Latest News
स्पीकर ने सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक की
रांची,17नवंबर।झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने विधानसभा सत्र को लेकर आज दलीय नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें सदन को सुचारु एवं व्यवस्थित रुप से चलाने पर चर्चा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, विशेष आमंत्रत सदस्य सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र के निमित्त सभी नेताओं से बैठक में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सदन सुचारु ढंग से चलाना सभी का दायित्व है, प्रश्नकाल के माध्यम से जनहित में उठने वाले सवाल यदि दबते है, तो इसकी हानि कहीं न कहीं हम सभी को है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक में कहा कि सदन सबका है और असहयोग करना भी संसदीय परंपरा का अंग है, परंतु सदन को विधिवत चलाने में हम सभी को सहयोग करना चाहिए। बैठक में शोक प्रकाश को सदन की कार्यवाही के अंतिम समय पर लेने और शुरु के दिन में भी सदन के कार्यां को निपटाने पर विचार-विमर्श किया गया। अनुपूरक पर चर्चा का समय बढ़ाने तथा सदस्यों को अधिक समयद दिये जाने पर भी बैठक में रायशुमारी की गयी।
स्पीकर ने अधिकारियों को समय पर जवाब उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के निमित्त आज विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने वरीय पदाधिकारियों और प्रेस सलाहकार समिति के साथ अलग-अलग बैठक की।
वरीय पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष ने सत्रावधि के दौरान समुचित विधि व्यवस्था, दूर संचार, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की नियुक्ति इत्यादि का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर एक दिन पूर्व ससमय उपलब्ध करायी जाए। ऑन लाइन प्रश्नोत्तर प्रणाली को और अधिक सु॰ढ़ बनाने के लिए बैठक में चर्चाएं हुई। विदित हो कि वर्तमान में ऑन लाइन प्रश्नोत्तर प्रणाली के माध्यम से 60 प्रतिशत तक सभा सचिवालय को जवाब प्राप्त हो रहे हैं।
मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा क अगले सत्र तक ऑन लाइन के माध्यम से जवाब देने की प्रक्रिया को और अधिक गति दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर 22 नवंबर को सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में सरीख होने केलिए आमंत्रित किया गया।
बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, मुख्य सचिव राजबला वर्मा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय, विकास आयुक्त अमित खरे, पेयजल विभाग के प्रधान सचिव केपी सिंह,श्रम विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, मंत्रिमंडलीय सचिव एसएस मीणा, पथ निर्माण सचिव अरुण कुमार सिंह, आईजी कार्मिक, ई-गर्वनेंस विभाग के अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अवधेश कुमार पांडेय समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
प्रेस सलाहकार के साथ बैठक
विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के सुचारु संचालन में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग तथा उनके प्रकाशन एवं प्रसारण के आलोक में विधानसभा के प्रेस दीर्घा समिति के संयोजक समेत सदस्यों के साथ बैठक की। सत्रावधि के कार्यवाहियों के संकलन के निमित्त मीडिया कर्मियों को विधानसभा में दी जाने वाली सुविधा के संबंध में चर्चाएं हुई,ताकि वे अपने कार्य निर्बाध ढंग से कर पाएं।
योजना मद में 15नवंबर तक 15790.29करोड़ व्यय
=विकास आयुक्त ने दी जानकारी
रांची,16नवंबर।राज्य के विकास आयुक्त सह योजना-सह-वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 15 नवम्बर, 2016 (स्थापना दिवस) तक व्यय एवं राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी देते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 15 नवम्बर, 2016 तक योजना मद में 15,790.29 करोड़ रुपये की राशि का व्यय हुआ है, जो योजना बजट उपबंध (37,065.35 करोड़ रुपये) का कुल 42.60 प्रतिशत है तथा विगत् वित्तीय वर्षों 2015-16 एवं 2014-15 से कहीं अधिक है।
