Latest News
सरकार न्यूनतम सुरक्षा की गारंटी मुहैय्या कराने में नाकाम-सुबोधकांत
कांग्रेस का आज एसएसपी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन
रांची,25अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राज्य सरकार आम नागरिकों को न्यूनत्तम सुरक्षा की गारंटी मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी रांची क्राइम कैपिटल में तब्दील हो गई है। 24 अक्टूबर को महज दो घंटे के अंदर तीन-तीन पेट्रोल में लूटी लूट की घटनाएं पुलिस की नाकामी और ध्वस्त हो चुके कानून व्यवस्था की तस्वीर बयां करने के लिए काफी है। पिछले सितंबर माह से लेकर अब तक अपराधी मस्त, जनता त्रस्त और पुलिस पस्त की कहावत चरितार्थ हो रही है। राज्य के राजधानी में इतने बदतर हालात है तो झारखंड के अन्य दुरस्त जिलों में हालात क्या होंगे यह बताने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती, छिन्नतई की घटनाएं जिस प्रकार से सामने आयी है, उससे पूरे जनमानस में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य सचिव के आवास के 500 मीटर के अंदर हत्या, राइफल छिन्नतई, जहरीली शराब कांड, गिरती हुई कानून व्यवस्था की हालात बयां कर रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जो अंतिम आंकड़े जारी किये गये हैं उसमें इस वर्ष 798 हत्याएें हुई है जो विगत वर्ष से 108 हत्या की वारदात ज्यादा हुई है। बीते साल 151 डकैती की वारदातें हुई थी, इस साल 65 से भी ज्यादा मामले दर्ज करने की बात कही गई है। वर्ष 2017 में दुष्कर्म के 554 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस वर्ष अब तक यह आंकड़ा 650 के पार कर चुका है। बीते वर्ष गृह भेदन के 618 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 745 के पार हो चुका है। राज्य पुलिस को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होने के बावजूद अपराधिक वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस राज्य में पुलिस न तो राज्यपाल की बात सुनती है न तो मुख्यमंत्री की। फिर जनता की फरियाद को कैसे सुनेगी। 13 अप्रैल को ही महामहिम राज्यपाल ने डीजीपी को बुलाकार कड़ी फटकार लगायी थी राज्य में कानून का राज्य स्थापित करने का निर्देश दिया था, बावजूद उसके पिलसिया तंत्र नाकामी से उबर नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री की तो बात ही छोड़ दीजिए जब कोई घटना होती है तब वह फटकार लगाने की बात कहते हैं। डीजीपी अपराध पर नियंत्रण लगाने के बजाय जीडीपी बढ़ाने को लेकर बयानबाजी करते हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस पीसीआर वैन के सामने अपराधिक वारदात का अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। राज्य में पुलिस प्रशासन का इकबाल कहीं दिखाई नहीं देता। जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को राजधानी रांची में अपराधियों ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया और 6 लाख 35 हजार रूपया की लूट कर राजधानी रांची में कोहराम मचा के रख दिया। अपराह्न 03ः30 बजे जगरानी पेट्रोल पंप से बाइक में सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर 18 हजार रूपया नगद की लूट की। शाम 05ः57 मिनट में झरी सकलदीप पेट्रोल पम्प से 45 हजार रूपया नगद लूट।शाम 06ः10 बजे माधव पेट्रोल पंप से 72 हजार रूपया की लूट। इसके अलावा 24 अक्टूबर को करीब अपराह्न 03 बजे ही फिल्म कलाकार नवीन केरकेट्टा के चुटिया अयोध्यापुरी स्थित एलए गार्डेंन रोड नंबर 05 स्थित आवास सह टरू एंड ट्रेवल्स कंपनी के कार्यालय में बदमाशों ने घुसकर मारपीट की और 05 लाख रूपए की लूट की। 24 अक्टूबर 2018 को लालपुर थाना स्थित तनिष्य ज्वेलर्स शो रूम के मैनेजर और महिला कर्मियों के साथ एक युवक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 24 अक्टूबर को लालपुर थाना स्थित महेन्द्र प्रसाद महिला कॉलेज से रात आठ बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने छात्र मोहित कुमार ठाकुर का अपहरण कर उठाया।
उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर कल महानगर कांग्रेस कमिटी वरीय पुलिस अधिक्षक के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम एवं रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे मौजूद थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
