/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में झारखंड को सहयोग करेगा जर्मनी

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने आज जर्मनी के बवेरिया प्रान्त की राजधानी म्यूनिख में कई व्यापार वार्ताएं की। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के उपप्रमुख तथा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में वार्ता की। बावेरियन मंत्रालय ने मुख्यमंत्री को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। पर्यावरण और विकास विषय पर मुख्यमंत्री की चिंता से सहमत होते हुए दोनों ने संयुक्त रूप से इस पर चिंता जाहिर की कि विकास के नाम पर पर्यावरण का अंधा दोहन धरती और उसपर कायम जीवन के हित में नहीं है। अतः पर्यावरण संरक्षण करते हुए विकास की नीति बनायी जानी चाहिए। झारखंड के प्रत्येक ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा की हद में आएं तथा झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल हो इस दिशा में मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग का आश्वासन बवेरियन शासन ने दिया।
मुख्यमंत्री सीधे बी.एम.डब्ल्यू. के मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने इस कंपनी के भारत में निवेश पर एक प्रस्तुति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में आपके निवेश से रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बड़ी से बड़ी कंपनियां, उद्योग और व्यापार विश्व की अर्थव्यवस्था को ‘सस्टेनेबुल मजबूती‘ प्रदान करने की दिशा में काम करें। तभी ‘सम विकास‘ की अवधारणा मूर्त होगी। बीएमडब्लू ने मुख्यमंत्री श्री मुंडा की इस साफगोई पर हर्ष प्रकट करते हुए झारखंड के नेतृत्वकर्ता के पास अर्थव्यवस्था के संबंध में विश्वव्यापी चिंतन है। हम झारखंड में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वास दिलाते हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री सिमेन्स के मुख्यालय पहंुचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सिमेन्स ने स्पष्ट रूप से खनन, उर्जा, और आधारभूत संरचना की दिशा में निवेश करने और सरकार को सहयोग करने का वादा किया। सिमेन्स कर्मियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण के लिए विचार विनियम कर नीति बनाएगी। भारत में सिमेन्स के विस्तार का अगला पड़ाव झारखंड ही होगा। मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के लोगों की आशाओं और उम्मीदों को साकार करने के लिए वह ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज बावेरियन मंत्रालय के आर्थिक मामलों के मंत्रालय गए तथा आर्थिक और वित्त मामलों के मंत्री से मुलाकार की। द्विपक्ष्ीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में पहल करने और सहयोग करने पर चर्चा हुई।
श्री अनिल मुद्गल काउंसिलर जनरल ने एक विजनेस डिनर का आयोजन किया जिसमें बावेरियन मंत्रालय, शासन, प्रशासन के आलावा 18 महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जर्मनी में अपने प्रवास के दौरान झारखंड को जितने प्यार और गंभीरता से सभी ने स्वीकार किया है उसके प्रति हम अभिभूत एवं ऋणी हैं। जर्मनी का इतिहास, इसकी परम्पराएं और आज इसकी आधुनिकता में एक लय विद्यमान है। यह लय संघर्ष, आत्मविश्वास और ज्ञान के प्रति समर्पण से प्राप्त हुआ है। जर्मनी की प्राइमरी शिक्षा, में उसका इतिहास, परम्पराएं और संघर्ष विद्यमान है। यह अन्य पाश्चात्य शिक्षा प्रणालियों से अलग है। महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा यहां वोकेशनल टेªनिंग की तरह शिक्षा का अटूट हिस्सा है। शिक्षा के कारण ही जर्मनी की परिसंघीय व्यवस्था उदार और विकासोन्मुख है। जर्मनी का विश्वदृष्टिबोध भारत के हित में है और भारत का विकास विश्व के मानव मूल्यों उच्च आदर्शों और वितरण न्याय की स्थापना के हित में है। झारखंड की संभावनाएं आपसे थोड़ी मदद की अपेक्षा रखती है हम इस मदद से विश्वस्तर पर जनहित में विकास का नया कीर्तिमान खड़ा करने को आतुर हैं। मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मंुडा के सम्बोधन पर सबने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि झारखंड के विकास में हम अपना सहयोग अवश्य करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंडल में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. डी.के. तिवारी, उद्योग सचिव श्री ए. पी. सिंह, उद्योग निदेशक डा. मनीष रंजन, श्री सुधांशु कुमार तथा जेएसईबी के मुख्य अभियंता सम्मिलित है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)