श्री खरे ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 15 नवम्बर, 2015 तक योजना मद में 12,000.94 करोड़ रुपये की राशि का व्यय हुआ था, जो उस वित्तीय वर्ष के योजना बजट उपबंध (32,136.84 करोड़ रुपये) का कुल 37.34 प्रतिशत था एवं वित्तीय वर्ष 2014-15 में इसी अवधि तक योजना मद में 6,130.44 करोड़ रुपये की राशि का व्यय हुआ था, जो योजना बजट उपबंध (26,754.97 करोड़ रुपये) का कुल 22.91 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि विगत् वित्तीय वर्ष में 2015-16 में 15 नवम्बर, 2015 तक योजना व्यय 12,000.94 करोड़ रुपये का व्यय हुआ था। जबकि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष 2016-17 में 15790.29 करोड़ रुपये है,जो वित्तीय वर्ष में 2015-16 से 3,789.35 करोड़ रुपये अधिक है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।
श्री खरे ने राजस्व संग्रहण की जानकारी देते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में माह अक्टूबर, 2016 तक कुल 7,640.03 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण प्रमुख विभागों द्वारा किया गया है, जो कुल राजस्व प्राप्ति का 31.70 प्रतिशत है।
अति कमजोर जनजातीय समूह विकास प्राधिकार का गठन
रांची,16नवंबर। राज्य मंत्रिपरिषद ने आज अति कमजोर जनजातीय समूह विकास प्राधिकार के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आज हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट सचिव एसएस मीणा ने बताया कि पॉलिटेकि् नक कॉलेजों के शिक्षकों के सेवानिवृत्ति की उम्रसीमा 62वर्ष से बढ़ाकर 65वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वहीं झारखंड नगरपालिका संवेदक निबंधन नियमावली को भी मंजूरी दे दी। झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के गठन के मंजूरी को दे दी, इसके तहत बड़े-बड़े शहरों व जिला मुख्यालयों में 50 सेंटर बनाएं जाएंगे, वर्ष 2021 तक राज्य के 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। गोड्डा नगर-निगम निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 97.77 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी, इसके तहत 35.77करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। 1541 सौर ऊर्जा संचालित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के लिए राज्यांश के रुप में 34.30करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। जबकि संतालपरगना में गैरमजरुआ गोचर भूमि के हस्तांतरण के लिए प्रतिपूर्ति का अधिकार आयुक्त की जगह उपायुक्त को सौंप दिया गया।
जीएसटी किर्यान्वयन के लिए मेसर्स प्राइस वाटर हाउस कूपर्स प्रा. लि. नामक कंपनी को मनोनयन के आधार पर परामर्शी नियुक्त किया गया। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारों को पंचायतों को सौंपने के संबंध में प्रस्ताव पर घटनोत्तर स्वीकृति दे दी गयी। इसके तहत ग्राम पंचायत के मुखिया अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति को सत्यापित करेंगे, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर प्रमुखों को कई अधिकार दिये गये है। एजी रिपोर्ट के वित्त व विनियोग लेखे को विधानसभा में पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गयी।
आरएसएस के प्रांत कार्यवाह के पिता के निधन पर शोक
रांची,16नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत कार्यवाह राकेश लाल जी के पिता स्व. केशवचन्द लाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा स्व. लाल के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी। श्री गिलुवा ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान इस दुःख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करें।
स्व. लाल के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्य्नुत वरण महतो, उषा पांडेय, सत्येन्द्रनाथ तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री प्रदीप वर्मा, नवीन जयसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुडू, नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जे.बी. तुबीद, राजेश कुमार शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुलनाथ शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, राम कुमार पाहन, अमरदीप यादव, नीरज पासवान, सोना खान आदि शामिल हैं।
भाजपा ने आमजन के प्रति आभार प्रकट किया
