Latest News
सीएम ने संभाली गोमिया उपचुनाव की कमान
कहा-सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में नहीं, जीतने के लिए लड़ रहे है
रांची,19मई। आगामी 28 मई को होने वाले गोमिया विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उतर आये है।
गोमिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पेटरवार में मुख्यमंत्री ने बूथ, मंडल, पंचायत एवं जोन स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा सिर्फ लड़ने के लिए मैदान में नहीं है, बल्कि जीतने के लिए लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि वे मतदान के लिए सबसे पहले अपने परिवार के साथ वोट डाले और फिर घर-घर जाकर मतदाताओं को बाहर आने के लिए प्रेरित कर मतदान केंद्रों तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, भाजपा को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्त्ताओं को यह भी सुझाव दिया कि मतदान के लिए बूथ पर दो-तीन कार्यकर्त्ता ही पर्याप्त होते है, बाकी कार्यकर्त्ता घर-घर से मतदाताओं को बाहर निकालने का प्रयास करें। टोली बनाकर अपने आस पड़ोस की मां-बहनों को घर से बाहर निकाले और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खनन क्षेत्र से मिलने वाली रॉयल्टी के दर में बढ़ोत्तरी की गयी, जिसके तहत पेटरवार, कसमार समेत अन्य इलाकों में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना शुरु हुई। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में केंद्र सरकार से 3000 करोड़ रुपये रॉयल्टी के एवज में मिलेंगे, जिससे राज्य के खनन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पाईप लाईन जलापूर्ति योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पैसा राज्य सरकार का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से भेजने का काम किया है।
रघुवर दास ने कांग्रेस और झामुमो नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार के कारण पूरे देश में झारखंड की बदनामी हुई। लेकिन अब देश और राज्य की जनता सारी बातों को समझ चुकी है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र पर 1972 से ही जनसंघ और भाजपा का कब्जा रहा है, छत्रुराम महतो ने इस क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया।
चुनावी सभा को भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के अलावा पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, विधायक विरंची नारायण समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार दिन दिनों तक गोमिया विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग प्रखंडों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
