Latest News
सुन्नी वक्फ बोर्ड भी सरेंडर करेगा, श्रीराम मंदिर बनेगाःइंद्रेश कुमार
रांची,23जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और हिन्दू जागरण मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर जन्मभूमि मामले में दो विषयों है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने श्रीराम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद विवाद मामले में फैसला सुनाया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में रामजन्म स्थान बनाम विवादित ढांचा के मामले सुनवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अदालत में इस मामले की सुनवाई महीने में होती थी, फिर सप्ताह में और अब तीन-तीन दिन पर सुनवाई हो रही है। इस दौरान शिया वक्फ बोर्ड की ओर से अपने दावे को वापस लेने की अर्जी अदालत में दी गयी है और कुछ दिनों में सुन्नी वक्फ बोर्ड भी सरेंडर करने वाला है। वे आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में रामजन्मभूमि को लेकर मुस्लिम और मलायली भूगर्भशास्री के नेतृत्व में हुई खुदाई में 30हजार वर्ष पुराने शासन के प्रमाण मिले है,जबकि एक भी इस्लामिक सबूत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
शशि थरुर जिन्ना के नयी आत्मा के रुप में
इंद्रेश कुमार ने कहा कि शशि थरुर आज देश में जिन्ना के नयी आत्मा के रुप में है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भारतीय मुस्लिम मंच व अन्य संगठनों के प्रयास से देश की आठ करोड़ महिलाओं को अधिकार दिलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मदरसों में तिरंगा नहीं लहराये जाते थे, लेकिन आज देशभर में 9-10हजार मुस्लिम मुहल्लों और कई मदरसों में भी तिरंगा लहराया जा रहा है। मंच ने देशभर में 20 लाख से अधिक मुस्लिमों से संवाद स्थापित करने का काम किया और 18-20 मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों से भी बात की गयी।
अपराध का कभी अभिनंदन नहीं किया जाता
देशभर में मॉब लिचिंग की बढ़ती घटनाओं पर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि किसी भी तरह के अपराध का कभी अभिनंदन नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं की निन्दा की जानी चाहिए, लेकिन गोवंशीय पशु का वध भी दुनिया भर के किसी देश में अच्छा नहीं माना गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के लिए सबसे अच्छा मां का दूध होता है और उसके बाद गाय के दूध को ही अच्छा माना गया है।
चार वर्ष में शीर्ष पर कोई स्कैंडल नहीं
इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद 70वर्ष में हर वर्ष बड़े स्कैंडल की खबर मिलती थी, लेकिन पिछले चार वर्ष में कोई स्कैंडल सामने नहीं आया है, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए शीर्ष से शुरु यह पहल नीचे तक जाएगी, दूसरी तरफ जो आज भ्रष्टाचार के प्रतीक है, उनसे लोगों को कोई उम्मीद नहीं रही। महंगाई के संबंध में एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है, लेकिन टमाटर, सब्जी व दाल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम हुई है। उन्होंने नैतिकता की बात करते हुए कहा कि चीन में भ्रूण हत्या 18 प्रतिशत है, जबकि भारत में इसे अपराध माना जाता है, यही कारण है कि यहां भ्रूण हत्या का दर 0.26प्रतिशत है। अमेरिका में आज 33प्रतिशत अविवाहित युवतियां गर्भवती हो जा रही है, जबकि देश में इसे अच्छा नहीं माना जाता है।उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए कठोर कानून बना दिये है, लेकिन इसके लिए लोगों का सहयोग भी जरुरी है।
पत्थलगड़ी-चर्च व मिशन के षड़यन्त्रों का देन
रांची के निकटवर्ती जिले खूंटी व झारखण्ड में अचानक सक्रिय हो रहे पत्थलगड़ी आंदोलन को उन्होंने चर्च व मिशन संस्थाओं का षड़यन्त्र करार दिया। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था में नवजात बच्चों के बेचने की घटना को उन्होंने कलंकित करने वाली अमानवीय कृत बताया। उन्होंने कहा कुछ धर्मों के लोग भारत में फिर से विदेशी झंडा बुलंद करने के लिए देश भर में षड़यन्त्रों कर रहे हैं। जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा। मसीही संस्थाएं व इनके द्वारा संचालित संगठन झूठ के बुनियाद पर व सेवा के नाम पर देश को शुरु से धोखा देते रहे हैं ये अब प्रमाणित हुआ। समाज इनसे सजग व सतर्क रहे।
संघ के ॰ष्टि में कोई दुश्मन नहीं
इंद्रेश कुमार ने कहा कि