रांची,16नवंबर। झारखंड सरकार द्वारा मनाया गया 17वां स्थापना दिवस सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन रहा है। जिसमें राज्य भर की जनता की जनभागीदारी बढ़-चढ़ कर रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण रहा। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता का आभार प्रकट करती है। यह बयान भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने दिया। श्री प्रकाश ने कहा कि विरोधी दलों के लाख कोशिशों के बाद भी जनता ने रघुवर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सराहा है। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। आनेवाले दिनों में झारखंड विकास के प्रथम पायदान पर पहुंचेगा। राज्य सरकार द्वारा भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रदेश के नेताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है।
कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्य्नुत वरण महतो, उषा पांडेय, सत्येन्द्रनाथ तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री प्रदीप वर्मा, नवीन जयसवाल, घुरन राम, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुडू, नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जे.बी. तुबीद, राजेश कुमार शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुलनाथ शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,
ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, राम कुमार पाहन, अमरदीप यादव, नीरज पासवान, सोना खान आदि शामिल हैं।
हेमंत अपने कार्यकाल में सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के लिए माफी मांगेःभाजपा
रांची,16नंवबर। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में आयोजित झामुमो के रैली के दौरान यह स्वीकार किया कि उन्होंने सीएनटी और एसपीटी कानून में अपने कार्यकाल के दौरान संशोधन का प्रयास किया था। उन्हें अब इस दोहरे कथन के कारण राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बयान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने दिया। उन्होंने कहा कि श्री सोरेन के द्वारा लाए गए प्रस्ताव से इस राज्य के मुट्ठीभर आदिवासी नेताओं की लौट्री लगती जबकि रघुवर सरकार द्वारा लाए जा रहे संशोधन से अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग को लाभ मिलेगा और राज्य की आधारभूत संरचना का विकास होगा। श्री शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वे किस बलबूते पर सीएनटी और एसपीटी में बदलाव का घोर विरोध कर रहे हैं। जबकि एक समय वे खुद इसमें संशोधन करना चाहते थे। सार्वजनिक जीवन में ऐसा दोहरा मापदंड नहीं चलता है। श्री शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी द्वारा सीएनटी-एसपीटी में बदलाव के खिलाफ आग उगलने पर कहा कि बाबूलाल मरांडी ने स्वयं 2003 में सीएनटी-एसपीटी कानून में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने झामुमो द्वारा इस मुद्दे पर हिंसा और खून-खराबा की बात करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता। यह झामुमो की हताशा है। ऐसा प्रतीत होता है कि श्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी दोनों आज भी आदिवासियों और मूलवासियों को विकास से दूर रखकर सिर्फ वोट बैंक बनाना चाहते हैं। दोनों नेताओं को अपने दोहरे मापदंड पर जनता को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
तीर्थयात्रा योजना को लेकर मंत्री ने की बैठक
= अधिकारियों के साथ पहुंचे रेलवे स्टेशन ,रेल प्रबंधन तथा आईआरसीईटीसी को भी दिए निदेश
जमशेदपुर,16नवंबर।राज्य के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में तीर्थ पर जाना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है इसलिए राज्य सरकार राज्य के गरीब बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने में श्रवण कुमार की भूमिका निभा रही है। बताया कि सभी 5 प्रमंडलों से ऐसी विशेष रेलगाड़ियां औसत 1000 बुजुर्गों को लेकर तीर्थ पर जाएँगी। अभी रांची से पिछले दिनों यह ट्रैन तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रस्थान की थी। 18 को कोल्हान से जबकि 24 नवम्बर को हजारीबाग से रवाना होंगी। इसी तरह पलामू तथा संथाल प्रमंडल से भी फरबरी में तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रैन जाएँगी। इस योजना के लिए झारखण्ड पर्यटन विकास निगम ने आईआरसीटीसी से विशेष अनुबंध किया है। वे आज जमशेदपुर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार 18 नवम्बर को टाटानगर स्टेशन से पुरी रवाना होने वाली ट्रेन की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ परिसदन में बैठक कर रहे थे।
