Latest News
संक्रमितों को एंबुलेंस, ऑक्सीमीटर समेत अन्य सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश होगी-रामेश्वर उरांव
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कोरोना संक्रमितों को और अधिक प्रभावी तरीके से सहायता उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर समेत अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति के कंट्रोल रूम में इन सारे बिन्दुओं को लेकर विधायक दल के नेता ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल से मोबाइल फोन पर बात की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव भी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा का मानना है कि यदि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए समय पर एंबुलेंस और अन्य चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो जाए, तो यह उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। इसके अलावा संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाईयां और अन्य चिकित्सीय उपकरण की भी जरूरत है। इन सभी की व्यवस्था पार्टी अपने स्तर पर भी लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा कई बार दुःखद घटना भी हो जाती है और किसी संक्रमित की मौत हो जाने पर एंबुलेंस चालकों की मनमानी की भी खबर आती है,ऐसे में अर्थी वाहन की भी व्यवस्था कर परेशान परिजनों को राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी विभागों में राजस्व संग्रहण नहीं होता, अभी आर्थिक गतिविधियां कम हुई है, डीजल-पेट्रोल की खपत भी कम हुई जिससे राजस्व संग्रहण का काम प्रभावित हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही संकट के बादल छंटेंगे और स्थिति में तेजी से सुधार होगा। हालांकि एक बार जो आर्थिक नुकसान हो जाता है, उसकी भरपाई संभव नहीं होती है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है, जो अपनी एक सदी से अधिक पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जनसेवा के कार्यां में जुटी है। यही कारण है कि जब दिल्ली में भाजपा के एक सांसद बीमार पड़ते है, तो उन्हें मदद के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन करना पड़ता है। न्यूजीलैंड के दूतावास को भी कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की जब जरुरत पड़ती है, तो वहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ही ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर खड़े नजर आते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि 21 अप्रैल से संचालित कंट्रोल रूम के हेल्प डेस्क के माध्यम से लगातार कई लोगों को सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। आज भी स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ0 पी. और डॉ0अशोक भगत तथा सौरभ वर्मा की टीम ने फोन करने वाले संक्रमितों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
