/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
सीएम ने मांगे सुझाव,कहा-जनभागीदारी से ही विकास संभव
रांची,28जून।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि विकसित झारखंड की परिकल्पना को साकार करने के लिए सरकार सभी जरुरी कदम उठा रही है। संताल परगना के विकास पर सरकार का खास ध्यान है। वे आज पाकुड़ स्थित कृषि बाजार प्रागंण में विकास मेला सह प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विकास के लिए सुझाव मांगे और कहा कि झारखंड का विकास जनभागीदारी से ही संभव है। इसके लिए टॉल फ्री नंबर 181 पर डायल कर अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सरकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार का मुख्य लक्ष्य है। संताल परगना के विकास पर जोर देते हुए कहा कि पाकुड़, साहेबगंज, दुमका समेत अन्य संताल क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ विकास परक योजनाओं पर सरकार ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। झारखंड को विकास के पथ पर ले जाने के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। आने वाले पांच सालों में झारखंड को एक विकसित राज्य बनायेंगे। श्री दास ने पाकुड़ में 43 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और विकास मेले में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मनरेगा के 19 कनीय अभियंताओं और दो चौकीदारों को नियुक्ति पत्र भी दिये। विकास मेले में कुल 50 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया । इसमें शीतगृह, वनाधिकार पट्टा, शौचालय निर्माण हेतु राशि, महिला स्वयं सहायता समिति को प्रति समिति 50 हजार रुपये शामिल हैं। विकास मेल सह प्रदर्शनी के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ मे ंनवनिर्मित समाहरणालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हासंदा, विधायक आलमगीर आलम, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अनिल मुर्मू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, पाकुड़ के उपायुक्त एवं जिलेभर के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
गांव के लिए ग्रामीण ही योजना बनाएंगे-सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम सभी को टीम भावना मिलकर झारखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त एवं प्रगतिशील राज्य बनाना है। सबका साथ- सबका विकास को राज्य की प्रगति का आधार बताते हुए उन्हांेने कहा कि अगले वि ाीय वर्ष में अपना गांव अपना काम की योजना को मूर्त रुप देना है। अब ग्रामीण ही तय करेंगे कि उनके गांव में कौन सी योजना जरुरी एवं उपयोगी है ताकि उस योजना को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित किया जाय। वे आज सूचना भवन, पाकुड के सभागार में वनवंधु कल्याण योजना से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना से सभी ग्रमीण को शुद्व पेय जल हेतु 15 दिन के अन्दर डी0पी0आर0 बनाया जाय। उन्होंने गांवों में शौचालय निर्माण हेतु भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निदेश दिया। उन्होंने बिजली के लिए आवश्यकताओं के निर्धारण हेतु डी0पी0आर0 बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वनबंधु योजना के तहत पशुपालन योजना के तहत लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों को दो-दो गाय देने एवं पशु होस्टल बनाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को ए0एन0एम0 बहाली हेतु विज्ञापन निकालने का निदेश दिया। श्री दास ने कहा कि हमें सेवा भाव एवं जुनून के साथ काम करना है। हम यह संकल्प ले कि एक साल के अन्दर लिट्टीपाडा प्रखण्ड को पिछड़ा प्रखण्ड नही रहने देना हैं।
उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड देश के 10 पिछड़े प्रखण्डों में है इसलिए हमें वहाँ शिक्षा बढावा देना है, और स्कूल चले चलाये अभियान को जोर शोर से चलाना है। इसमें सभी जन प्रतिनिधियों को मदद और उनके सुझावों को लिया जाय ताकि हम लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड का तेजी से विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि वनवंधु कार्यक्रम में कौशल विकास भी है, इसलिए वहाँ के ग्रामीण आदिवासियों का रोजगार बढाने हेतु योजनायें बनानी है। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल, उपायुक्त, पाकुड़ं एवं जिले के अन्य विभागों के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)