परिसदन में मीटिंग के बाद श्री बाउरी टाटानगर रेलवे स्टेशन पंहुचें। वे रेल प्रबंधन तथा आईआरसीईटीसी के पदाधिकारियो से तैयारियों को लेकर विमर्श किया तथा उन्हें आवश्यक निदेश भी दिए। उपायुक्त श्री अमित कुमार ने पूरे कार्यक्रम के लिए उपविकास आयुक्त श्री विनोद कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया है जबकि इस विशेष रेलगाड़ी की साज सज्जा एवं अन्य सम्बंधित तैयारियों का जिम्मा जिला जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार तथा आईआरसीईटीसी के वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार को दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार 18 नवम्बर को कोल्हान के तीनो जिलों से 1000 तीर्थयात्री रात्रि 9 बजे विशेष ट्रैन से पूरी रवाना होंगे , उक्त ट्रेन को मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन की रवानगी के समय मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के मंत्री श्री अमर बाउरी , श्री सरयू राय , सांसद , विधायक गण तथा गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
बैठक में उपविकास आयुक्त, एसपी सिटी, एडीएम, एसडीओ, निदेशक एनईपी, डीआरडीए, श्री अनन्य मित्तल , डीटीओ , डीपीआरओ आदि पदाधिकारियों के अलावा आईआरसीईटीसी के ग्रुप महाप्रबंधक, एआरएम, स्टेशन प्रबंधक तथा सम्बंधित रेलकर्मी मौजूद थे।
भाजयुमो ने बैंक व एटीएम से पैसा निकाल रहे लोगों को पानी व चाय पिलायी
रांची,16नवंबर। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज हरमू स्थित एसबीआई बैंक एवं एटीएम में रुपये निकासी कर रहे लोगों के पेयजल एवं चाय के लिए स्टाल लगाया गया। स्टाल का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रुप से किया। लोगों के बीच पेयजल, चाय एवं बिस्कुट का वितरण किया गया तथा लोगों के बैठने हेतु कुर्सी की व्यवस्था की गयी थी। कल दिनांक 17 नवम्बर को एसबीआई बैंक कचहरी चौक पर पेयजल एवं चाय का स्टाल प्रातः 11 बजे लगाया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अभिषेक सिंह, डॉ. राजीव शाहदेव, राकेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, नवीन झा, सूर्य प्रभात, पंकज साहू, सूरज साहू, देवराज सिंह, श्याम बाबू, धनंतर पांडेय, विशाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।प्
बड़े लोगों के लिए सीएनटी-एसपीटी में संशोधन का खेलःविकास मुंडा
रांची,16नवंबर।आजसू पार्टी विधायक विकास मुंडा ने कहा है कि राज्य में गरीब एवं छोटे लोग छोटा जुर्म करते हैं तो दारोगा -चौकीदार जीना मुहाल कर देते हैं, लेकिन राज्य में बडे-बड़े रसुखदार लोगों ने सीएनटी एसपीटी एक्ट उल्लंधन कर गरीब आदिवासियों के करोडों-अरबो की संपति को अपने नाम कर लिया है और इस एक्ट की धज्जियां उड़ा दी है। प्रारंभ में जब सरकार एनडीए की सरकार बनी तो इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ। खुशी हुई लगा सरकार गरीब आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए सजग है। अब सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रयास किया जा रहा है। समझ में आ गया कि फिर से आदिवासियों को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व मे भी गुमराह किया गया अब भी गुमराह किया जा रहा है। अगर सरकार की नियत आदिवासियों को गुमराह करने की नहीं है तो जल्द ैप्ज् के रिपोर्ट का खुलासा करे और दोषियों पर कार्रवाई करे।
वास्तव में इसके पिछे राजनेताओं, अधिकारियों और जमीन कारोबारियों का गठजोड़ काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले सभी दैनिक समाचार पत्रों में इस एक्ट का उल्लंधन करने वालों की विवरणी प्रकाशित की गई थी।
दीपिका को मिला सपनों के घर के लिए जमीन
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री ने निःशुल्क करवाया निबंधन
रांची, ,16नवंबर। झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी को झारखंड सरकार ने उसके सपनों के घर के लिए जमीन मुहैया करवा दी है। सरकार ने दीपिका को झारखंड आवास बोर्ड की तरफ से हरमू हाउसिंग कालोनी में 4500 वर्ग फीट जमीन दी है। जिसका निःशुल्क निबंधन मंत्री अमर कुमार बाउरी के पहल से बुधवार को किया गया। दीपिका कुमारी को रांची के रजिस्ट्रार श्री राहुल चौबे ने जमीन के कागजात दिये। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि दीपिका ने अपनी बेटी होने का फर्ज अदा किया है और राज्य के लिए क राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जीते है। दीपिका हमारे राज्य के बेटियों के लिए आदर्श है। मंत्री ने दीपिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके सपनों के घर के लिए बधा दी।
कांग्रेस का विस घेराव आज,तैयारी पूरी
