Latest News
सुखाड़ की अद्यतन स्थिति की जानकारी जल्द मिलेगी-मुख्यमंत्री
/ स्थिति से निपटने के लिए 100करोड़ की व्यवस्था
रांची,9नवंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड के सुखाड़ की स्थिति का अद्यतन जानकारी जल्द सरकार को प्राप्त होगी। 18 नवंबर को गुमला के सूखा प्रभावित प्रखंडों में शिविर का आयोजन होगा। जहां किसान फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। किसानों का हक उन्हें जरूर मिलेगा। राज्य सरकार ने सुखाड़ के लिए 100 करोड़ का उपबंध किया है। साथ ही वृद्धों के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत 10 किलो अनाज देने की व्यवस्था की गई है। विपरीत परिस्थितियों के लिए गांव के मुखिया को 10 हजार रुपये दिये गए हैं, जो अनाज उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित बदरी गांव में कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक उरांव ने शिक्षित समाज की कल्पना की थी। उनके सपने को युवा पूरा करें। क्योंकि शिक्षा से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी का प्रवाह होगा। युवा शिक्षा के साथ साथ हुनरमंद भी बनें। राज्य सरकार 700 करोड़ रुपये युवाओं को हुनरमंद बनाने में कौशल विकास के माध्यम से कर रही है। हुनरमंद बन युवा स्वरोजगार अपना सकते हैं सरकार की योजनाओं का लाभ के सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता के माध्यम से युवा बड़ा बदलाव में सहायक हो सकते हैं। हमें मिल कर सुनिश्चित करना होगा कि गुमला के हर घर का बच्चा स्कूल जाएं।
67 साल में 38 लाख, 4 साल में 30 लाख घरों तक पहुंची बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि 67 साल में झारखण्ड के मात्र 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी। विगत 4 साल में वर्तमान सरकार द्वार 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचा दी गई। 31 दिसम्बर तक छुटे हुए सभी घरों तक बिजली पहुंच जाएगी और झारखण्ड का प्रत्येक घर बिजली से आच्छादित हो जाएगा।
महिला देश, राज्य और परिवार की शक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिला शक्ति का ही प्रतिफल है कि 15 नवंबर को पूरा राज्य खुले में शौच से मुक्त होने जा रहा है। रानी मिस्त्रियों ने गजब का कार्य किया है। महिलाओं कब सशक्तिकरण हेतु योजनाओं को उनतक पहुंचाया जा रहा है। अब स्कूलों का यूनिफॉर्म भी महिलाएं ही बनाएंगी। उन्हें मशीन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला के उपायुक्तों को निर्देश दिया जा चुका है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, पदमश्री अशोक भगत, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खां, गुमला के उपायुक्त समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
