Connect with us

Latest News

सर्विस वोटरों के लिए नया पोस्टल बैलेट-एल ख्यांग्ते

Published

on


रांची,28फरवरी। सर्विस वोटरों के लिए चुनाव आयोग ने नयी पहल की है। आयोग ने पहली बार सी-डैक के सहयोग से नया इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट विकसित किया है। जिसका प्रयोग लोकसभा चुनाव दो हजार उन्नीस में किया जाएगा। इससे सर्विस वोटरों को काफी सहुलियत होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते ने बताया कि इस व्यवस्था में सेवा मतदाताओं को उनके ई-मेल अड्रेस पर इंटरनेट के जरिए पोस्ट बैलेट भेजा जाएगा, मेल मिलने के बाद वे इसे डाउनलोड कर प्रिंट कराएंगे। इसके बाद अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिन्ह के कॉलम में मताधिकार का प्रयोग कर उसे लिफाफे में सील करके संबंधित लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को डाक के माध्यम से वापस भेज देंगे। उन्होंने बताया कि डाक के जरिए पोस्टल बैलेट भेजने की अपेक्षा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पोस्टल बैलेट के प्रेषण में समय की बचत होगी।
कौन होते हैं सेवा मतदाता
भारतीय जनप्रतिनिधत्व अधिनियम-1951 के तहत सेवा मतदाता के अंतर्गत केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान, राज्य पुलिस बल के जवान जो दूसरे राज्यों में अपनी सेवा दे रहे हों, केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जो भारत के बाहर पोस्टेड हों, विभिन्न देशों के भारतीय दूतावासों में अंबेसडर समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी, विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक (एनआरआई) के अलावा सेवा मतदाता की पत्नी जो उसके साथ में रह रही हो को भी शामिल किया गया है.
निर्वाचक नामावली में कैसे दर्ज कराएं नाम
इलेक्टोरल रॉल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत निर्वाचक नामावली में सशस्त्र बल के जवान फॉर्म-2 , दूसरे राज्यों में सेवा दे रहे राज्य पुलिस बल के लिए फॉर्म दृ2 ।, केंद्र सरकार के वैसे कर्मी जे भारत के बाहर पोस्टेड हैं के लिए फॉर्म-3, एनआरआई मतदाताओं के लिए फॉर्म-6-। भरना होगा. इनके द्वारा भरे गए फॉर्म का सत्यापन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है.
ईटीपीबी में भेजी जाने वाली सामग्री
इलेक्टॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट (ईटीपीबी) को इलेक्ट्रानक डाटा फॉरमेट में सेवा मतदाता को रियल टाइम बेसिस पर भेजा जाता है. इसके लिए जरूरी है कि संबंधित सेवा मतदाता इलेक्टॉनिक माध्यमों का इस्तेमाल करता हो. ईटीपीबी के जरिए पोस्टल बैलेट पेपर, फॉर्म 13-। (मतदाता के लिए घोषणा पत्र), फॉर्म 13-ठ कवर ए ( अंदरुनी लिफाफा), फॉर्म 13-ब् कवर बी ( बाहरी लिफाफा), फॉर्म 13-क् ( सेवा मतदाता के लिए दिशा निर्देश) सेवा मतदाता को प्रेषित किया जाता है.
ईटीपीबी के प्रेषण की प्रक्रिया
निर्वाची पदाधिकारी को अपने क्षेत्राधिकार में सेवा मतदाताओं को भेजे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट पेपर का पिन जेनरेट का अधिकार है. इसके बाद पिन नंबर सेवा मतदाता को सुरक्षित नेटवर्क, ई-मेल, एसएमएस के माध्यम से रिकॉर्ड अफसर के द्वारा भेज दिया जाता है. फिर, यूनिट अफसर पोस्टल बैलेट के प्रोटेक्टेड पासवर्ड को डाउनलोड कर ई-ट्रांसमिट के जरिए सेवा मतदाता को प्रेषित कर देता है.
कैसे करें मताधिकार का प्रयोग
पोस्टल बैलेट मिलने के बाद सेवा मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के कॉलम में मार्क करता है. फिर, घोषणा पत्र पर अपने हस्ताक्षर करता है. फिर इन्वेलप सील कर देता है. फिर, घोषणा पत्र औऱ इन्वेलप ए को इन्वेलप बी में बंद कर सील कर देता है. इसके उपरांत इन्वेलप बी को डाक के जरिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को प्रेषित कर देता है.
काउंटिंग की प्रक्रिया
निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्री दृकाउंटिंग की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले फॉर्म 13-ब्, फॉर्म 13-।, फॉर्म 13-ठ और पोस्टल बैलेट पेपर का सत्यापन किया जाता है. इसमें वैध पाए जाने वाले पोस्टल बैलेट पेपर को मतगणना के लिए अग्रसारित कर दिया जाता है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.