Latest News
साहेबगंज स्मार्ट शहर बनेगा,पूर्वाेत्तर के विकास का द्वार खुलेगाःसीएम
रांची,12जनवरी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि संताल परगना में मलुटी गांव स्थित पर्यटन स्थल के विकास के लिए 14 करोड़ रुपये की राशि से संरक्षण और विकास का कार्य चल रहा है। देवघर में श्रावणी मेला से पूर्व क्यू कम्पलेक्स का निर्माण पूरा हो जाएगा तथा कांवरियों को अभूतपूर्व व्यवस्था मिलेगी। साहेबगंज में पर्यटन विकास के लिए सरकार .तसंकल्प है।हमारी सरकार पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने के लिए .त संकल्पित है। जनता बजट जनभावनाओं के अनुरुप बने। बजट पारदर्शी और जनबजट बन सके इसी उद्देष्य से आपके बीच आया हूँ। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना अवश्य कार्यान्वित होगी ताकि मीडिया के साथियों को स्वास्थ्य के जोखिम से सुरक्षा मिल सके। वे आज दुमका में संताल परगना प्रमंडलस्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी में सभी जिलों से आये समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती की शुभकामना भी दी।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि साहेबगंज राज्य का स्मार्ट शहर बनेगा। साहेबगंज से होकर ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास का द्वार खुलेगा। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी के बाद कभी भी प्रधानमंत्री बहुप्रतीक्षित गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे। यह पुल पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भारत सरकार के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगा। आदिम जनजाति बटालियन का ध्येय हमारे वीर पहाड़िया जनजाति के लोगों को रोजगार ओर देश सेवा से जुड़ने का अवसर सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि पाँच वर्षों में हम झारखण्ड को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगें। यह राज्य देश का सबसे सुरक्षित राज्य होगा। हाईवे प्रेट्रोलिंग सुनिश्चित होगी। वर्ष 2016-17 में झारखण्ड देश का ऐसा राज्य होगा जो अलग से .षि बजट प्रस्तुत करेगा। किसानों और खेती के प्रति हमारी प्राथमिकता इसे दर्शता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पानी क्रान्ति लायेगे। खेतों का पानी खेत में गांव का पानी गांव में रहेगा। हम 2016 में वर्षा का जल नदी या नालों से होकर समुद्र की ओर नहीं जाने देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटानागपुर का रांची हो या संताल परगना का साहेबगंज सरकार के विकास की बयार पूरे राज्य के लिए होगी। गढ़वा चाईवासा से लेकर साहेबगंज तक विकास लहलहायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि .षि बागवानी और पशुपालन के समेकित विकास से ही राज्य व्यापी पलायन की समस्या से मुक्ति पायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान की सफलता के लिए समाज के सभी वर्ग सामने आये। सभी उपायुक्त सभी अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्ग 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच ग्राम पंचायत की कार्यवाही में अपनी भागीदारी अवश्य दें। राज्य का मुख्यमंत्री, मंत्री तथा एक-एक व्यक्ति योजना बनाओ अभियान का हिस्सा बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पंचायत के विकास के लिए 70-80 लाख रुपये तक प्रावधानित है जो गांव की कार्यकारिणी की अनुमति से ही व्यय की जाएगाी। किसी को भी लूट की छूट नहीं होगी। श्री रघुवर दास ने कहा कि सबका साथ सबका विकास केवल नारा नहीं है, हमारी प्रतिबद्धता भी है। महात्मा गांधी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न को साकार करने का यह विनम्र प्रयास है।
उन्होंनेे कहा कि राज्य के सभी हाई स्कूलों में गोदरेज के डेस्क बैंच सुनिश्चित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्ष में राज्य के सभी विद्य्नालयों में सुविधायुक्त प्रयोगशाला होगा। साथ ही बालिकाओं एवं बालकों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। संताल पगरना के पाकुड़, दुमका, देवघर और गोड्डा में मॉडल कॉलेज खोले जायेंगे। इन जिलों के उपायुक्तों को भूमि चिन्हित कर जल्द से जल्द सरकार को प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया है।
संगोष्ठी में प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग, एन0एन0सिन्हा, प्रधान सचिव जन संसाधन विभाग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव उर्जा विभाग, एस0के0जी0 रहाटे ने अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी एवं अपनी प्राथमिकताओं से संगोष्ठी को अवगत कराया।
संगोष्ठी में दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज तथा पाकुड़ जिले से समाज के विविध क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन, सिंचाई, रोजगार, लघु एवं कुटीर उद्य्नोग की स्थापना, महाविद्य्नालय, चिकित्सा एवं तकनीकी महाविद्य्नालय की स्थापना, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा, पर्यटन, सड़क, वर्षा जल संचयन, मजदूरों के पलायन पर रोक, परिवार से ठुकराये हुए महिलाओं एवं अनाथ बच्चों के लिए आश्रय गृह की स्थापना, कृषि प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना, आदिम जनजातियों के विकास आदि से संबंधित कई गम्भीर सुझाव दिये।
इस अवसर पर डॉ लुईस मरांडी, मंत्री समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण सहित), राज पलिवार, मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, विधायक ताला मरांडी, प्रधान सचिव योजना सह वित्त विभाग अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव एन एन सिन्हा जल संसाधन एवं वन एवं पर्यावरण के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, उर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री एस के जी राहटे, सचिव कल्याण विभाग राजीव अरुण एक्का, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अजय कुमार सिंह, सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अराधना पटनायक, सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग नितिन मदन कुलकर्णी, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल एन0 के0 मिश्र, डी0आई0डी0 देव बिहारी शर्मा तथा दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज तथा पाकुड़ जिले के उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त के साथ अन्य अनेक आलाधिकारी मौजूद थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