रांची,16नवंबर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सीएनटी-एसपीटी में संशोधन एवं बड़कागॉंव, गोला तथा ख्ूॉंटी में हुए गोलीकाण्ड के विरोध आयोजित “विधानसभा घेराव“ की तैयारी पूरी हो गयी है।
आज तैयारी की समीक्षा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, महानगर कांग्रेस के वरी ठ टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर तैयारी की समीक्षा की एवं इस पर संतोष प्रकट किया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वार्डों के दौरा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी निरंकुश रघुवर सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरने हेतु तत्पर है। सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा एवं इससे रघुवर सरकार की कुम्भकर्मी नींद खुलेगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इस “विधानसभा घेराव“ कार्यक्रम में महानगर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे।
आज दौरा में सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह, दिनेश लाल सिन्हा, योगेन्द्र सिंह बेनी, टिंकु वर्मा, दीपक लाल, अशोक शर्मा, आनन्द जलान, नन्दू साहू, मो0 युसूफ इकबाल खान, मो0 खलील, शिवानी दास, सुनीता देवी, अजय जैन, कमलेश यादव इत्यादि प्रमुख थे। उपरोक्त जानकारी रॉंची जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के महासचिव योगेन्द्र सिंह बेनी ने दी।
स्टार्ट अप व हरियाली शपथ अभियान झारखण्ड की नई पहचान
झारखंड पवेलियन में आकर्षण का केंद्र बने हैं ये दोनों अभियान
नई दिल्ली,16नवंबर। झारखंड की पहचान हरियाली से है। इसलिए उसकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य और दायित्व है। इसके साथ ही युवाओं को रोज़गार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए प्रदेश में स्टार्ट अप को बढ़ावा दिए जाने पर भी पूरा ज़ोर है। झारखण्ड पवेलियन में सरकार के ये दोनों अभियान आकर्षण का केंद्र बने हैं।
प्रगति मैदान में जारी 36वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन अपनी न और अनोखी पहलों के चलते लगातार चर्चाओं और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इनमें से एक है हरियाली शपथ अभियान। पवेलियन में एक स्टॉल पर वृक्षों को राखी बांधते हुए लोगों की एक झांकी पेश की ग है। इसके ज़रिये सन्देश दिया जा रहा है कि जल, जंगल, ज़मीन हमारी अस्मिता है। मनुष्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दें। दर्शकों को यह अभियान काफी अच्छा लग रहा है।
वहीँ दूसरी तरफ स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पवेलियन में दो युवा इंजीनियर ने ’एस टू बॉक्स’ नाम से एक स्टॉल लगाया है। इन दोनों ने इस वर्ष जुला से इस कंपनी की शुरुआत की थी। इसके तहत वे तमाम सीजनल फलों को डी-हाइड्रेट कर ऑनलाइन बेचने का कार्य कर रहे हैं। स द अली और स द हुसैन ही इस कंपनी के मालिक और ऑपरेशन हेड हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लोगों को विदेश से डी-हाइड्रेट फलों का आर्डर देना पड़ता था। ये फल 6 महीनों तक प्रयोग किये जा सकते हैं। शुरुआत में उन्होंने दिल्ली और झारखण्ड में अपनी यूनिट लगायी है और यहीं से वे देश भर में आर्डर सप्ला कर रहे हैं।
पीडीएस के लिए लंबी लाइन , प्रज्ञा केन्द्र खोलने के लिए आदमी ही नहीं
रांची,17नवंबर। गिरिडीह के सरिया बरवाडीह में 116 संपन्न लोगों ने स्वयं के पैसे से शौचालय बनवायी और इस बनाये गये शौचालय के एवज में वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से राशि का भुगतान चाहते है, जिस पर विभाग ने राशि देने से इनकार कर दिया है। दरअसल जन संवाद केन्द्र में एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करायी कि सरिया बरवाडीह के 150 लोगों ने खुद के पैसे से शौचालय बनवायी पर निर्मित शौचालय की राशि मुखिया द्वारा नहीं दिया जा रहा, जबकि इसकी शिकायत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पास भी की गयी। अधिकारियों का इस पर जवाब था कि 150 लोगों के द्वारा जो शौचालय बनवायी गयी है, उनमें से 116 लोग सुखी संपन्न है, जबकि ये राशि उनके लिए है, जो निर्धन है, यहीं कारण है कि 150 में से 116 लोगों को राशि के आवंटन पर रोक लगा दी ग है। सूचना भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र की समीक्षा बैठक करने के क्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार के समक्ष कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उन्होंने स्वयं इसकी जांच की है और पाया है कि 116 लोगों के पक्के मकान है, और उनके घरों में हर प्रकार के भौतिक संसाधन मौजूद है।
