Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

स्पोटर्स यूनिवर्सिटी व एकेडमी के लिए एमओयू

Published

on

खेल विवि व अकादमी खेल प्रेमियों के लिए वरदान साबित होगाःरघुवर दास

3रांची,17जून। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन झारखण्ड के 1 करोड़ 32 लाख युवाओं का दिन है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड स्पोटर्स एकेडमी एवं झारखण्ड स्पोटर्स यूनिवर्सिटी निश्चित रुप से राज्य में खेल और खेल प्रेमियों के लिये वरदान साबित होगा। झारखण्ड में खेलों की समृद्ध परम्परा रही है, यहां के खिलाड़ियों ने देश दुनिया में झारखण्ड का परचम लहराया है। आज उनके सपनों को मूर्त रुप दिया जा रहा है। खेल की अधिसंरचना के सार्थक उपयोग से राज्य के खिलाड़ी अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा में और निखार लाएंगे। निगमित सामाजिक दायित्व का यह अनूठा उदाहरण पूरे देश के लिए उदाहरण स्वरुप होगा। वे आज स्थानीय होटल बी0एन0आर चाणक्या में आयोजित झारखण्ड स्पोटर्स एकेडमी एवं झारखण्ड स्पोटर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु झारखण्ड सरकार एवं सेन्ट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर होने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। सी0सी0एल0 की ओर से जी0एम0 (सी0एस0आर0) जे0 तिवारी एवं राज्य सरकार की ओर से सचिव कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग अविनाश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
4मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के एकलव्यों को द्रोणाचार्यों की जरुरत थी निश्चित रुप से यह खेल विश्वविद्य्नालय एक द्रोणाचार्य की भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि 2011 के राष्ट्रीय खेलों के बाद खेल गांव का न ही सही उपयोग और न ही रखरखाव हो पा रहा था जिसके कारण यहंा के खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने केन्द्रीय कोयला मंत्री पियुष गोयल से यह अनुरोध किया था कि इस खेल गांव का सही रखरखाव हो एवं यहां की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल संरचनाओं का उपयोग अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरुप हो ताकि प्रतिभावान युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करने में कोई दिक्कत न हो। केन्द्रीय कोयला मंत्री एवं कोयला मंत्रालय के सचिव तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रयास से अल्प अवधि में ही वह ऐतिहासिक दिन आया है जब राज्य सरकार, सी0सी0एल0 के साथ यह ज्ञापन समझौता यहां के युवाओं को समर्पित कर रही है।
इस अवसर पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी कहा कि निश्चित रुप से मुख्यमंत्री के प्रयास से आज हम एक ऐतिहासिक खेल संस्थान के लिए समझौता ज्ञापन कर रहे हैं। झारखण्ड में प्रतिभावान खिलाडियों की कोई कमी नहीं है, सरकार की मंशा है कि खेलों के तकनीक में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मुुकाबला करने वाले खिलाड़ी इस संस्थान से निकलें एवं उन्हें खेलों की बदौलत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि हम इस एम0ओ0यू के जरिए राज्य के युवाओं को अपनी खेल की नैसर्गिक प्रतिभा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुकूल बनाने में सहुलियत होगी एवं झारखण्ड की खेल परम्परा एक बार पुनः जागृत होकर नए मुकाम तय करेगी।
मुख्य सचिव राजीब गौबा ने कहा कि खेल गांव के सही इस्तेमाल के लिये राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को खेल विभाग के साथ मिलकर काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को मुख्यमंत्री के प्रयास से एक बेहतर समेकित व्यवस्था देने जा रहे हैं। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों सहित सी0सी0एल के अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट को लक्ष्य तक पहुंचाना आप सबों की जिम्मेवारी है।
विदित हो कि झारखण्ड स्पोटर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना से पहले दौर में 15 विभिन्न खेल स्पर्धाओं का स्पोटर्स ऐकेडमी का गठन किया जायेगा जिसके तहत कुल 1400 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। प्रारम्भ में सी0सी0एल0 द्वारा 350 खिलाड़ियों को एवं राज्य सरकार द्वारा 350 खिलाड़ियों को निशुःल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ उनके पढ़ाई लिखाई का भी प्रबंध किया जायेगा। बाकी बचे 700 खिलाड़ियों का चयन पूरे भारत से प्रतियोगिता-स्पर्धा के द्वारा किया जायेगा जिनका प्रशिक्षण सशुल्क होगा। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में झारखण्ड राज्य के चयनित खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत शुल्क रियायत दी जाएगी।
सी0सी0एल के सीएम0डी0 गोपल सिंह ने कहा कि झारखण्ड में असीम क्षमता है औरयहां से कई धोनी और दीपिका जैसे खिलाड़ी बन सकते हैं बस उन्हें प्रोत्साहन देने की जरुरत है। उन्होंने जानकारी दी कि इस झारखण्ड स्पोटर्स अकादमी में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्र्ाी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की अपेक्षाओं पर सी0सी0एल0 निश्चित रुप से खरा उतरेगा। इस अवसर पर रांची की मेयर आशा लकड़ा, विधायक अनन्त ओझा, विधायक निर्मला देवी, विधायक डॉ0 जीतु चरण राम, मुख्यमंत्र्ाी के प्रधान सचिव संजय कुमार, सचिव कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग अविनाश कुमार, सहित सी0सी0एल0के वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.