Connect with us

Latest News

सभी विभागों में जल्द होगी ई- सेवापुस्त की शुरुआत : निधि खरे

Published

on

1 जुलाई से कार्मिक विभाग के पदाधिकारी कर सकेंगे ऑनलाईन अवकाश के लिए आवेदन
ऑनलाईन उपलब्ध होगा पदाधिकारियों, कर्मियों का पूर्ण विवरण
रांची,20जून।राज्य की कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों के ई-सेवापुस्त के डिजीटलीकरण का कार्य केन्द्र सरकार के द्वारा प्रायोजित परियोजना एचआरएमएस मानव संपदा के तहत कराया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन के उपरांत सभी कर्मियों का ई-सेवापुस्त उपलब्ध हो जायेगा तथा स्थापना से संबंधित कार्य ऑनलाईन किये जा सकेंगे। इसके क्रियान्वयन के लिये कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग नोडल विभाग के रुप में कार्यरत है।
निधि खरे ने कहा कि इस क्रम में कार्मिक विभाग द्वारा पंचम सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित 88 उप समाहर्ताओं का नियुक्ति पत्र दिनांक 14 जून 2016 को ऑनलाईनप निर्गत किया गया था। यह स्थापना को ऑनलाईन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन उप समाहर्ताओं का सेवा में योगदान भी ऑनलाईन कराया गया।
उन्होंने कहा कि इस ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से सरकार तथा कर्मी अनेक सुविधा सुगमता के साथ प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन आदेश निर्गत करना, इनमें से एक है। यदि ऑनलाईन निर्देश निर्गत किया जाता है तो कार्यालय को कागजात-दस्तावेज संधारित करने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी आंकड़े कंप्यूटर के सरवर में सुरक्षित रखे रहेंगे। आवश्यकता अनुसार इसे प्राप्त किया जा सकेगा। इसका लाभ यह भी ऑनलाईन आदेश निर्गत करने पर ई-सेवापुस्त अपने आप अपडेट हो जायेगा तथा ऑनलाईन उपलब्ध भी रहेगा। इसके क्रियान्वयन के पश्चात कर्मियों की व्यक्तिगत सूचना, पता, परिवार की सूचना, शिक्षा, प्रशिक्षण का विवरण, सभी प्रकार के अवकाश, सेवा इतिहास, वेतन आदि, प्रोन्नत्ति, एसीपी, एमएसईपी, एसीआर-परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट संपत्ति का विवरण विभागीय कार्यवाही आदि की सूचना ऑनलाईन मिल सकेगी। इसके माध्यम से नियुक्ति, स्थानांतरण, प्रोन्नत्ति, वेतन वृद्धि, संशोधित वृत्ति उन्नयन, विभागीय कार्रवाई, सेवा संपुष्टि, सेवा विनयमन आदि के ऑनलाईन आदेश निर्गत किये जा सकेंगे। साथ ही कर्मियों के द्वारा कई कार्य ऑनलाईन निष्पादित किये जा सकेंगे जिनमें एसीआर-एपीएआर को ऑनलाईन भरना, संपत्ति की घोषणा ऑनलाईन माध्यम से करना, विभिन्न प्रकार के अवकाश के ऑनलाईन आवेदन देना आदि भी है। इन सबों की स्वीकृति भी ऑनलाईन होगी।
निधि खरे ने यह भी जानकारी दी कि कार्मिक विभाग ने एचआरएमएस के माध्यम से पहला ऑनलाईन आदेश निर्गत कर दिया है तथा एक जुलाई 2016 से कार्मिक विभाग अपने कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के ऑनलाईन अवकाश के क्रियान्वयन की योजना पर काम कर रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.