Connect with us

Latest News

स्थानीय नीति को लेकर पक्ष-विपक्ष में लोग सड़क पर उतरें

Published

on

झामुमो ने पुतला फूंका, झाविमो का विरोध, आजसू पार्टी ने भी त्रुटियों को दूर करने की मांग की, भाजपा खुशियां मनाने में जुटी
रांची,8अप्रैल। झारखंड सरकार ने स्थानीय निवासी को परिभाषित कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद विरोध और समर्थन में प्रदर्शनों का सिलसिला शुरु हो गया है।
झारखंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने इस नीति के खिलाफ आज राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने भी स्थानीय निवासी की परिभाषा को अस्वीकार कर दिया है, जबकि कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भी इसकी आलोचना की है। सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल आजसू पार्टी ने भी घोषित स्थानीयता की परिभाषा को त्रुटिपूर्ण बताया है और खामियों को दूर करने की मांग है, वहीं भाजपा कार्यकर्त्ता पूरे राज्य में आज भी खुशियां मनाते दिखे।

झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

स्थानीय निवासी की परिभाषा के खिलाफ आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके खिलाफ झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकाला और राज्य सरकार का पुतला फूंका। धनबाद मंे झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक के निकट जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में बरवाअड्डा स्थित किसान चौक पर केंद्रीय सदस्य दुर्याेधन चौधरी के नेतृत्व में पुतला दहन किया। सरायकेला-खरसावां जिले में विधायक चंपई सोरेन, खरसावां में विधायक दशरथ गगराई, खूंटी में विधायक पौलुस सुरीन, चाईबासा में विधायक दीपक बिरुआ, चक्रधरपुर में विधायक शशिभूषण सामड़ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया है। झामुमो विधायक दशरथ गगराई ने बताया कि कल 9 अप्रैल को खरसावाँ आर्चरी अकादमी में में रास्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन में भाग लेने आ रहे मुक्यमंत्र्ाी को काला झंडा दिखा कर विरोध किया जाएगा।

मंच ने निकाला मशाल जुलूस
आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच ने इस नीति के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। आदिवासी जनपरिषद ने भी आंध्र प्रदेश की तर्ज पर नियोजन नीति बनाने की वकालत की। मंच के नेताओं ने कल घोषित स्थानीयता की परिभाषा को असंतोषप्रद बताया है।

आजसू पार्टी ने त्रुटियों को दूर करने की मांग की
आजसू प्रवक्ता डा देवशरण भगत ने कहा कि जो 200 वर्ष से रहे हैं और जो झारखंड से मैट्रिक की परीक्षा पास की है, दोनों की पात्रता स्थानीय नीति को लेकर एक ही कैसे हो सकती है। इस नीति में कई त्र्ाुटियां हैं, जिसको लेकर सीएम से बात की जाएगी।

स्थानीय नीति का लाभ युवाओं को नहीं मिलेगा,22 व 23मई को आर्थिक नाकेबंदीःबाबूलाल
झारखंड विकास मोर्चा ने राज्य सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता की परिभाषा को असंतोषजनक बताते हुए कहा कि इस नीति से यहां के बेरोजगार युवाओं को लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मांगों को लेकर आंदोलन करेगी और पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 22 व 23 मई को आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।गोड्डा में पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 16 के खंड तीन का हवाला देते हुए कहा कि 20 वर्षों तक सभी पदों पर नौकरी सुरक्षित रखनी चाहिए।

झाविमो ने छलावा बताया
झाविमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता की परिभाषा को आदिवासियों के लिए छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान सरकार को नीति बनानी ही थी, तो आंध्र प्रदेश और तेलांगना की तर्ज पर नीति लानी चाहिए थी, जहां वर्ग दो से ही स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण प्राप्त है। इसके साथ ही बंधु तिर्की ने मांग की राज्य सरकार संविधान के आर्टिकल 16 के तरह स्थानीय नीति पर विधानसभा में बहस कराकर इसे केन्द्र को स्वीकृति के लिए भेजा जाता। उन्होंने कहा कि यह नीति झारखंड वासी को परिभाषित करता है ना कि झारखंडी को। उनकी पार्टी विचार के बाद आंदोलन की रणनीति बनायेगी। उन्होंने आज रांची में पत्र्ाकारों से बातचीत में कहा कि अंग्रेज भी यहां पर सौ वर्ष तक रहे, तो क्या वे इंडियन हो गए। इसी प्रकार जो हाल के वर्षों में झारखंड आए, वे स्थानीय कैसे हो सकते हैं, वे झारखंडवासी हो सकते हैं, झारखंडी नहीं। उन्होंने कहा कि रामनवमी बाद पार्टी की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.