/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
सीएम ने दिया राहत कार्य चलाने का आदेश, फैलिन से चार की मौत
100 ट्रांसफमर जले,50 की मरम्मति,तूफान के पूर्व एसएमएस भेज कर 12हजार को किया गया सचेत,एनडीआरएफ की दो टीमों ने बचाव कार्य में लिया हिस्सा, 7000 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया, बीमारी के प्रकोप व सांप काटने की घटना पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश, डैम व नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखने का आदेश

रांची,15अक्टूबर। राज्य में चक्रवातीय तूफान फैलिन से कम से कम चार लोगों मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची में तूफान से राज्य के विभिन्न जिलों में हुए नुकसान की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
विगत दिनों आए फाइलिन तूफान के कारण राज्य में हुए नुकसान से प्रभावित लोगों को आपदा राहत राशि 24 घण्टे के अन्दर सुलभ कराएं एवं इससे संबंधित सभी प्रक्रिया एक सप्ताह के अन्दर पूरी करने का आदेश दिया।
राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में वित्तमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह और आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मल्लिक की उपस्थिति में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद में पत्र्ाकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवातीय तूफान से चार लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि चार में से तीन लोगों की मौत बिजली के कारण हुई, वहीं एक व्यक्ति की मौत मकान गिरने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, खूंटी, धनबाद और बोकारो जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तूफान के दौरान सौ से अधिक ट्रांसफॉर्मर के नष्ट होने की भी खबर है, जिसमें से 50 ट्रांसफॉमरों की मरम्मति कर ली गयी है, साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान विद्य्नुत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा विभाग को चुस्त-दुरुस्त कर विभिन्न जिलों में राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 2-4 घटनाओं को छोड़कर राज्य में स्थिति सामान्य रही। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने 12 हजार लोगों को एसएमएस कर फैलिन से समय रहते सचेत कर दिया था, जबकि एनडीआरएफ की दो टीमों की तैनाती की गयी थी, पहली टीम को धनबाद में तैनात किया गया था, जबकि दूसरी टीम कोल्हान इलाके में प्रतिनियुक्त किया गया था। हेमंत सोरेन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान सात हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बिना देर किये राहत कार्य शुरु कर दें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है, प्राकृतिक आपदा के बाद बीमारी का प्रकोप बढ़ता है,ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर दवा व जल-जमाव की समस्या से निपटने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पंचायत स्तर पर दवा मुहैय्या कराने और सांप के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी बड़े डैम और नदियों का जलस्तर सामान्य है, लेकिन खतरे की आशंका को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी विभाग आपदा संबंधित राहत कार्य में और गति लाएं। स्वास्थ्य विभाग सचेत हो, पंचायत स्तर तक डायरिया, इलेक्ट्रोल पॉउडर, सर्प दंश इत्यादि की दवा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुहैया कराएं। दवा की सुलभता के संबंध में आमजनों को जानकारी देने के उद्देश्य से पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सुलभ दवाओं की सूची प्रदर्शित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वारिश के मद्देनजर राज्य की सभी नदियों एवं डैमों पर कड़ी नजर रखी जाए। झारखण्ड राज्य विद्य्नुत बोर्ड एक सप्ताह के भीतर सभी जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल कर विद्य्नुत आपुर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करें। वज्रपात से बचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्था का उन्होंने निदेश दिया।
बैठक में आपदा सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान के संबंध में 11 अक्टूबर को सूचना मिल चुकी थी जिस कारण ससमय राज्य के सभी उपायुक्तों को विडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निदेश दिए जा चुके थे। लगभग सात हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुँचाया गया था एवं उन्हें स्वच्छ पेयजल एवं भोजन सामग्री दी जा रही थी। राज्य में एन0डी0आर0एफ0 (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) के दो टिमों को बुलाया गया था जिनमें से एक जमशेदपुर एवं एक धनबाद जिले में रखे गए थे। दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी पूजा समितियों को एहतियात बरतने संबंधी निदेश दिए गए थे, जिसका उन्होंने पूरा-पूरा पालन किया एवं कोई भी दुर्घटना नहीं हुई।
बैठक में वित्त, ऊर्जा, वाणिज्यकर, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पशुपालन एवं मत्स्य तथा आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मल्लिक, मुख्य सचिव आर0एस0शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव, मंत्रीमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव, जे0बी0तुबिद, सचिव कृषि श्री नीतिन मदन कुलकर्णी, एन0आर0एच0एम0 निदेशक, मनीष रंजन, निदेश प्रमुख स्वास्थ्य डॉ0 प्रवीण चन्द्रा, अध्यक्ष झारखण्ड राज्य विद्य्नुत बोर्ड एस0एन0वर्मा समेत वरीय पदाधिकरीगण उपस्थित थे।
दुमका में 200 मकान क्षतिग्रस्त
दुमका जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण 13 एवं 14 अक्टूबर को फेलिन चक्रवात से आंशिक क्षति हुई है। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन के द्धारा चक्रवात के पहले ही सभी प्रखंडों में हाई अलर्ट जारी किया गया था और लोग पहले ही सतर्क हो गए थे।
फेलिन चक्रवात के दौरान लगातार वर्षा से लगभग 200 आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस तूफान से मुख्यतः रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, जरमुण्डी एवं मसलिया प्रखंड प्रभावित हुए है। इनमें क्रमशः 27, 72, 30 एवं 36 आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ घर काठीकुण्ड अंचल में भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्येकपीड़ितोंपरिवार को तत्काल राहत सामग्री के तौर पर 20 किलो चावल, 4 मोमबत्ती, 10 मीटर पॉलिथीन, 1 पैकेट माचिस, 2 किलो चुड़ा एवं 250 ग्राम चीनी वितरित किया गया है। जिला प्रशासन द्धारा आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत दिये जाने वाले अनुदान के संबंध में अभिलेख तैयार किया जा रहा है। अनुदान की राशि प्राप्त होने पर पीड़ितों के बीच वितरित की जाएगी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)