Latest News
सरकार बनते ही झारखंड के किसानों का भी ऋण माफ होगा-आरपीएन सिंह
बाघमारा में भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली
रांची,3फरवरी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रमण्डलीय महारैली ’भाजपा भगाओ देश बचाओ’ का शुभारम्भ रविवार को कोयलांचल की धरती से प्रारम्भ हुआ। धनबाद जिला के बाघमारा स्थित माथा बांध मैदान से कांग्रेस ने हजारों लोगों की उपस्थिति में उमड़े जन सैलाब के बीच भाजपा को हटाने के लिए शंखनाद किया।
महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आर.पी.एन.सिंह ने महारैली में अपार भीड़ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी।उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने सिवाय जुमलेबाजी के कुछ नहीं किया।वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जो कहते है वो करते हैं, दस दिनों के अंदर कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का ऋण तीन प्रदेशों में माफ कर दिया, उन्होंने कहा झारखण्ड में भी सरकार बनते ही झारखण्ड के किसानों के सभी ऋण माफ करने का अनुरोध राहुल गांधी से करेंगे। आरपीएन सिंह ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व में आने वाली सरकार देश के सभी गरीबों को न्यूनतम राशि देगी, मोदी की तरह हर खाते में पंद्रह लाख का जुमला नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं,इन प्रतिभाओं का समुचित उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत नहीं कहती कि चौकीदार ही चोर है क्योंकि चौकीदार ने विजय माल्या, नीरव मोदी, मेंहुल चौकसी जैसे लोगों को देश से भागने में मदद की। देश की जनता और झारखण्ड की जनता चुन चुन कर हिसाब लेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड करीब एक साल से घूम रहा हूँ पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूँ कि अगली सरकार भाजपा की नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस मजबूत है इसलिए कोलेबिरा का चुनाव हम जीत पाये। सिंघार ने कहा झारखण्ड सरकार के निक्कमेपन का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि यहां भूख से लोगों की मौत हो जाया करती है, ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा और कोयलांचल का असली शेर कौन है तय करने का वक्त आ रहा है।मोदी और रघुवर दोनों पांच साल से झूठ बोल रहे हैं, सभी वायदे फेल हो गया मुख्यमंत्री बच्चों को अंडा चोर बोलते हैं, जेपीएससी में घोटाला, भूख से मौत, शिक्षकों की मौत, दुष्कर्म की शिकार बच्चियों की नियति, बिजली की आंख मिचौली इस सरकार की उपलब्धि है।
कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बीजेपी के विकास के नारे का आकलन करने का समय आ गया है, विकास पूरी तरह से फेल कर गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को बनाए रखना है कयोंकि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ती है। देश और राज्य की जनता को आह्वाहन किया कि सरकार को बदल डाला। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मोर्चा संगठन के प्रभारी श्री रवीन्द्र सिंह ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आर.पी.एन.सिंह तथा सह प्रभारी मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री उमंग सिंघार की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दूबे, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जलेश्वर महतो,मन्नान मल्लक, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी,ओबीसी चेयरमैन अभिलाष साहू,पूर्व सांसद डॉ सरफराज अहमद,सुलतान अहमद, रवीन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, मानस सिन्हाने भाजपा को हटाने के लिए हुंकार भरी।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि बाघमारा में आयोजित प्रमण्डलीय रैली के बाद दूसरी भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली संथालपरगना के देवघर में 13(तेरह) फरवरी ,पलामू प्रमण्डल के डाल्टेनगंज में 15 (पन्द्रह) फरवरी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के गुमला में 24 (चौबीस) फरवरी को आयोजित की जाएगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
