Latest News
सोशल मीडिया में प्राप्त शिकायत पर आजाद फार्मेसी में की छापामारी
रांची। कोविड-19/कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर को केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में सम्मिलित किया गया है। इसी बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो के जरिए जिला प्रशासन को शिकायत मिली कि मेन रोड स्थित मे0 आज़ाद फार्मेसी के द्वारा मास्क की कालाबाज़ारी की जा रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने अनुमण्डल पदाधिकारी रांची लोकेश मिश्रा को मामले की जांच करवा कर जरूरी कार्रवाई का निदेश दिया। जिसके पश्चात औषधि निरीक्षकों का एक दल जांच के लिए आज़ाद फार्मेसी पहुंचा, जहां से जांच दल को शिकायत में दिखाये गए मास्क सैंपल का कोई नहीं नमूना प्राप्त नहीं हुआ। जांच से संबंधित रिपोर्ट अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंप दी गई है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने भारत का राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करते हुए दिनांक 13 मार्च से मास्क एवं सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के संबंधित श्रेणी में डाल दिया है। जिस पर संज्ञान लेते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने सम्बन्धित आदेश भी जारी किया था।
जारी आदेश में कहा गया था कि, “किसी भी व्यक्ति, व्यवसायी या संस्था द्वारा मास्क के भंडारण, वितरण या बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ शख़्त से शख़्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत 2प्लाई, 3प्लाई सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।“
जिसके पश्चात शुक्रवार को उपायुक्त रांची के ट्विटर हैंडल पर एक शिकायतकर्ता ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि रांची के एक मेडिकल हॉल में मास्क की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। जहां 35 रुपये का मास्क 200 में बेचा जा रहा है।
उपायुक्त रांची ने मामले में संज्ञान लेते हुए अनुमण्ड पदाधिकारी रांची को इसकी तहकीकात करने और दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई का निदेश दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मिश्रा ने औषधि निरीक्षकों के तीन सदस्यों का एक दल बना कर इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगा। इस दल में गौरव कुमार सिंह, औषधि निरीक्षक रांची प्ट, चंदन प्रसाद कश्यप, औषधि निरीक्षक रांची ट एवं प्रतिभा झा, औषधि निरीक्षक रांची टप् शामिल थे।
जांच में क्या पाया गया
औषधि निरीक्षकों की टीम पुलिस और अन्य सहायकों के साथ में रोड स्थित आज़ाद फार्मेसी पहुंची और उनसे वीडियो से संबंधित पूछ ताछ की, जिस पर स्टोर के मालिक ने बताया कि हमारे मेडिकल स्टोर में इस तरह का कोई मास्क उपलब्ध नहीं है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के दोनों पार्टनर उपस्थित थे। इस दौरान उनसे स्टोर की स्टॉक पंजी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें पता चला कि स्टोर में एन95 मास्क के कुल 78 पीस उपलब्ध हैं, जिसकी एमआरपी उस पर अंकित है। इसके अतिरिक्त 45 रियूजेबल एन95 मास्क स्टोर में उपलब्ध है, जिसकी 50 पीस की खरीद की गई थी। इससे संबंधित जरूरी इनवॉयस एवं अन्य दस्तावेज जांच दल के समक्ष पेश किया गया।
सोशल मीडिया पर अपलोडेड वीडियो जिसमें प्रतिष्ठान द्वारा येल्लो कलर्ड मास्क की कीमत 200 रुपये बतायी गई है, इससे संबंधित पूछताछ भी की गई। जिस पर स्टोर के एक मालिक(पार्टनर) ने बताया कि वह मास्क प्रतिष्ठान में अब उपलब्ध नहीं है। संयुक्त जांच दल द्वारा संस्थान का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। जिसमें उपरोक्त वर्णित मास्क के अलावा अन्य कोई मास्क स्टोर में उपलब्ध नहीं पाया गया। घटना के बारे में उनके द्वारा बताया गया कि वीडियो में जिस मास्क के बारे में बात की जा रही है वह वीडियो 13 मार्च से पहले का है। जिस वक्त आवश्यक वस्तु अधिनियम मास्क पर लागू नहीं था। वह मास्क किसी लोकल वेंडर द्वारा 135 रुपये में खरीदा गया था, जिसे कुछ मुनाफे के साथ 150-200 रुपये के बीच ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा था।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