आरएसएस के स्थापना काल से ही देश ही नहीं, पूरे विश्व में कोई भी जाति, धर्म,मजहब, पन्थ सम्प्रदाय के लोग कभी कोई संघ के लिये दुश्मन रहे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के पूर्वज एक ही हैं व भारत में निवास करने वाले सभी हिन्दू ही हैं। भारत की सुरक्षा इसकी सामाजिक एकता पर निर्भर है, इसी एकत्त्व की भावना से ही देश सुरक्षित रहेगा। इसके लिए सभी देशवासी अपने मतभेदों को भुलाकर, देश को पुनः विश्व गुरु बनाने व परम् वैभव तक ले जाने के पवित्र उद्देश्य में हम सभी जुट जाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों से कार्य करता है। हमारा कोई निजी उद्देश्य नहीं है अपितु देशहित ही सर्वपरि है। भारत मे निवास करने वाले सभी लोग भारतीय बनें,भारतीयता को अंगीकार करें और भारत से प्यार करें यही विचारों से समाज को संगठित करने की जरुरत है। इसी में राष्ट्र की सुरक्षा निहित है।
हिन्दू धर्म में विश्व कल्याण के बीज निहित
हिन्दू साम्प्रदायिकता का नहीं बल्कि मानवीयता का सूचक है। हिन्दू से बढ़कर को दूसरा धर्मनिरपेक्ष धर्म दुनिया में नहीं है। हिन्दू धर्म में विश्व कल्याण के बीज निहित है। दुनिया के सभी संकटों को समाधान भी हमारे धर्म में ही है। सभी को सनातन हिन्दू धर्म दर्शन व जीवन पद्धति की ओर लौटने के लिए अपील करते हुए इंद्रेश जी ने कहा, ये को नारा नहीं बल्कि ऐतिहासिक प्रामाणिक सच है। अगर मानवता का सच्चे अर्थों में संरक्षण करना है, मानव सभ्यता को बचाना है, तो फिर हिन्दू धर्म दर्शन, जीवन पद्धति से ही ये संभव है। इसके पीछे ऐतिहासिक कारण हैं। सभी लोगों को विश्व के सभी धर्मों का इतिहास पढ़ना चाहिए। आज तक के धर्मों के इतिहास में शांति, सहिष्णुता,अहिंसा व धर्मनितपेक्षता का वास्तविक परिचय सिर्फ हमने दिया है। आज या कल पूरे विश्व समुदाय को इस कठोर सच को स्वीकार करना ही होगा। किसी का नुकसान व अपमान हम भारतीयों का कभी संस्कार नहीं रहा है और इस सिद्धांत को हमने व हमारे पूर्वजों ने सच करके दिखाया है। संघ भी इसी पाथेय पर हमेशा चलता है। देश को मौन समर्पित सेवा देना ही हमारा धेय है। समरस समाज का निर्माण संघ का उद्देश्य है। एशिया से लेकर यूरोप और अफ्रीका से लेकर अमेरिका विश्व के हर कोने में शांति के फूल खिलाने के लिए, आज सनातन हिन्दू धर्म दर्शन चिंतन व यहां की जीवन शैली सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसपर विश्व समुदाय विचार करे।
आज का दौर राष्ट्रीय स्वभिमान का पुनर्जागरण काल
वर्तमान भारत के स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का वर्तमान दौर राष्ट्रीय स्वभिमान का पुनर्जागरण काल है। आज पूरे विश्व बिरादरी में भारत व भारतीयों के प्रति देखने का नजरिये में भारी बदलाव हुआ है। दुश्मन मुल्क अब देश पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं करते। डोकलाम में चीन की दादागिरी चारों खाने चित हु थी और भारतीय सैनिकों के जज्बे को देख कर चीन अपने सेना को वापस बुलाने के लिये मजबूर हो गया और शक्तिशाली चीन भारत से टकराव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका, ये सशक्त,उभरते भारत की तस्वीर है। पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ एक सैनिक विजयी भर नहीं था बल्कि भारतीयों को गर्व करने के लिए एक सुनहरे क्षण थे वो पल जिसपर सभी देशवासियों को अभिमान है। आज देश बदल रहा है। पहले आतंकी देश के होटलों में घुसकर आतंकी हमलों को अंजाम देकर कर निकल जाते थे लेकिन स्थिति अब उसके उलट है। आज आतँकवादी सीमापार भी नहीं कर पा रहे हैं, ये देश में में बड़े बदलाव को ही दर्शातें हैं। आज समाज जागरुक हो रहा है और राष्ट्र के लिए ये बेहद ही शुभ संकेत हैं।
प्रेस वार्ता में संघ के प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार,जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय,प्रान्त सोशल मीडिया प्रभारी सुमित शरण, प्रदेश सह बेटी बचाओ प्रमुख धनन्जय प्रसाद,प्रान्त उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा,राजेश सोनी,प्रदेश महामंत्री,प्रदेश कार्यकारिणी अमरेश कुमार,काकोली दास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रवीण सिंह प्रदेश महामंत्री, महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह,महामंत्री राकेश कर्ण, मठ मन्दिर सुरक्षा प्रमुख विक्रम शर्मा,अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
