Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

सड़क हादसे के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा-सीपीजोशी

Published

on

रांची-रड़गांव-महुलिया पथ का शिलान्यास
DSC_3645रांची]3अप्रैल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री सी-पी- जोशी ने कहा है कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना के शिकार होने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है, इसी तरह चरणबद्ध तरीके से राज्य में भी सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
रांची के नामकुम अंचल स्थित रामपुर गांव में रांची-रड़गांव-महुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 163 कि.मी. और विकास से रामपुर तक बाईपास सड़क निर्माण योजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ-मनमोहन सिंह सरकार के विकास के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जयपुर तक एनएच में सड़क हादसे के शिकार होने वाले परिवारों को मुआवजा देने की नीति बनायी गयी है] जबकि वे आज यह घोषणा करना चाहते है कि आज शिलान्यास होने वाले रांची-रड़गांव-महुलिया पथ जब बनकर तैयार हो जाएगी] तो इस सड़क पर हादसे के शिकार होने वाले आश्रितों को भी सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि देश भर में 46 लाख किमी लंबी सड़क है] जिसमें गांव] जिला] प्रदेश की राजमार्ग शामिल है] वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 48000किमी है] आजादी के प्रारंभिक वर्षाे में संसाधन के अभाव में एनएच निर्माण की गति धीमी थी] लेकिन अब मनमोहन सिंह सरकार में सड़क निर्माण कार्य में तेजी आयी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेड-पब्लिक-पार्टनरशिप पर सड़क] बिजली और रेल लाईन बनाने का काम शुरु किया जाना चाहिए] तभी तेज गति से विकास संभव है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की ईष्या होती है कि झारखंड में इतना अधिक प्राकृतिक संसाधन है और इसके सही उपयोग से राज्य तेजी से प्रगति कर सकता है] यहां के लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जितनी तेज गति से सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा] उतनी ही तेज गति से राज्य का आर्थिक विकास संभव हो पाएगा]सड़कें बनेगी] तो आवागमन की सुविधा बढ़ेगी] लोगों को रोजगार मिलेंगे।

लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, काम नहीं करने वाले संवेदक ब्लैक लिस्टेड होंगे -राज्यपाल
राज्यपाल डॉ- सैयद अहमद ने कहा है कि समय पर काम नहीं करने वाले संवेदकों को काली सूची में डाल दी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी] जबकि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे प्रखंड से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिम्मेवारियों को निभा चुके है और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मंत्री पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेवारियों को निभा चुके है]इसलिए उन्हें यह अच्छी तरह से पता है कि कैसे काम करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने काम में कोताही या गलती करेंगे] तो इसका खामियाजा उनके परिवार को भी भुगतना होगा]क्योंकि जिम्मेवारी नहीं निभाने वाले अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
राज्यपाल ने कहा कि वे पिछले चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर झारखंड आए थे] राज्य की कठिनाईयों से वे परिचित है। उन्होंने कहा कि यह किस्मत की बात है कि उन्हें एक अच्छी टीम मिल गयी है] इस टीम को लेकर वे थोड़े ही समय में जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्याएं इतनी अधिक है, जबकि वे जिस वाहन पर बैठे है, वह खराब है और सड़कों पर भी गड्ढा है, ऐसी स्थिति में जब वाहन का ब्रेक खराब है, बैट्री डाउन है, तब भी काम करना है] इसके बावजूद वे अपने काम में लगे हुए है]क्योंकि उनका मानना है कि समय चाहे जितना भी मिलें, उसी में काम करना चाहिए] क्योंकि अधिक समय मिल जाने के बावजूद काम नहीं होगा, तो लोगों की नाराजगी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जब वे आये थे] तो शिक्षा की स्थिति भी राज्य में अच्छी नहीं थी]आज रांची विश्वविद्य्नालय को देश में 33वां स्थान मिला है] वहां भी उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाये है।

रांची-टाटा मार्ग औद्य्नोगिक कॉरिडोर के रुप में उभरेगा-सुबोधकांत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सबसे ज्यादा वाहनों का परिचालन होता है और आने वाले समय में यह सड़क औद्य्नोगिक कॉरिडोर के रुप में उभरेगा। उन्होंने बताया कि रांची-जमशेदपुर राज्य के लिए आर्थिक क्रांति का मार्ग बनेगा और आज इस सड़क के फोर लेन के चौड़ीकरण सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेल लाइन की सुविधा नहीं है, ऐसी स्थिति में एनएच ही सूबे के लिए लाइफ-लाइन कीतरह है]इस पर केंद्र सरकार की ओर से और अधिक पहल करने की जरुरत है।
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में भी वहीं अधिकारी है, जो पूर्ववर्ती सरकार में थे, लेकिन राष्ट्रपति शासन में तेजी से काम होना यह दर्शाता है कि अब तक सत्ता में रहे राजनेताओं में लीडरशिप का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में किसी मामले को जलेबी की तरह बना दिया जाता था, जो अब राष्ट्रपति शासन में एक ही लाइन में फैसला हो जा रहा है। उन्होंने साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल निर्माण, एनएच 32 व 33 पर सड़क मार्ग को दुरुस्त कर जमशेदपुर-धनबाद को सुगम बनाया जा सकता है]वहीं हजारीबाग-रांची मार्ग बनकर तैयार है, लेकिन बूटी मोड़ से विकास तक फोर लेन के कार्य को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रांची-पलामू राष्ट्रीय राजामार्ग पर भी समुचित ध्यान देने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया।

राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण व सुरक्षा देगी -मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आरएस वर्मा ने कहा कि रांची-रड़गांव-महुलिया सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने में राज्य सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण और सुरक्षा में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि सड़क बनने के बाद 12-5वर्षाें तक इसका रखरखाव भी निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के पूरा हो जाने से स्थानीय लोगों को जहां रोजगार मिलेंगा, वहीं क्षेत्र का तेजी से आर्थिक-सामाजिक विकास भी होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.