटना हो चुकी है।
ड्यूटी में तैनात 18पुलिसकर्मी निलंबित
गैंगवार की हुई एक बड़ी घटना के बाद ड्यूटी में तैनात 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना के वक्त ड्यूटी में तैनात 17 पुलिस कर्मी और एक पुलिस अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया गया है कि गोलीबारी के वक्त सिर्फ एक हवलदार ने ही जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की, जबकि अन्य पुलिस कर्मियों की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं की गयी,जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
हमलावारों की शिनाख्त और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से अपराधियों के धरपकड़ के लिए डॉग स्क्वायड की भी सहायता ली जा रही है, वहीं जिले की सीमा को सील कर हर वाहनों की सघन तलाशी भी ली जा रही है। बताया गया है कि घटना के बाद अपराधी अदालत परिसर से भागने में कामयाब जरुर रहे, लेकिन अभी वे शहर से बाहर नहीं निकल सके है और हर संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेवारी ली गयी
हजारीबाग कोर्ट परिसर में कुख्यात अपराधी सुशील श्रीवास्तव की हत्याकांड मामले में प्रतिद्वंदी भोला पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी द्वारा बदला लेने की बात कही गयी है। बताया गया है कि गैंगवार की घटना के बाद विकास तिवारी की ओर से पर्चा फेंक कर पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को जमशेदपुर में किशोर पांडेय की हत्या का बदला लेने की बात कही गयी है।
मुख्यमंत्री ने सीएस व डीजीपी को किया तलब
हमलवारों की गिरफ्तारी व कोर्ट परिसर की सुरक्षा का निर्देश
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग अदालत परिसर में आज हुई गैंगवार की घटना के तुरंत बाद मुख्य सचिव राजीव गौबा और पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय को तलब किया और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अदालत परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के साथ हुई आपात बैठक के बाद बाहर निकलने पर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी और अदालत परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे।
जवाबी फायरिंग करने पुलिसकर्मी को पुरस्कृत करने का निर्णय
हजारीबाग अदालत परिसर में आज हुई फायरिंग की घटना में अपराधियों पर जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाले हवलदार को पुलिस मुख्यालय पुरस्कृत करने का भरोसा दिलाया है।
एडीजी एसएन प्रधान ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि घटना के संबंध में हजारीबाग एसपी की ओर से विस्तृत रिपोर्ट भेजी गयी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा गोलीबारी के दौरान सिर्फ एक हवलदार ने ही साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की और घायल होने के बावजूद मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने कहा कि यदि हवलदार की ओर से सहास का परिचय नहीं दिया जाता, तो घटना में हताहत होने वालों की संख्या भी बढ़ सकती थी, वहीं उस वक्त ड्यूटी में तैनात 18 अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन नहीं किया और त्वरित कार्रवाई नहीं की। इसलिए पुलिस अधीक्षक ने इन सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सहास का परिचय देने वाले हवलदार को पुरस्कृत किया जाएगा।
रामगढ़ में भी हाई अलर्ट, गश्त बढ़ायी गयी
हजारीबाग कोर्ट में घटी गोलीबारी की घटना के बाद रामगढ़ जिले को हाई अलर्ट किया गया है। जिले से लगने वाली सभी सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग कोर्ट परिसर में प्रदेश के क ुख्यात अपराधी को पेशी के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधी रामगढ़ की ओर भाग गये। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन ने बताया कि भोला पाण्डेय एवं सुशील श्रीवास्तव गैंग के बीच ये आपसी वर्चस्व की लड़ाई है, जिसका प्रभाव पतरातू, गिद्दी एवं हजारीबाग में हो सकता है। इसे देखते हुए उन क्षेत्रों में गश्ती बढ़ा दी गई ह
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)