Latest News
संक्रमणकाल में छोटे से सत्र का बेहतर तरीके से सदुपयोग हो-स्पीकर
मॉनसून सत्र की तैयारी को लेकर स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक
रांची। झारखंड विधानसभा के 18 सितंबर से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के सुचारू और सफल संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मंगलवार को विधायक दल के नेता तथा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। वहीं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पंचम झारखंड विधानसभा के तृतीय (मानसून) सत्र के सफल संचालन एवं कार्यों के ससमय निष्पादन में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
छोटे सत्र का सदुपयोग करें-स्पीकर
विधायक दल के नेता-प्रतिनिधियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में सत्र के सुचारू संचालन के निमित्त सुझाव मांगे। उन्होने कहा कि संक्रमण काल में सत्र आहूत हुआ है। कोविड-19 के गाईडलाईन को फॉलो करते हुए हम सभी को सत्र का सदुपयोग करना है। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में सोशल डिस्टेशिंग को फॉलो करते हुए सभा की आसन व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया हैं। विधानसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि अनुपूरक के चर्चा के समय इस प्रकार आवंटित हो कि छोटे दलो को भी अनुपूरक पर प्रयाप्त समय मिल पाये। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रस्ताव दिया कि चर्चा का समय विस्तृत करने के लिए यदि संभव हो तो सत्र का समय 11ः00 बजे पूर्वा0 से घटाकर 10ः00 बजे पूर्वा से भी रखा जा सकता है।
जनहित के मुद्दों पर ज्यादा से ज्यादा चर्चा हो-मिथिलेश ठाकुर
बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बेशक यह सत्र छोटा है, लेकिन सरकार चाहेगी कि ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो सके। ताकि सभी विभागों की समस्या इस मॉनसून के सत्र में शामिल हो सके। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा की तरफ से बैठक में प्रतिनिधि के शामिल नहीं होने के सवाल पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के इस रवैया से साफ है कि वह जनहित के मुद्दे को लेकर कितनी गंभीर है। मुख्यमंत्री के इस बैठक में शामिल नहीं होने के प्रश्न का मीडिया को जवाब देते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुछ व्यस्तता थी। इसलिए उनके प्रतिनिधि के रूप में मैं बैठक में शामिल हुआ। सरकार में शामिल राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दे उठाया जाएगा।
बैठक में मंत्री सह नेता राष्ट्रीय दल सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सदस्य सरयू राय, सदस्य प्रदीप यादव, सदस्य बिनोद सिंह एवं विधान सभा के सचिव महेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे।
वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की
झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वरीय पदाधिकारियों के साथ आगामी मानसून सत्र को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बारी-बारी से विभागो के वरीय पदाधिकारियों को सत्र एवं कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव के प्रबंधन के निमित्त दिशा-निर्देश दिये। उन्होने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि कोविड टेस्ट के विधान सभा परिसर में चल रहे कैंप के प्रबंधन को दुरूस्त रखे और अधिक से अधिक लोगो का जाँच करवाना सुनिश्चित करे। गृह विभाग के संयुक्त सचिव को यह निर्देश दिया कि विधान सभा की ओर आने वाली सड़क के मुहाने पर ट्रैफिक पुलिस पिकेट तथा विधान सभा भवन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक उप थाना का गठन किया जाय। विधि सचिव चलते सत्र में आने वाले विधेयक को 17 सितंबर तक सभा सचिवालय को सुपूर्द करने का निर्देश दिया गया। स्पीकर ने कैबिनेट सचिव से लंम्बित आश्वासन, शून्यकाल एवं अनागत प्रश्न के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। प्रधान सचिव मंत्रिमंडल अजय कुमार सिंह ने अपने प्रतिवेदन के माध्यम से संबंधित विषयो पर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध करायी। बैठक में संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं जलापूर्ति के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विभागीय पदाधिकारी अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नो के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व सभा सचिवालय को अप0 6ः00 बजे तक निश्चित रूप से उपलब्ध करा दे। बैठक में प्रधान सचिव ऊर्जा अविनाश कुमार, प्रधान सचिव स्वास्थ डॉ0 नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव श्रम विभाग प्रवीण टोप्पो, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रशांत कुमार, सभा सचिवालय के सचिव महेन्द्र प्रसाद, तथा विभागो के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ, नगर आयुक्त, रांची, उपायुक्त रांची, और आरक्षी अधीक्षक, रांची भी बैठक में उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
