Latest News
सीएम ने अहमद पटेल के निधन पर दुःख व्यक्त किया
रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल जी के आज सुबह निधन की खबर से मन दुःखी है। उन्होंने ईश्वर से उनके परिवार व मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने दुःख व्यक्त किया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम , झारखंड सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू, आदित्य विक्रम जायसवाल एवं निरंजन पासवान ने देश के दिग्गज नेता, कांग्रेस के प्रमुख स्तंभ, सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पटेल साहब के असामयिक निधन के बारे में सुनकर मन दुखित एवं व्यथित है, इस चुनौतीपूर्ण मुश्किल घड़ी में देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है,मेरी गहरी संवेदना उनके परिजनों शुभचिंतकों और देशभर के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ है। डॉ. उरांव ने कहा कि करीब पांच दशक तक कांग्रेस संगठन में सक्रिय अहमद पटेल ने संगठन की मजबूती के लिए जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनकी संगठनात्मक क्षमता, समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और कर्त्तव्य के प्रति ईमानदारी के कारण सभी उनका सम्मान करते थे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने अहमद पटेल को भारतीय राजनीति का एक ऐसा कद्दावर शख्स बताया, जिसका विरोधी भी बड़ा आदर और सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल ने पार्टी को ही अपना परिवार माना और संगठन की मजबूती के लिए दिन रात प्रयासरत रहे।
राज्य सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक, हर राजनीतिक मर्ज की दवा थे। मृदुभाषी,व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहने वाले महान शख्सियत का निधन देश का एवं कांग्रेस पार्टी की बड़ी क्षति हुई है जिसकी कमी आने वाले दिनों में पूरी नहीं की जा सकती।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभिभावक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद अहमद पटेल के निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों तथा शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दें।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा आज एक दुखद दिन है, हर मुश्किल घड़ी में पार्टी के साथ खड़े रहे और पार्टी के खेवनहार बने रहे अहमद पटेल के निधन से देश भर के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता दुखी हैं।जिन्हें हर छोटा-बड़ा दोस्त, साथी, आलोचक भी एक ही नाम से सम्मान देते थे अहमद भाई। जिन्होंने सदा,निष्ठा व कर्तव्य परायणता से जिम्मेदारी निभाया,पार्टी को ही परिवार माना, जिन्होंने राजनीतिक लकीरों से ऊपर उठकर दिलों में जगह बनाई ऐसे महान शख्सियत को बारंबार प्रणाम है। आलोक कुमार दूबे ने अपनी पुरानी यादों का जिक्र करते हुए बताया कि जब वे एनएसयूआई में सक्रिय थे, तो तत्कालीन महासचिव और एनएसयूआई तथा युवा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में अहमद पटेल का संगठन विस्तार को लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा। दिल्ली जाने पर अक्सर उनसे मुलाकात होती थी और हर बार वे हौसला बढ़ाने का काम किया करते थे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि हहमद पटेल साहब नहीं रहे, वे कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक ,हर राजनैतिक मर्ज़ की दवा वे थे। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहने वाले अहमद भाई अमर रहे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अहमद पटेल संगठन के कार्यकर्त्ताओं के दिलों पर राज करते थे, उन्होंने राजनीति में किसी का कद छोटा किये, बिना एक लंबी लकीर खींची, जिसे मिटा पाना संभव नहीं हैं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