हजारीबाग के गुरुवाडा से शिकायत थी कि प्रज्ञा केन्द्र बसरिया पिछले 7 वर्षों से बंद है। जिस पर अधिकारियों का कहना था कि बंद होने का मूल कारण प्रज्ञा केन्द्र संचालक का उक्त पंचायत का न होना था, जिसके कारण उसे बंद कर दिया गया, जल्द ही उक्त पंचायत के लोगों से संपर्क कर प्रज्ञा केन्द्र खुल जायेगा। इस पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर क्या कारण है कि पीडीएस चलाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है और प्रज्ञा केन्द्र चलाने के लिए आदमी का टोटा हो जाता है। इससे साफ पता लगता है कि कहीं न कहीं इकानोमिक मॉडल इसके लिए दोषी है। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि बसरिया में दो-चार दिनों के अंदर प्रज्ञा केन्द्र खुल जाना चाहिए, ये सुनिश्चित करा जाये।
गोड्डा के तेतरिया मल से शिकायत थी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रानीडीह, मलहारा, दलदली, कुबजीघाट एवं करनातरी गांव में 1300 शौचालय का आधा-अधूरा निर्माण कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत में सत्यता है, इसलिए संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि जो दोषी मुखिया है, चाहे वो को हो, उनके खिलाफ एक सर्टिफिकेट केस भी दर्ज करायी जाये।
गुमला के चैनपुर से शिकायत थी कि बरवे उच्च विद्य्नालय चैनपुर के गोदाम में रखे कुछ सामानों की चोरी की घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जाय। शिकायतकर्ता का कहना था कि इस घटना की जांच सही ढंग से नहीं हो पा है, इसमें अभियंताओं द्वारा सामग्री निकासी कर इसे चोरी का रुप दे दिया गया। संबंधित थाना प्रभारी ने पूरी घटना के बारे में बताया और इसे निकासी न कहकर इसे चोरी की घटना ही बताया।
लोहरदगा के कुरसे गांव से शिकायत थी कि फसल बीमा योजना के तहत 2015-16 में रफीक अंसारी ने 4 एकड़ जमीन का बीमा सहकारिता बैंक में किया था पर फसल की बीमा राशि का भुगतान आज तक नहीं हुआ। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस मामले का निष्पादन हो जायेगा।
खूंटी के लोधमा से शिकायत थी कि अक्टूबर-नवम्बर 2015 में हुए ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गयी, पर उसका मुआवजा नहीं मिला। अधिकारियों ने कहा कि वे आज ही उक्त शिकायतकर्ता का मुआवजा रिलीज कर देंगे। कोडरमा के माधवी कुमारी की शिकायत कि उसे दो साल की छात्रवृत्ति नहीं मिली, अधिकारियों ने उसकी राशि आज ही रिलीज कर दी। लातेहार से आयी रवीन्द्र गोप की शिकायत कि उसे उसके सेवा के दौरान की बकाया राशि अब तक नहीं मिली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने विभागीय समीक्षा कर भुगतान करने की बात कहीं। धनबाद के बिल्डर यश गंगा प्रोमोटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को अधिकारियों ने बताया कि उक्त बिल्डर की जमाबंदी रद्द करने और दोषियों पर कार्रवा की अनुशंसा कर दी गयी है।
पलामू के लालगढ़ में पांच वर्ष पूर्व पानी टंकी बना दिये जाने के बाद भी जलापूर्ति नहीं होने पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार नाराज नजर आये। उन्होंने कहा कि जब ऐसे सामान्य कार्यों के लिए विभागीय प्रधान सचिव स्वयं देखे तो स्पष्ट हो जाता है कि यह दोष व्यवस्था का है। सामान्य कार्य में सामान्य क्रम में कार्य नहीं होते। हमलोग अपनी प्रक्रियाओं में इतने उलझ गये कि हमारा आउटपुट जीरो हो गया है। जो सहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत अहम है, शिकायतकर्ता अहम है। व्यक्तिगत दिलचस्पी लें, समस्या का हल निकालें। उन्होंने जनसंवाद केन्द्र के अधिकारियों को भी सलाह दी कि वे आकड़ें और सच्चा में तारतम्य बनाये रखे।
इंदिरा गांधी की जयंती पर कई कार्यक्रम
रांची,16नवंबर। प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि आगामी 19 नवम्बर को देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी की जयन्ती को भव्य रुप से मनाना है।आभा सिन्हा ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 19 नवम्बर को श्रीमती इन्दिरा गॉंधी की जयन्ती पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करना है जिसमें अस्पतालों में ब्रेड एवं फलों का वितरण, गरीबों के बीच कम्बल एवं वस्त्र का वितरण आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
